What is Website and its types

What is Website? (वेबसाइट क्या हैं)

एक वेब साईट विभिन्‍न वेबपेजो को जोड़ कर बनती हैं। जिसमें html भाषा का प्रयोग किया जाता हैं। इस भाषा कि coding सरल होती हैं। html या HTMLED, Front page Express, Visual InterDev, HotMetal, Homesite आदि टूल उपलब्‍ध हैं। आप वेब पेज में विभिन्‍न प्रकार की इमेज डाल सकते हैं, इमेज डालने के‍ लिए आप Microsoft Photo editor, Adobe PhotoShop आदि पैकेज का प्रयोग कर सकते हैं। तथा Flash, Image ready आदि पैकेज का प्रयोग कर आप वेबपेज में Animation effect डाल सकते हैं। एक बार सभी वेबपेज बनने के बाद उसे जोड़ कर एक वेबसाईट बनाई जाती है। तथा वेबसाईट के विभिन्‍न तरीके जॉच कर उसे host server में upload किया जाता हैं। Uploading के लिए विंडो में FTP सॉफ्टवेयर उपलब्‍ध हैं।

Uploading और Downloading

जब कोई फाइल वेब सर्वर से Client कम्‍प्‍यूटर पर भेजी जाती हैं, उसे Downloading कहा जाता हैं। तथा जब कोई फाइल Client कम्‍प्‍यूटर से सर्वर कम्‍प्‍यूटर पर भेजी जाती हैं, उसे Uploading कहा जाता हैं। FTP sites या FTP software का प्रयोग इन दोनों कार्यो के लिए होता हैं।

Types of Websites (वेब साईट के प्रकार)

कार्य एवं घटक के अनुसार वेबसाईट को वर्गीकृत किया जा सकता हैं। वेब साईट का मुख्‍य काम मुख्‍य जानकारी दर्शाना हैं, लेकिन बहुत सी वेबसाइट जानकारी की मांग भी करती हैं। इन कार्यो के अनुसार वेब साईट को श्रेणीयों में बांटा जा सकता हैं।

Static Web Site

इस प्रकार की साईट बनाने के लिए HTML टूल का प्रयोग किया जाता हैं। प्रत्‍येक पेज का एक अलग दस्‍तावेज होता हैं। उसमें कोई डाटाबेस या अन्‍य फाइलें नहीं जोड़ी जाती हैं। किसी पेज के घटकों में बदलाव करने के लिए उस पेज के HTML कोड़ मे ही बदलाव करना पड़ता हैं। इस प्रकार के पेज के घटकों को बदलने के लिए विभिन्‍न html एडिटर साफ्टवेयर का प्रयोग करना पड़ता हैं। साधारणत: इस प्रकार के वेब साईट सिर्फ जानकारी प्रदर्शित करने के लिए होते हैं। इस प्रकार की साईट बनाने में आसानी होती हैं। इस प्रकार के साईट को विकसित करने में बहुत अधिक समय नही लगता हैं। होस्टिंग की लागत भी कम‍ होती हैं। इस प्रकार की साईट बनाने के लिए अधिक विशेषज्ञ की आवश्‍यकता नही होती हैं।

Dynamic Web Site

इस प्रकार की साईट बनाने के लिए अधिक जटिल कोड की आवश्‍यकता होती हैं। इस प्रकार की साईट बनाने के लिए विभिन्‍न टूल जैसे PHP, ASP आदि का प्रयोग किया जाता हैं। इस प्रकार की वेब साईट में उसके अंदर के घटको पर अधिक नियंत्रण रहता हैं। अर्थात आसानी से वेब पेज डाटा बदल सकते हैं। इस प्रकार की साईट मे डाटा डाटाबेस के रूप से संग्रहित किया जा सकता हैं।

इस प्रकार की साईट बनाने के लिए वेब भाषाओं के जानकार की आवश्‍यकता होती हैं। जहॉं नियमित अंतराल मे डाटा बदलना हैं, उस जगह डायनामिक साईट अधिक उपयोगी हैं। जैसे कोई समाचार पत्र कि वेब साईट, ई कामर्स की साईट आदि। डाय‍नामिक साईट बनाने एवं होस्टिंग में अधिक लागत आती हैं। बहुत सी वेब साईट में दोनो तरीको का प्रयोग किया जाता हैं। कुछ पेज Static प्रकार के होते हैं, तथा कुछ पेज dynamic प्रकार के होते हैं।

