जावास्क्रिप्ट में इवेंट्स क्या होती है ?

जावास्क्रिप्ट इवेंट्स (JavaScript Event)

जावास्क्रिप्ट इवेंट की मदद से आप अपने वेबपेज को इस तरह डिज़ाइन कर सकते है की आपका वेबपेज, यूज़र की गतिविधि (activity) को प्रतिक्रिया (respond) कर सके और उसके अनुसार जरुरी बदलाव कर सके। इवेंट का प्रयोग करने से आपका वेबपेज गतिशील और इंटरेक्टिव (dynamic and interactive) बन जाता है।

इवेंट्स यूजर के एक्शन पर क्रियान्वित होते है (Execute Script on User Action)

अधिकतर इवेंट्स यूज़र के द्वारा उत्त्पन्न (generated) होते है। सामान्यतः हम जो वेबपेज बनाते है वो एक बार में ही पूरी तरह लोड हो जाते है। मतलब वेबपेज में ऐसा कोई हिस्सा नहीं होता जो लोड होना बाकी हो। लेकिन ऐसा हो सकता है की आप कुछ जानकारी (information) यूज़र के हिसाब से लोड करना चाहते है। जैसे की यूज़र किसी लिंक पर क्लिक करे या मेन्यू में से कोई आइटम सेलेक्ट करे तो उसके अनुसार पेज में बदलाव आ जाये। ऐसा आप जावास्क्रिप्ट इवेंट्स की मदद से कर सकते है।

हर इवेंट को आप HTML में एट्रिब्यूट की तरह प्रयोग कर सकते है और उस टैग से सम्बंधित सभी इवेंट हैंडल कर सकते है। जैसे की बटन से सम्बंधित onClick()event प्रयोग कर सकते है। जैसे ही यूज़र बटन पर क्लिक करें तो कोई एक्शन ले सकते है।

उदाहरण के लिए यदि आप वेबपेज में कोई अलर्ट बॉक्स (Alert-box)जोड़ते है तो वह वेबपेज के लोड होते ही प्रदर्शित हो जाता है। लेकिन आप चाहते है की वो अलर्ट बॉक्स तब प्रदर्शित हो जब यूज़र किसी बटन या लिंक पर क्लिक करे तो इसके लिए आप जावास्क्रिप्ट इवेंट्स को प्रयोग करेंगे।

JavaScript Event Categories

जावास्क्रिप्ट इवेंट्स को अलग-अलग केटेगरी में बांटा गया है। जैसे की माउस से संबंधित इवेंट माउस इवेंट की श्रेणी में आते है और फॉर्म से संबंधित इवेंट्स फॉर्म इवेंट्स की श्रेणी में आते है। जवास्क्रिप्ट्स इवेंट्स की सामान्यतः पांच श्रेणी होती है।

Mouse Events

onclick, onmouseover, onmouseout, ondblclick. onmousedown,

Form Events

onblur, onchange, onfocus, onselect, onsubmit, onreset


Keyboard Events

onkeypress, onkeydown, onkeyup

Frame Events

onload, onunload, onresize, onscroll, onunload, onerror

Media Events

onplay, onpause, onerror, onprogress, onplaying

Common JavaScript Events

Javascript के कुछ Common Events जिनका प्रयोग बहुत ज्यादा होता है।

onclick= “ ”

ये एक Mouse Event है। आप इसे Clickable Components (Link, Button) के साथ प्रयोग कर सकते है। Component पर Click होते ही Define किया गया Javascript Function Call हो जाता है।

onfocus=” ”

ये एक Form Event है। इससे Form को जैसे ही Focus मिलता है Script Execute हो जाती है।


Onblur=” ”

ये भी एक Form Event है जो जैसे ही Form से Focus हटता है Script को Execute करता है।

onchange=” ”

जैसे ही Component में कोई परिवर्तन होता है ये Event Script को Execute कर देता है। जैसे की लिस्ट में से कोई दूसरा Item Select किया जाये।

onSelect=” “

जब यूज़र Text को Select करता है तो ये Event Define किये गए Function को Call करता है।

onmouseover=” ”

जब Component पर Mouse को ले जाया जाता है Script Execute हो जाती है।

onmouseout=” ”

जैसे ही Component से Mouse को हटाया जाता है ये Event Script को Execute कर देता है।

onload=” ”

जैसे ही Page की Loading Complete होती है Script Execute हो जाती है।

onunload=” ”

जैसे ही Browser में कोई नयी Window खोली जाती है ये Event Script को Execute कर देता है।

onsubmit=” ”

जैसे ही Form को Submit किया जाता है ये Javascript Event Defined Function को Call कर देता है।

 


error: Content is protected !!