How to Restore Delete File

Lost and Delete Files

आज के समय में हमारे लिए Computer एक महत्वपूर्ण माध्यम बन गया है| चाहे स्कूल हो या कॉलेज, ऑफिस हो या कंपनी, घर हो या बैंक आदि सभी लोग अपना महत्वपूर्ण डाटा Computer के अंदर File के रूप में स्टोर करके रखते हैं, परंतु कुछ कारणों के कारण हमारी महत्वपूर्ण फाइलें Computer से Delete हो जाती हैं जिसके कारण हमें बहुत ही नुकसान होता है| कई बार तो वह File हमारी लिए इतनी जरुरी होती हैं की इनके बिना हम काम ही नहीं कर पाते| निम्नलिखित कारणों से फाइल्स Delete हो जाती हैं –

  • File गलती से Delete हो जाना|
  • File का करप्ट हो जाना|
  • स्कैन डिस्क द्वारा File Delete हो जाना|
  • किसी अन्य प्रोग्राम के द्वारा File Delete हो जाना|
  • File पासवर्ड द्वारा सुरक्षित हो जाना|

उपरोक्त कारणों की वजह से हम अपनी महत्वपूर्ण फाइलें खो देते हैं, परंतु कई बार ऐसा भी होता है कि आप जिस File को खोज रहे हैं वह hidden हो यदि आप File को प्राप्त करना चाहते हैं तो सबसे पहले हार्ड डिस्क में सर्च करें|

File recovery and Restore

Backup के द्वारा File को पुनः प्राप्त करना

अगर आपको अपने Computer पर कोई File नहीं मिल रही है या आपने File को गलती से संशोधित या हटा दिया है, तो आप इसे Backup से Restore कर सकते हैं| यदि आपने अपनी File या डाटा का Backup फ्लॉपी डिस्क, हार्ड डिस्क या किसी अन्य डिवाइस में बना कर रखा है तो हम उस File को पुनः प्राप्त कर सकते हैं|

How to restore files from a backup

  1. Click Start Button
  2. Click control Panel

  1. Click System and Maintenance

  1. Then click Backup and Restore option
  2. Click Restore my File then follow the steps in the wizard.

File को Recycle bin या Trash से पुनः प्राप्त करना

यदि आप Computer use करते हैं तो आपको पता ही होगा कि प्रत्येक Windows में एक Recycle bin होता है| आप अपने Computer से जो भी File Delete करते हैं वह है सारी File Recycle bin में स्टोर हो जाते हैं जो प्रत्येक delete की गई File का नाम, आकार, प्रकार, दिनांक और मूल स्थान जैसी जानकारी को स्टोर करता है। यदि आपको Delete की गई फ़ाइलों की आवश्यकता होती है, तो आप Recycle bin से उन्हें दोबारा प्राप्त कर सकते हैं|


How to recover deleted files from recycle bin

  1. Desktop पर स्थित Recycle bin option पर Double click करे|

  1. इसके बाद आप जिस File को Restore करना चाहते हैं उस पर Right click करें|
  2. Right click करने पर आपको कुछ option दिखाई देंगे| जैसे – Restore, cut, copy, delete
  3. इनमे से आप Restore option को चुने|

  1. ऐसा करते ही आपकी File उस स्थान पर पहुँच जाएगी जहाँ से वह Delete की गई थी|

Freeware File Recovery Program के द्वारा फाइल को पुनः प्राप्त करना

यदि आपने अपनी File या डाटा का Backup नहीं लिया है या वह Recycle bin से भी Delete हो गई हैं तो भी घबराने की कोई बात नहीं है हम कुछ प्रोग्राम के द्वारा भी Delete फाइल्स को पुनः प्राप्त कर सकते हैं|

नीचे कुछ Freeware File Recovery Program की लिस्ट दी गई है जिसके द्वारा आप खोई हुई या Delete File को पुनः प्राप्त करके उन्हें इस्तेमाल कर सकते हैं|

  1. PC inspector file recover
  2. Undelete plus
  3. Free undelete
  4. Powerquest
  5. Recuva
  6. Text Disk
  7. Stellar Data Recovery
  8. Undelete 360
  9. Pandora Recovery

 

 


 


error: Content is protected !!