घटको के आधार पर वेबसाइट का वर्गीकरण

वेब साईट के विषय के अनुसार जानकारी दर्शाई जाती हैं। कुछ वेब साईट सूचनात्‍मक होती हैं, तथा कुछ वेब साईट मनोरंजन के लिए होती हैं। वेबसाईट के घटकों के अधार पर या साईट के कार्य के आधार पर वेब साईट को निम्‍न श्रेणियों मे बांट सकते हैं।


Personal Websites

इस प्रकार की वेब साईट साधारणत: छोटी होती हैं एवं कम प्रयोग में आती हैं। इस प्रकार की साईट में कोई व्‍यक्ति अपने एवं परिवार की जानकारी, फोटो, घटनांए डालता हैं इस प्रकार के साईट को देखने वालो की संख्‍या बहुत कम होती हैं।

Photo Sharing Websites

इस प्रकार की वेब साईट में प्रयोगकर्ता अपने फोटो को साईट पर अपलोड़ कर सकते हैं, उन्‍हें साझा सकते हैं, संग्रहित कर सकते हैं। आप इस वेब साईट पर इच्छित फोटो देख सकते हैं, किसी फोटो पर अपनी राय दे सकते हैं। इस प्रकार के साईट में फोटो को उनके विषय, रचना आदि पर वर्गीकृत कर दर्शाते हैं।

Community Building Websites

इस प्रकार की वेब साईट एक समान विचारधारा के लोगों को जोड़ने के लिए बनाई जाती हैं। इस प्रकार की साईट में उस मे जुड़े लोग अपने विचार साझा करते हैं। Facebook इस प्रकार की साईट में आती हैं। इस प्रकार की साईट इच्छित व्‍यक्ति को उससे जुड कर अपने विचारों को बहुत से लोगों तक पहुँचाने की सूविधा देती हैं।

Mobile Device Websites

कुछ वेब साईट पोर्टेबल मोबाइल डिवाइस जैसे iPad, mobile phone, आदि के लिए बनाई जाती हैं। इस प्रकार की साईट पोर्टेबल डिवाइस पर आसानी से खुल जाती हैं, एवं इन डिवाइस के माध्‍यम से कार्य किया जा सकता हैं।

Blogs

इस प्रकार की वेब साइट मे कोई भी व्‍यक्ति अपनी जानकारी, विचार, राय डाल सकता हैं। यह एक व्‍यक्तिगत डायरी के समान होती हैं, जिसमें व्‍यक्ति विभिन्‍न घटनाओं पर आवश्‍यकता के अनुसार अपनी राय डालता हैं। इसमें व्‍यक्‍त करने वाले विचार सामान्‍य भी हो सकते एवं विशेष भी हो सकते हैं। वर्तमान मे बहुत से मशहूर व्‍यक्ति विचार इस साईट के माध्‍यम से लोगो तक पहुँचाते हैं।

Informational Websites

किसी वांछित विषयो की जानकारी दर्शाने के लिए वेब साईट का उपयोग सबसे आम हैं। कुछ वेब साईट कि एक विषय पर जानकारी दर्शाती हैं, तथा कुछ वेब साईट मे विभिन्‍न विषयों की जानकारी दी जाती हैं, उदाहरण Wikipedia.com । कुछ वेब साईट जानकारी दर्शाने के लिए शुल्‍क भी लेती हैं।


Online Business Brochure/Catalog

व्‍यापारिक संस्‍थाए वेब साईट का प्रयोग करती हैं। कंपनी जिस उत्‍पाद का व्‍यापार करती हैं, उनकी जानकारी आकर्षक तरीके से दर्शाई जाती हैं। कुछ वेबसाईट विभिन्‍न कंपनीयों के एक समान उत्‍पाद को दर्शाती हैं।

E-Commerce Websites

विभिन्‍न आर्थिक व्‍यवहार इंटरनेट के माध्‍यम से करने के लिए इस प्रकार की वेब साईट का उपयोग होता हैं। इस प्रकार की साइट में भुगतान करने वाला एंव प्राप्‍त करने वाले दोनो के विश्‍वनीय माध्‍यम होता हैं। साधारणत: प्रत्‍येक बैंक या वित्‍तीय संस्‍थानों की स्‍वंय के वेब साईट में इस प्रकार के कार्य की सुविधा होती हैं।

HTML से सम्बंधित और अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए नीचे दी गई लिंक पार क्लिक करें –

[mks_col] [mks_one_half]

HTML Editors & image editors

[/mks_one_half] [mks_one_half]

Writing HTML Document

[/mks_one_half] [/mks_col]
error: Content is protected !!