Writing HTML Document

एच.टी.एम.एल. डॉक्‍यूमेन्‍ट लिखना (Writing HTML Document)

HTML डॉक्‍यूमेन्‍ट तैयार करना बहुत ही आसान हैं। यह किसी भी सामान्य टैक्‍स्‍ट एडिटर में लिखा जा सकता हैं। विण्‍डोज के किसी भी वर्जन में इसके लिए एडिटर उपलब्‍ध होता हैं। आमतौर पर विण्‍डोज पर वेब डॉक्‍यूमेन्‍ट लिखने के लिए हम नोटपैड का प्रयोग करते हैं। इसे हम निम्‍न पदों का अनुसरण कर पूरा कर सकते हैं-

1. सबसे पहले हम नोटपैड को Open करेंगे | नोटपैड को Open करने के लिए Start ­- Programs – Accessories – Notepad का चयन करेंगे |

2. इसके बाद नोटपैड में web page बनाने के लिए एच.टी.एम.एल. की कोडिंग लिखेंगे |

3. अब इस फाइल को Save कर देंगे |

4. File को Save करने के लिए File menu – Save As option का चयन करेंगे |

5. फाइल को संगृहीत (save) करते समय सबसे महत्‍वपूर्ण बात यह हैं कि इस फाइल को .html या .htm विस्‍तारक (extension) के साथ ही संगृहीत करें। उदाहरणार्थ Save As डायलॉग बॉक्‍स के File Name टैक्‍स्‍ट बॉक्‍स में mypage.htm या mypage.html ही टाइप करें।

6. इसके पश्‍चात फाइल का आइकन इन्‍टरनेट एक्‍सप्‍लोरर के आइकन में परिवर्तित हो जाता हैं। इसे डबल क्लिक (double click) कर क्रियान्वित करें।



error: Content is protected !!