ऍम एस एक्सेल में PROPER फंक्शन का प्रयोग कैसे करें|

ऍम एस एक्सेल में PROPER फंक्शन का प्रयोग कैसे करें|
(How to use PROPER Function in MS Excel)

PROPER फंक्शन क्या हैं? (What is PROPER Function?)

Microsoft Excel में PROPER फ़ंक्शन का यूज सेल में स्थित शब्द (Word) के पहले अक्षर को कैपिटल करता हैं और शेष शब्द लोवर केस में सेट करता है। इसमें संख्या और विराम चिह्न प्रभावित नहीं होते हैं।

एक्सेल में PROPER फ़ंक्शन का उपयोग आपके इनपुट टेक्स्ट को Proper Case में बदलने के लिए किया जाता है। इसका उपयोग किसी दिए गए स्ट्रिंग में प्रत्येक शब्द को कैपिटल करने के लिए किया जा सकता है। एक्सेल में PROPER फ़ंक्शन दिए गए टेक्स्ट या स्ट्रिंग में संख्या और विराम चिह्नों को प्रभावित नहीं करता हैं यह केवल पहले कैरेक्टर को Upper case और अन्य सभी अक्षरों को Lower Case में बदल देगा।

Syntex

=PROPER (text)

ऍम एस एक्सेल में PROPER फंक्शन का प्रयोग कैसे करें| (How to use PROPER Function in MS Excel)

एक्सेल में PROPER फ़ंक्शन का उपयोग करना बहुत सरल और आसान है। नीचे उदाहरण में आप देख सकते हैं कुछ सब्जेक्ट के नाम दिए गए हैं लेकिन प्रत्येक सब्जेक्ट का पहला अक्षर कैपिटल नहीं हैं अब यदि आप कॉलम में स्थित प्रत्येक सब्जेक्ट के पहले अक्षर को कैपिटल करना चाहते हैं तो आप PROPER फंक्शन का प्रयोग कर सकते हैं| तो इस पोस्ट में आप जानेंगे की एक्सेल में शब्द के पहले अक्षर को कैपिटल कैसे कर सकते हैं-

  • Subject Name A कॉलम में हैं, इसलिए हम कॉलम B में अपना सूत्र लिखेंगे| सेल B2 में, हम एक सूत्र टाइप करेंगे जो Excel को सेल A2 में नाम को कैपिटल करने के लिए कहता है, सूत्र इस तरह दिखेगा:

=PROPER(A2)

  • अब आप इस सूत्र को लिखने के बाद Enter दबा दे आप जैसे ही इंटर प्रेस करेंगे आप देखेंगे की पहले सब्जेक्ट के नाम का पहला अक्षर कैपिटल हो गया हैं|


  • अब इसी तरह यदि आप बाकि सब्जेक्ट के नाम के पहले अक्षर को कैपिटल करना चाहते हैं तो B2 सेल पर क्लिक करें|
  • इसके बाद कार्नर में दिखाई देने वाले बॉक्स पर माउस पॉइंटर को ले जाये आप जैसे ही पॉइंटर को चोकोर बॉक्स पर ले जायेंगे तो आप देखेंगे की आपके माउस का पॉइंटर एक प्लस के चिन्ह में बदल जायेंगे|
  • इसके बाद माउस के पॉइंटर को दबाये रखे और B5 सेल तक खीचकर ले जाये और माउस को छोड़ दे|
  • अब आप देखेंगे की सभी सब्जेक्ट के नाम का पहला अक्षर कैपिटल हो गया हैं|

प्रॉपर फंक्शन से सम्बंधित कुछ उपयोगी बाते –

  • PROPER फ़ंक्शन केवल टेक्स्ट स्ट्रिंग में प्रत्येक शब्द के पहले कैरेक्टर को प्रभावित करता है। अन्य सभी कैरेक्टर को बदलता नहीं हैं|
  • यह किसी भी शब्द के पहले अक्षर को कैपिटल करता है जो एक गैर-टेक्स्ट कैरेक्टर को फॉलो करता है। उदाहरण के लिए: =PROPER(hello,excel) Result Hello,Excel
  • नंबर, विशेष कैरेक्टर और विराम चिह्न PROPER फ़ंक्शन द्वारा नहीं बदले जाते हैं।
  • यदि आप एक Null character का उपयोग करते हैं, तो यह एक Null character ही लौटाएगा।

error: Content is protected !!