How to change Slide’s Background

How to change Slide’s Background

प्रेजेंटेशन की सभी स्लाइड्स के Background को बदलना

इसके लिए design template का प्रयोग कर आकर्षक बैकग्राउंड को स्लाइड्स में सेट किया जा सकता हैं |

  • Format Menu में स्थित Slide design option पर क्लिक करें|

  • प्रदर्शित designs में से किसी एक पर क्लिक करते ही प्रेजेंटेशन की सभी स्लाइड्स का design और background बदल जायेगा|

प्रेजेंटेशन की चुनी गई स्लाइड्स के background को बदलना

Presentation की अलग अलग स्लाइड्स पर अलग अलग background डालने के लिए निम्न विकल्प का प्रयोग किया जाता हैं –

  • सबसे पहले उस Slide को सिलेक्ट करे जिसमे background सेट करना हैं |
  • इसके बाद Format menu में स्थित Background ऑप्शन पर क्लिक करें|

  • Background fill box में वर्तमान स्लाइड का background प्रदर्शित होता हैं अब More color option से कोई भी कलर सिलेक्ट कर ले |
  • यदि आप अपनी स्लाइड में effects डालना चाहते हैं तो Fill effect आप्शन का प्रयोग करें |
  • इसके बाद यदि आप एक ही स्लाइड में कलर या इफ़ेक्ट सेट करना चाहते हैं तो Apply button पर क्लिक करें और सभी स्लाइड्स के background या color को बदलने के लिए Apply to all पर क्लिक करें|

error: Content is protected !!