विण्डोज साफ्टवेयर प्रोग्राम में माउस खराब हो जाने या की-बोर्ड पर कार्य करते समय बार-बार माउस के प्रयोग से बचने के लिए की-बोर्ड के एक या अधिक बटनों को एक साथ दबाकर माउस का कार्य किया जा सकता हैं। इसे की-बोर्ड शार्टकट कहा जाता हैं।
विंडोज शॉर्टकट की (MS Windows Shortcut Keys)
विण्डोज की बोर्ड शार्टकट |
|
| शार्टकट बटन | कार्य |
| F1 | Help विण्डो खोलना |
| F2 | चयनित वस्तु का नाम बदलना (Rename) |
| F3 | फाइल या फोल्डर खोजना (Search) |
| F4 | सक्रिय लिस्ट की सूची प्रदर्शित करना |
| F5 | सक्रिय विण्डो को रिफ्रेश करना (Refresh) |
| F10 | सक्रिय प्रोग्राम में मेन्यू बार प्रदर्शित करना |
| F7 | Spelling and Grammar की जांच करना |
| Shift+F10 | चयनित वस्तु का शार्टकट मेन्यू प्रदर्शित करना |
| Alt+F4 | सक्रिय प्रोग्राम को बंद करना |
| Ctrl+F4 | सक्रिय प्रोग्राम को बंद करना |
| Shift+F3 | Capital Or Small Letters में बदलना |
| Esc | वर्तमान कार्य को समाप्त करना (Cancel) |
| Del | चयनित वस्तु को नष्ट करना (Delete) |
| END | सक्रिय विण्डो या लाइन के अंत में पहुंचना |
| Home | सक्रिय विण्डो या लाइन के प्रारंभ में पहुंचना |
| Enter | निर्देश संपादित करने का आदेश या वर्ड प्रोग्राम में पैराग्राफ बदलना |
| Tab | विकल्पों में आगे बढ़ना टेबल में आगे खाने में जाना |
| F12 | Save as डायलॉग बॉक्स खोलना |
| Windows Logo + L | कम्प्यूटर लॉक करना |
| Windows Logo + M | सभी विण्डो को Minimize करना |
| Windows Logo | स्टार्ट मेन्यू प्रदर्शित करना या छुपाना |
| Ctrl + Esc | स्टार्ट मेन्यू खोलना |
| Alt + Tab | दूसरे चालू प्रोग्राम में जाना |
| Alt + Enter | चयनित विषय की प्रोपर्टी खोलना |
| Shift + Del | रिसाइकिल बिन में भेजे बिना Delete करना |
| Ctrl + Shift + Esc | Windows Task Manager खोलना |
| Ctrl + Home | डाक्यूमेंट के प्रारंभ में जाना |
| Ctrl + F2 | Print Preview देखना |
| Ctrl + End | डाक्यूमेंट के अंत में जाना |



