कंप्यूटर की विशेषताये

कंप्यूटर क्या हैं ? (What is Computer)

Computer एक ऐसा Electronic Device है जो User द्वारा Input किये गए Data में प्रक्रिया करके सूचनाओ को Result के रूप में प्रदान करता हैं, अर्थात् Computer एक Electronic Machine है जो User द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करती हैं|

computer_process

कंप्यूटर की विशेषताये (Features/Characteristics of Computer)

Speed (गति)

आप पैदल चल कर कही भी जा सकते है फिर भी साईकिल, स्कूटर या कार का इस्तेमाल करते है ताकि आप किसी भी कार्य को तेजी से कर सके Machine की सहायता से आप कार्य की Speed बड़ा सकते है इसी प्रकार Computer किसी भी कार्य को बहुत तेजी से कर सकता है Computer कुछ ही Second में गुणा, भाग, जोड़, घटाना जैसी लाखो क्रियाएँ कर सकता है यदि आपको 500*44 का मान ज्ञात करना है तो आप 1 या 2 Minute लेगे यही कार्य कैलकुलेटर से करे तो वह लगभग 1 या 2 Second का समय लेगा पर कंप्यूटर ऐसी लाखों गणनाओ को कुछ ही सेकंड में कर सकता हैं|

  • कंप्यूटर तेज़ गति से काम करता हैं |
  • कंप्यूटर एक ही प्रोसेस में हजारों निर्देशों को Execution करता हैं |
  • कंप्यूटर की गति Gigahertz (MHz) और Megahertz (MHz) में मापी जाती है |
  • डेटा प्रोसेसिंग गति को माइक्रोसेकंड (10–6) नैनोसेकंड (10-9) और पिकोसेकंड (10-12)  में मापा जाता है |
  • कंप्यूटर को जल्दी कार्य निष्पादन के लिए डिज़ाइन किया गया है |
  • कंप्यूटर के कार्य करने की गति बहुत तेज होती है, जिसे मनुष्यों के लिए करना चुनौतीपूर्ण है |

Automation (स्वचालन)

हम अपने दैनिक जीवन में कई प्रकार की स्वचलित मशीनों का Use करते है Computer भी अपना पूरा कार्य स्वचलित (Automatic) तरीके से करता है कंप्यूटर अपना कार्य, प्रोग्राम के एक बार लोड हो जाने पर स्वत: करता रहता हैं|

  • Automation का अर्थ होता है किसी भी काम को अपने आप (Automatic) करना अर्थात कंप्यूटर एक स्वचालित  (Automation) मशीन है |
  • यह बहुत सारे कार्यों को मानव के हस्तक्षेप किये बिना पूरा करती है |
  • इसकी बहुत बड़ी विशेषता स्वचालित  (Automation) है |
  • एक बार जब कंप्यूटर को इनपुट प्रदान किया जाता है, तो यह स्वचालित रूप से कार्य को पूरा कर देता है|

Accuracy (शुद्धता)

Computer अपना सारा कार्य बिना किसी गलती के करता है यदि आपको 10 अलग-अलग संख्याओ का गुणा करने के लिए कहा जाए तो आप इसमें कई बार गलती करेगे | लेकिन साधारणत: Computer किसी भी Process को बिना किसी गलती के पूर्ण कर सकता है Computer द्वारा गलती किये जाने का सबसे बड़ा कारण गलत Data Input करना होता है क्योकि Computer स्वयं कभी कोई गलती नहीं करता हैं|

  • कंप्यूटर की सबसे महत्वपूर्ण विशेषताओं में से एक इसकी Accuracy है, Accuracy का तात्पर्य सटीक परिणाम देने से है |
  • कंप्यूटर GIGO (Garbage In Garbage Out) के सिद्धांत पर काम करता है |
  • कंप्यूटर का परिणाम 100 प्रतिशत सही रहता हैं |
  • इसके परिणामों की शुद्धता मानवीय परिणामों से काफी हद तक बेहतर है |

Versatility (सार्वभौमिकता)

