Windows Explorer क्या है इसकी Facility

Windows Explorer क्या है इसकी Facility

विंडोज ऑपरेटिंग सिस्टम में विंडोज एक्स्प्लोरर कंप्यूटर में उपलब्ध संसाधनों को खोजने फाइल व्यवस्थापन को अत्यंत सरल एवं तीव्र बनाने के लिए फाईलो फोल्डरो पर कार्य करने के लिए शक्तिशाली टूल है | विंडोज ऑपरेटिंग सिस्टम की सर्वप्रथम विंडो डेस्कटॉप विंडो की टास्कबार पर स्थित को क्लिक करने पर प्रदर्शित लिस्ट में Window Explorer प्रोग्राम प्रदर्शित होता है प्रोग्राम क्लिक करने के बाद Window Explorer प्रदर्शित होती है |

इस विंडो में top पर title bar प्रदर्शित होता है| title bar के नीचे menu bar प्रदर्शित होता है| menu bar पर file, edit, view, go, favorites,तथा help menu प्रदर्शित होते है | menu bar के नीचे toolbar प्रदर्शित होता है | टूलबार पर विभिन्न प्रकार के buttons होते है जिनका प्रयोग हम विभिन्न operations को पूरा करने में करते है | toolbar के नीचे address bar प्रदर्शित होता है | जिसके अन्दर उस drive का नाम प्रदर्शित होता है जिसके folder तथा files इस विंडोमें प्रदर्शितहोती है |तथा दाई और वाले भाग में select की हुई drive तथा फोल्डरो की फाईलो की सूची प्रदर्शित होती है| दाई और के भाग में फाईलो तथा फोल्डरो की लिस्ट को हम अपनी आवश्यकतानुसार तथा इच्छानुसार बदल सकते है |इसके लिए विंडो की टूलबार पर view आइकॉन पर click करने से यह प्रदर्शन बदल जायेगा| इस विंडो में चार प्रकार के फाइल्स तथा फोल्डर होते है |

Large icons- फाईलो तथा फोल्डरो के बढे आइकॉन के साथ प्रदर्शित होते है |

Small icons– फाईलो तथा फोल्डरो के छोटे आइकॉन के साथ प्रदर्शित होते है |

List- फाईलो तथा फोल्डरो को सूची रूप में प्रदर्शित होते है |

Details- फाईलो तथा फोल्डरो का उनके आकार प्रकृति संशोधन तिथि जैसे महत्वपूर्ण सूचना के साथ लिस्ट के रूप में सूचीबद्ध प्रदर्शित करता है |



error: Content is protected !!