एमएस एक्सेस 2013 में टेबल से सम्बंधित जानकारी

एमएस एक्सेस 2013 में टेबल को समझना
(Understanding table in MS Access 2013)

MS Access 2013 में कई ऑब्जेक्ट्स होते हैं लेकिन टेबल सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण ऑब्जेक्ट होता हैं क्योकि अन्य डेटाबेस ऑब्जेक्ट्स भी टेबल पर निर्भर होते हैं, इसलिए आपको पहले टेबल बनाकर डेटाबेस का डिज़ाइन शुरू करना होता हैं। जब आप MS Access 2013 में डेटाबेस बनाते हैं, तो आप अपने डेटा को टेबल में स्टोर करते हैं।

How to open an existing table

  • अपना डेटाबेस खोलें, और नेविगेशन पैन पर जाएँ|
  • इसके बाद नेविगेशन पैन में, उस टेबल पर डबल क्लिक करें जिसे आप खोलना चाहते हैं।
  • यह Document Tabs bar में एक टैब के रूप में खुल जाएगा और दिखाई देगा।

Screenshot of Access 2013

Understanding tables

सभी टेबल क्षैतिज रो (horizontal rows) और ऊर्ध्वाधर स्तंभों (vertical columns) से बनी होती हैं, इन Row और Column से बन्ने वाले बॉक्स को Cell कहाँ जाता हैं| Row और Column को रिकॉर्ड और फ़ील्ड के रूप में जाना जाता है।

टेबल में रिकॉर्ड जानकारी की एक इकाई है। किसी दिए गए रो पर प्रत्येक सेल उस रो के रिकॉर्ड का हिस्सा होता है। प्रत्येक रिकॉर्ड का अपना आईडी नंबर होता है। एक टेबल के भीतर, प्रत्येक आईडी संख्या अपने रिकॉर्ड के लिए अद्वितीय (Unique) होती है और उस रिकॉर्ड के भीतर की सभी जानकारी को संदर्भित करती है। रिकॉर्ड के लिए आईडी नंबर बदला नहीं जा सकता है।

Navigating within tables

किसी टेबल में रिकॉर्ड्स के माध्यम से नेविगेट करने के लिए, आप Up और Down arrow key का उपयोग कर सकते हैं, माउस से ऊपर और नीचे स्क्रॉल कर सकते हैं या अपनी टेबल के नीचे स्थित रिकॉर्ड नेविगेशन बार में एरो का उपयोग कर सकते हैं। रिकॉर्ड बॉक्स का उपयोग करके आप टेबल से किसी भी रिकॉर्ड को प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए बस अपने कर्सर को सर्च बॉक्स में रखें, रिकॉर्ड में दिखाई देने वाले किसी भी शब्द को टाइप करें जिसे आप ढूंढना चाहते हैं, और एंटर कुंजी दबाएं। अपनी सर्च से मेल खाने वाले अतिरिक्त रिकॉर्ड देखने के लिए, फिर से एंटर दबाएं। फ़ील्ड के बीच नेविगेट करने के लिए, आप Left और Right Arrow key का उपयोग कर सकते हैं या माउस से बाएं और दाएं स्क्रॉल कर सकते हैं।


Screenshot of Access 2013


error: Content is protected !!