Computer अपनी सार्वभौमिकता के कारण बढ़ी तेजी से सारी दुनिया में अपना प्रभुत्व जमा रहा है Computer गणितीय कार्यों को करने के साथ साथ व्यावसायिक कार्यों के लिए भी प्रयोग में लाया जाने लगा है| Computer का प्रयोग हर क्षेत्र में होने लगा है| जैसे- Bank, Railway, Airport, Business, School आदि|

  • Versatility का मतलब होता है बहु-उद्देश्य |
  • विभिन्न कार्यों को करने की कंप्यूटर की क्षमता उसकी बहुमुखी प्रतिभा को परिभाषित करती है |
  • यह गणना करने के अलावा और अनेक उपयोगी कार्य करने में सक्षम होता हैं |
  • इसका उपयोग हम टाइपिंग, फोटो, वीडियो, संपादन और दस्तावेज़ से संबंधित कार्यों के लिए कर सकते हैं |
  • Versatility का उपयोग स्कूलों, कॉलेजों, कार्यालयों, बैंकों, अस्पतालों और अन्य विभिन्न क्षेत्रों में किया जाता है |

High Storage Capacity (उच्च संग्रहण क्षमता)

एक Computer System में Data Store करने की क्षमता बहुत अधिक होती है Computer लाखो शब्दों को बहुत कम जगह में Store करके रख सकता है यह सभी प्रकार के Data, Picture, Files, Program, Games and Sound को कई बर्षो तक Store करके रख सकता है तथा बाद में हम कभी भी किसी भी सूचना को कुछ ही Second में प्राप्त कर सकते है तथा अपने Use में ला सकते है|


  • आज के डिजिटल युग में कंप्यूटर की मेमोरी बहुत अधिक होती है |
  • हम कंप्यूटर की मेमोरी में डाटा, फोटो, वीडियो, दस्तावेजों, को Store कर सकते है |
  • कंप्यूटर में हम अपने पर्सनल डाटा को भी सुरखित रख सकते हैं|

Diligence (कर्मठता)

आज मानव किसी कार्य को निरंतर कुछ ही घंटो तक करने में थक जाता है इसके ठीक विपरीत Computer किसी कार्य को निरंतर कई घंटो, दिनों, महीनो तक करने की क्षमता रखता है इसके बावजूद उसके कार्य करने की क्षमता में न तो कोई कमी आती है और न ही कार्य के परिणाम की शुद्धता घटती हैं| Computer किसी भी दिए गए कार्य को बिना किसी भेदभाव के करता है चाहे वह कार्य रुचिकर हो या न हो |

  • Diligence का अर्थ होता हैं बिना थके या बिना रुके काम करना |
  • मनुष्य में काम करने की क्षमता तो होती है, लेकिन कुछ समय के बाद, उसे आराम की ज़रूरत होती है, लेकिन, कंप्यूटर की कार्य क्षमता मनुष्य से कई गुना अधिक होती है क्योंकि कंप्यूटर एक मेहनती और थकान मुक्त मशीन है |
  • आप कंप्यूटर को बिना किसी रुकावट के 24 घंटे कार्य करवा सकते हैं |
  • यही कारण है कि आज की दुनिया में मनुष्य कंप्यूटर पर निर्भर हैं |

Reliability (विश्वसनीयता)

Computer की Memory अधिक शक्तिशाली होती है Computer से जुडी हुई संपूर्ण प्रक्रिया विश्वसनीय होती है यह वर्षों तक कार्य करते हुए थकता नहीं है तथा Store Memory वर्षों बाद भी Accurate रहती हैं|

  • Reliability का अर्थ विश्वसनीय और भरोसेमंद होना है |
  • कंप्यूटर एक भरोसेमंद और विश्वसनीय मशीन है, इसलिए लोग आंखें बंद करके भी कंप्यूटर पर विश्वास करते है |
  • यही कारण है कि बड़े कंपनियों में कंप्यूटर का व्यापक उपयोग होता है |
  • कंप्यूटर से प्रत्येक आउटपुट 100 प्रतिशत विश्वसनीय और भरोसेमंद होता है |
  • आज के युग में, कंप्यूटर हमें मौसम की स्थिति का सटीक अनुमान लगाने में मदद करते हैं |

