Whois क्या है ? यह कैसे कार्य करता है

WHOIS क्‍या है?

इस पोस्ट में हम जानेगे की WHOIS क्या है और इसका प्रयोग क्यों किया जाता है एवं इसके क्या फायदे है ?

सबसे पहले हम यह जान लेते है कि Whois क्‍या है? Whois एक ऑनलाइन इन्टरनेट प्रोटोकॉल या व्यापक रूप से इस्तेमाल होने वाली इन्टरनेट रिकॉर्ड लिस्ट (Widely Used Internet Record Listing) है, जिसकी मदद से हम किसी भी डोमेन नेम के मालिक और उसकी वैधता (validity) के बारे मे जानकारी ले सकते है । इसके साथ ही Whois की मदद से हमें Domain तथा Sub-Domain के बारे मे सम्पूर्ण जानकारी मिल जाती है। Whois हमे यह बताता है कि जिस डोमेन को आप सर्च कर रहे है वह उपलब्ध है या नहीं? अगर वह डोमेन उपलब्ध नही है तो सर्च रिजल्ट में “No result found” दिखाई देगा |

WHOIS का इस्‍तेमाल क्‍यों होता है?

Whois का इस्‍तेमाल कार्यक्षेत्र मे छल-कपट का पता लगाने के लिए किया जाता है। जैसे कि फ्रॅाड डोमेन, क्रेडिटकार्ड फ्रॅाड, फ्रॅाड एंट्री, फ्रॅाड DNS आदि का पता लगाना। Whois के इस्‍तेमाल से डोमेन के बारे में समस्त जानकारी हासिल कर सकते है जैसे डोमेन वास्तविक है या नहीं जिससे यूजर का डोमेन के बारे मे विश्‍वास बढ़ जाता है।

WHOIS RECORD क्‍या होता है?

Whois record, Domain name से सम्बंधित जानकारी को रिकॉर्ड करके रखता है जैसे कि डोमेन का registrations, updated or expiration data का रिकॉर्ड भी रखता है। इसमे तीन contacts को सम्म्लित किया गया है। वह तीनो की जानकारी को अलग-अलग इकट्ठा करके रखता है,जैसे-registration, admin, or technical. जब उसका रजिस्ट्रेशन किया जाता है तब Whois उसके name, address, phone number, email की जानकारी को डुप्लीकेट करके रखता है।

WHOIS से क्‍या-क्‍या पता चलता है ?

  • Domain का मालिक कौन है और किस के नाम पर पंजीकरण (registration) है।
  • Domain को कब update किया गया है।
  • Domain का IP address
  • Domain का status क्‍या है।
  • Domain की validity कब तक है।
  • Domain के name, address, email or state के बारे में जानकारी मिलती है

WHOIS का इस्‍तेमाल कैसे करे ?

  1. सबसे पहले अपने ब्राउज़र मे जाए और वहॉ टाइप करे domaintools.com
  2. अब आपको स्‍क्रीन पर Whoislookup का बॅाक्‍स दिखेगा उसमे जिसवेबसाइट के बारे में आप जानना चाहते है। उसका URL टाइप करे और सर्च पर क्लिक करें।
  3. अब एक नया पेज खुलेगा ,जिसमें आपको डोमेन से संबधित सारी जानकारी मिल जाएगी।

WHOIS इस्‍तेमाल करने के फायदे

  • Security Issue : जब हमारी वेबसाइट में चोरी हो जाती है या कोई हमारी वेबसाइट पर अटै‍क करता है। तो Cyber Security की मदद से हम उसे बचा सकते है।
  • Network Information : कई बार हमे Network information DNA, Name server आदि की जरूरत होती है। तब हमें Whois की मदद से सारी जानकारी मिल जाती है।

Maintain Domain Name : Whois की मदद से हम किसी नए डोमेन को मेन्टेन करके रख सकते है। अगर आप कोई नया डोमेन लेना चाहते है तो इस वेबसाइट की मदद से अपने डोमेन को सर्च कर सकते है की वह डोमेन उपलब्ध है या नहीं |

WHOISGuard क्‍या है ?

Whois का अर्थ आपको समझ मे आ गया होगा, यह किसी ऑनलाइन वेबसाइट के बारे में सारी जानकारी को उपलब्ध करता है। अब बात आती है whoisguard की whoisguard हमारी वेबसाइट की निजी जानकारी को पब्लिक डेटाबेस मे प्रदर्शित होने से बचाता है अर्थात यह हमारी निजी जानकारी को चोरी होने से बचाता है।

 



error: Content is protected !!