टेक्स्टबॉक्स कन्ट्रोल

टेक्स्टबॉक्स कण्ट्रोल asp.net में सबसे उपयोगी वेब सर्वर कण्ट्रोल है।

TextBox कण्ट्रोल एक आयताकार बॉक्स है जिसका उपयोग डाटा इनपुट करने के लिए किया जाता है। सरल शब्द में टेक्स्टबॉक्स एक ऐसी जगह है जहां यूजर asp.net वेब फॉर्म पर कुछ टेक्स्ट इनपुट कर सकते हैं। टेक्स्टबॉक्स को पेज पर उपयोग करने के लिए हम कोड लिख सकते हैं या टूलबॉक्स से ड्रैग एंड ड्रॉप कर सकते हैं।

Syntax of ASP.Net TextBox
<asp:TextBox ID=”TextBox1″ runat=”server”></asp:TextBox>

प्रॉपर्टी का नाम विवरण
ID टेक्स्टबॉक्स कन्ट्रोल का पहचान नाम
Text इसका उपयोग कन्ट्रोल में टेक्स्ट प्रदर्शित करने के लिए किया जाता है।
BackColor इसका उपयोग टेक्स्टबॉक्स कन्ट्रोल के की पृष्ठभूमि का रंग (background color) सेट करने के लिए किया जाता है।
ForColor इसका उपयोग नियंत्रण का पाठ रंग सेट करने के लिए किया जाता है।
ToolTip यह नियंत्रण पर एक पाठ प्रदर्शित करता है जब उस पर माउस ले जाया जाता है।
TabIndex इसका उपयोग कन्ट्रोल के टैब ऑर्डर को प्रबंधित करने के लिए किया जाता है।
CssClass इसका उपयोग कन्ट्रोल पर CSS के द्वारा कोई क्लास लागू करने के लिए किया जाता है।
Enable true/false – नियंत्रण को सक्षम या अक्षम करने के लिए उपयोग किया जाता है।
Visible true/false – It is used to hide or visible control on web page.
MaxLength किसी टेक्स्टबॉक्स कन्ट्रोल में अधिकतम कितने अक्षर इनपुट कर सकते हैं यह निर्धारित करने के लिए इस प्रॉपर्टी का प्रयोग किया जाता है|
TextMode इस प्रॉपर्टी का प्रयोग टेक्स्टबॉक्स कन्ट्रोल का व्यवहार बदलने के लिए किया जाता है जैसे की उस टेक्स्टबॉक्स में क्या इनपुट किया जा सकता है, एक लाइन, बहुत सी लाइन या पासवर्ड
ReadOnly टेक्स्टबॉक्स कन्ट्रोल readonly प्रॉपर्टी को बंद या चालू करने के लिए इस प्रॉपर्टी का प्रयोग किया जाता है

error: Content is protected !!