Power of Remembrance (याद रखने की क्षमता)

व्यक्ति अपने जीवन में बहुत सारी बाते करता है लेकिन महत्वपूर्ण बातों को ही याद रखता है लेकिन Computer सभी बाते चाहे वह महत्वपूर्ण हो या ना हो सभी को Memory के अंदर Store करके रखता है तथा बाद में किसी भी सूचना की आवश्यकता पड़ने पर उपलब्ध कराता हैं|

  • Power of Remembrance का अर्थ हैं याद रखने की क्षमता|
  • कंप्यूटर हमारे डाटा को लम्बे समय तक याद करके अपने पास रख सकता हैं|
  • कंप्यूटर में दो प्रकार की मेमोरी होती हैं स्थाई (RAM) और अस्थाई (ROM)|
  • कंप्यूटर की मेमोरी में स्टोर डाटा को हम कभी भी प्रयोग कर सकते हैं या देख सकते हैं|

सरल शब्दों में सारांश (Summary Words)

  1. कम्‍प्‍यूटर एक ऐसा इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस है जो यूजर द्वारा इनपुट किये गए डाटा में प्रक्रिया करके सूचनाओ को परिणाम के रूप में प्रदान करता हैं।
  2. कम्‍प्‍यूटर एक इलेक्‍ट्रॉनिक मशीन हैं जो यूजर द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करती हैं।
  3. कम्‍प्‍यूटर द्वारा गलती किये जाने का सबसे बड़ा कारण गलत डाटा इनपुट करना होता है।
  4. कम्‍प्‍यूटर गणितीय कार्यों को करने के साथ-साथ व्यावसायिक कार्यों के लिए भी प्रयोग में लाया जा सकता हैं।
  5. हम किसी कम्‍प्‍यूटर सिस्‍टम में डाटा को कई वर्षो तक स्‍टोर करके रख सकते हैं तथा बाद में कभी भी कुछ ही सेकेण्ड में उस सूचना को प्राप्‍त कर सकते हैं।

इस पोस्ट से सम्बंधित प्रश्न और उत्तर

कंप्यूटर के उपयोग क्या हैं?

कंप्यूटर में डेटा को स्टोर करने, पुनर्प्राप्त करने और प्रोसेस करने की क्षमता होती है। आप दस्तावेज़ टाइप करने, ईमेल भेजने, गेम खेलने और वेब ब्राउज़ करने के लिए कंप्यूटर का उपयोग कर सकते हैं। आप इसका उपयोग स्प्रेडशीट, प्रेजेंटेशन और यहां तक ​​कि वीडियो को एडिट करने या बनाने के लिए भी कर सकते हैं।

कंप्यूटर का फुल फॉर्म क्या है?

COMPUTER का पूरा नाम Common Operating Machine Purposely Used for Technological and Educational Research हैं|

सभी कंप्यूटरों की 4 बुनियादी विशेषताएं क्या हैं?

कंप्यूटर सिस्टम के चार मुख्य कार्य हैं: इनपुट, प्रोसेसिंग, स्टोरेज और आउटपुट।


कंप्यूटर में RAM क्या है?

RAM का पूरा नाम रैंडम-एक्सेस मेमोरी है। कभी-कभी इसे पीसी मेमोरी या केवल मेमोरी भी कहा जाता है। संक्षेप में, RAM आपके कंप्यूटर या लैपटॉप की अल्पकालिक मेमोरी है। यह वह जगह है जहां डेटा संग्रहीत होता है जिसे आपके कंप्यूटर प्रोसेसर को आपके एप्लिकेशन चलाने और आपकी फ़ाइलें खोलने की आवश्यकता होती है।


5 thoughts on “कंप्यूटर की विशेषताये”

Comments are closed.

error: Content is protected !!