Create form by using wizard

Wizard की सहायता से form को बनाना- टेबिल तैयार करने के बाद उसमे रिकार्डस को इनपुट करने के लिये फॉर्म को डिजाइन किया जाता है। विजार्ड की सहायता से फॉर्म आसानी से एवं कम समय मे तैयार किया जा सकता है। इसके बाद इसमे modification भी किये जा सकते है।

फॉर्म बनाने के steps निम्न है –

Image result for form wizard in ms access 2003

Step 1:-सर्व प्रथम फार्म object चुनते है। इसके दांये तरफ दो ऑप्शन होते है। जिसमे से दूसरे ऑप्शन create form by using wizard को चुनते है। और उस पर डबल क्लिक करने पर निम्न डायलॉग बाक्स आता है।

Image result for form wizard in ms access 2003

Step 2:-इस डायलॉग बॉक्स में उस टेबिल को चुनते है जिससे फॉर्म create करना है। इसके बाद Available fields से आवश्यक फील्ड को सिलेक्ट करते है। और next button पर click करते है।

Image result for form wizard in ms access 2003
Step 3 :-इसमे फार्म का layout चुनते है,कि किस प्रकार का फार्म बनाना है। इसमे छः option होते है। जिसमे से किसी एक को चुनते है। और इसके बाद next button पर click करते है।


Image result for form wizard in ms access 2003

Step 4 :-इस स्टेप मे फॉर्म की style को चुनते है। और next button पर click पर क्लिक करते है।

Image result for form wizard in ms access 2003

Step 5:-इस स्टेप मे फॉर्म का नाम देते है। और इसमे यह select करते है। कि उसको open करना है। या modify करना है। किसी एक को चुनकर finish button पर click कर देते है। जिससे फॉर्म डिजाइन हो जाता है।
इसके बाद इस फॉर्म का प्रयोग करके रिकार्डस को इनपुट किया जा सकता है।

Form Run करना या open करना
F5 key को दबाकर फार्म को open कर सकते है।
राईट क्लिक करके भी उसको रन किया जा सकता है।
standard bar के open बटन पर क्लिक करके भी इसको open किया जा सकता है।


error: Content is protected !!