Picture Box in VB.Net

इस पोस्ट में हम Picture Box control के बारे में जानेगे |

Picture Box

Picture Box Windows GUI का एक important हिस्सा है। यह windows मे Images को display करने मे help करता है। Visual Basic.Net मे picture box control पाया जाता है जो की Windows Form मे किसी भी image को display करने के लिए use किया जाता है। इसे BMP, JPEG, JPG, PNG, icons etc. के लिए use किया जाता है। यह कई प्रकार की properties और methods provide करता है जो कि image को set और manipulate करने मे help करती हैं। इसमे निम्न properties, methods और events होती हैं।

Properties of Picture Box

Picturebox की properties निम्नलिखित हैं।

  • Image: यह picture box की सबसे important property है। इसका use picture box मे picture को get और set करने के लिए किया जाता है।
  • BorderStyle: यह control के border style को सेट करने के लिए use की जाती है। इसमे तीन values- None, FixedSingle और Fixed3D होती हैं।
  • SizeMode: यह property image को picture box मे arrange करने के लिए use की जाती है। इस property की निम्न values होती हैं।

Normal

इस mode मे image normal size मे रहती है अर्थात image की size picture box से अधिक होने पर यह display नहीं होती है।
StretchImage इसमे image, picture box के size मेautomatically arrange हो जाती है।
Autosize इसमे picture box, image की size केequal size का हो जाता है।
CenterImage इसे use करने पर न picture box कीsize change होती है और न ही imageकी। इसमे image का center part picture box मे display होता है।
Zoom

इसमे image, picture box मे fill हो जाती है।

Methods of Picture Box

Picturebox की Method निम्नलिखित है |

1.RotateFlip: इसका use image को rotate करने के लिए किया जाता है। इसे निम्न प्रकार से use किया जाता है।


Syntax- Image.RotateFlip (Type)

Example- picturebox.Image.RotateFlip (Rotate180FlipNone)

2.Save: इसका use image को save करने के लिए किया जाता है। इसके लिए image के path का use किया जाता है।

Syntax- Image.Save (path)

Example- PictureBox1.Image.Save (“C:\tmp.bmp)

Events: इसमे सभी common events प्रयोग की जा सकती हैं।


 

 

 

 


error: Content is protected !!