एमएस एक्सेल 2013 का परिचय

एमएस एक्सेल 2013 का परिचय
(Introduction to MS Excel 2013)

MS Excel MS Office का एक भाग है MS Excel का निर्माण Microsoft कंपनी ने किया है, MS Excel का पहला वर्जन 1985 में Mac OS के लिये जारी किया गया था, इसका उपयोग Calculation के लिए किया जाता है| MS Excel, Microsoft Office का एक software है। जिसकी सहायता से हम Sheet पर डाटा प्रोसेसिंग का कार्य कर सकते है। एवं डाटा को स्टोर कर सकते है। इसमें data को मैनेज करने के लिये विभिन्न प्रकार के टूल होते है। जिसका प्रयोग करके data की फाॅमेंटिंग कर सकते हे। इसमें विभिन्न टूल्स होते है। जिसका प्रयोग करके अपने कार्य को आसानी से कर सकते है।

एक्सेल में डाटा को वर्कशीट में स्टोर किया जाता है। इसमें रो ओर काॅलम होते है। रेा और काॅलम से मिलकर सेल बनती हैं इसमें प्रत्येक सेल का एक address होता है। जिसे सेल एड्रेस कहा जाता है। यह एड्रेस काॅलम और रो के नाम से मिलकर बना होता है। जैसे A1, B10 आदि। एक वर्कसीट में 1,048,576 रो और 16,384 काॅलम होते है। रेा का नाम Number में रहता है। और काॅलम का नाम alphabet में रहता है। इसमें कुल सेल की संख्या निम्न होती है। 1,048,576*16,384 एक वर्कवुक में 255 वर्कसीट होती है। इसमें जो फाईल बनती है। उसका extension नाम .xlsx होता है।


वर्कबुक (Workbook)

यह एक ऐक्सल फाईल होती है। जिसके अन्दर कई वर्कसीट होती है। जिसमें डाटा को स्टोर किया जाता है। एक वर्कबुक के अन्दर 255 वर्कसीट होती है। MS Excel 2013 में वाय डिफाल्ट एक ही वर्कसीट होती है। इसमें नई वर्कसीट को जोडा या डिलीट किया जा सकता है। रीनेम किया जा सकता है और इसमें सीट को काॅपी मूव आदि का कार्य सरलता से किया जा सकता है। वर्कबुक open करने पर वर्कसीट अपने आप खुल जाती है। एक समय में एक ही वर्कबुक पर कार्य किया जाता सकता है। जिसे ऐक्टिव बर्क सीट कहा जाता है।

वर्कसीट (Worksheet)

वर्कसीट बुक के पेज की तरह होती है। जिसमें हम डाटा को स्टोर कर सकते है। एक वर्कशीट में 1,048,576 रो और 16,384 काॅलम होते है। रेा का नाम Number में रहता है। और काॅलम का नाम alphabet में रहता है। इसमें कुल सेल की संख्या निम्न होती है। 1,048,576*16,384 एक वर्कवुक में 255 वर्कसीट होती है।

सेल (Cell)

रो और काॅलम के मिलने से सेल बनती है। एक वर्कसीट में 1,048,576*16,384 cells होती है। सेल में डाटा को लिखा जाता है। एक सेल में 255 अक्षर लिखे जा सकते है। काॅलम एवं रो के नाम को मिलाकर सेल का नाम बनता है। यह सेल का एड्रेस होता है। दो सेल एड्रेस मिलकर रेंज एड्रेस बनाते है। इसमें दो या दो से अधिक सेल को आपस में मर्ज किया जा सकता है और सेल की फाॅमेटिंग का कार्य भी किया जा सकता है।

एमएस एक्सेल 2013 का उपयोग क्यों करें (Why use MS Excel 2013)

आज के समय में MS Excel का उपयोग दुनियाँ के हर कंप्यूटर पर किया जा रहा है प्रत्येक सरकार अपने कार्य विभाग से सम्बंधित कार्य MS Excel के माध्यम से कर रही है आज के समय में हर कैलकुलेशन के क्षेत्र में MS Excel का उपयोग भारी मात्रा में किया जा रहा है, क्योकि इसके माध्यम से बड़ी से बड़ी कैलकुलेशन आसानी से कुछ ही समय में पूर्ण हो जाती है कार्य करने में बिल्कुल भी समय नहीं लगता है।


error: Content is protected !!