How to install Windows XP

Windows XP

Windows सबसे पहले डॉस ऑपरेटिंग सिस्टम के अंतर्गत एक सॉफ्टवेयर के रूप में आया जिसका windows 3.1 संस्करण बहुत लोकप्रिय हुआ | इसके बाद सन 1995 में यह windows 95 के नाम से एक संपूर्ण ऑपरेटिंग सिस्टम के रूप में जारी हुआ इसके बाद बाजार में Windows 95, Windows 98, Windows 2000, Windows Me, Windows XP, Windows NT, Windows Vista, Windows 7, Windows 8, Windows 8.1, Windows 10 आदि अनेक संस्करण जारी हुए|

जिनमे से Windows XP सबसे ज्यादा लोकप्रिय रहा हैं क्योकि इसका उपयोग करना आसान हैं| यह एक User Friendly ऑपरेटिंग सिस्टम हैं| इसे Microsoft Corporation द्वारा 2001 में बाजार में लाया गया था Windows XP install करने के लिए आपके कंप्यूटर में निम्नलिखित Hardware और Software Requirement होना आवश्यक हैं|

  • न्यूनतम Pentium 233 MHz प्रोसेस और अधिक (300 MHz is recommended)
  • न्यूनतम 64mb RAM (128 MB is recommended)
  • Hard Disk न्यूनतम 5 GB
  • Mouse
  • Keyboard
  • Video Adapter
  • CD ROM/DVD
  • Monitor width (800*600) Resolution या इससे अधिक |

How to install Windows XP

Windows XP Install करने के लिए आपको Windows XP की bootable disk की आवशयकता पड़ती हैं| अगर आपके पास Windows XP की bootable disk है तो ही आप Windows Install कर सकते हैं | Windows XP Install करने के लिए Windows XP की bootable CD या pen drive अपने कंप्यूटर में लगायें| अगर आपके पास Windows XP की bootable CD या Pen drive नहीं है तो आप माइक्रोसॉफ्ट ऑफिसियल साईट से Windows XP installation software डाउनलोड कर सकते हैं |

Step 1

Windows XP Install करने के लिए Windows XP की bootable CD या pen drive अपने कंप्यूटर में लगायें | अब कंप्यूटर को रीस्टार्ट (Restart) या on कीजिये, तथा Keyboard से F2 Key दबाएँ, इसके बाद set the order में 1st Boot Device के तौर पर अपने CD/DVD, PEN DRIVE यानि अपना डिवाइस सेलेक्ट कीजिये | अब F10 दबाकर Computer को Restart कीजिये।

Step 2

press any key boot from cd… लिखा आने पर keyboard से कोई भी Key Press कीजिये |

Step 3

अब आपको एक Blue स्‍क्रीन पर Setup will load files necessary to begin the installation लिखा आएगा, इस Step में Windows XP की bootable disk से installation की कुछ जरूरी File load होती हैं, इसमें कुछ टाइम लगता हैं तब तक आप wait करें|


Step 4

जब Setup files load हो जायेंगी, तब आपकी कंप्यूटर स्क्रीन पर कुछ option दिखाई देगें जैसे –

ENTER=continue

R=Repair

F3=Quit

तो अगर आप windows XP installation continue रखना चाहते हैं, तो ENTER दबाईये। अगर windows XP को Repair करना चाहते हैं तो R दबाईये और अगर इस प्रकिया को यहीं STOP करना चाहते हैं तो F3 दबाईये। हम ENTER दबायेगें, क्‍योंकि हमें windows XP installation continue रखना है यानि Install करना है |


Step 5

अब आपको windows XP License Agreement दिखाई देगा इसको बिना agree किये आप windows XP installation नहीं कर सकते हैं। windows XP License Agreement को agree करने के लिये F8 Press कीजिये।

Step 6

अब आपको अपने कंप्यूटर की Hard Disk के सभी partition दिखाई देगें, अब उस Partition को Select कीजिये, जिसमें आपको windows XP install करना है।

Step 7

अब आपसे Partition को format करने के लिये पूछा जायेगा। यहॉ Format the Partition using the NTFS File System (Quick) को Select कीजिये इससे आपका Partition जल्‍दी format हो जायेगा।

Step 8

Partition format होने के बाद Setup files copy होना शुरू हो जायेगा, इसमें 5-10 मिनट लग सकते हैं। Setup files copy होने के बाद reboot के लिये पूछा जायेगा अगर आप Enter कर देते हैं तो ठीक है अगर enter नहीं करते हैं तो automatically 15 सेकेण्‍ड बाद कंप्यूटर Restart हो जायेगा।

Step 9

Restart होने पर आपको वही step-3 वाली Screen press any key boot from cd…दिखाई देगी, लेकिन अब आपको कोई भी Button press नहीं करना है। अगर आपने ऐसा किया तो वहीं Procedure दोबारा चालू हो जायेगी।

Step 10

अब installation Start हो जायेगी, इसे चलने दीजिये, इस प्रकिया में 30, 35 मिनट लग सकते हैं।

Step 11

कुछ देर बाद language and region settings आयेगी यहॉ Next button पर click कीजिये, अब आपसे आपका name तथा organization पूछा जायेगा। इसे type कर दीजिये और Next कर दीजिये।

Step 12

अब आपसे Windows XP की Product Key Enter करने के लिये कहा जायेगा, यह 25 characters की होती है, यह आपकी Windows XP की CD के साथ आती हैं, इसके बिना आप windows XP install नहीं कर सकते हैं। इसलिये इसे दिये गये Box में सही-सही Type कीजिये तथा Next कीजिये। अगर आपने Product Key नोट नहीं किया है तो आप आराम से Windows XP cd को निकाल कर नोट कर लीजिये, और CD को फिर से कंप्यूटर में लगा दीजिये आगे का काम वही से शुरू हो जाएगा |

 

Step 13

इसके बाद अब 3 Option और आयेगें। your computer’s name, Select your time zone, Choose your network settings इन तीनों Option को Fill कीजिये और Next कीजिये।

Step 14

अब windows XP की installation finalize होना शुरू हो जायेगी।

Step 15

कुछ देर बाद आपसे Windows User के Name पूछे जायेगें, आप एक बार में 5 User के नाम भर सकते हैं, User के नाम भर कर Next कीजिये।

Step 16

Next करने के कुछ देर बाद windows XP display settings आयेगी यहॉ Ok पर Click कीजिये और आगे बढिये।

Step 17

कुछ समय बाद windows XP की Desktop Screen आपको दिखाई देगी बस अब आप अपने कंप्यूटर पर काम करना शुरू कर सकते हैं|


error: Content is protected !!