मदरबोर्ड क्या है?

मदरबोर्ड क्या है? (What is Motherboard?)

मदरबोर्ड को मुख्‍य बोर्ड भी कहा जाता हैं। यह पर्सनल कम्‍प्‍यूटर के अन्‍दर प्राइमरी सर्किट बोर्ड होता हैं। कम्‍प्‍यूटर के कई अन्‍य भाग भी मदरबोर्ड से प्रत्‍यक्ष या अप्रत्‍यक्ष रूप से जुड़े होते हैं। मदरबोर्ड में एक या अधिक सी.पी.यू. होते हैं। इसके अतिरिक्‍त कुछ सहायक सर्किटरी (Circuitry) होते हैं। जो वास्‍तविक रूप में इंटीग्रेटिड सर्किट होते हैं। जिनका काम सी.पी.यू. मेमोरी तथा इनपुट/आउटपुट पैरीफेरल सर्किट के मध्‍य इन्‍टरफेस प्रदान करना होता हैं। इसमें मुख्‍य मेमोरी के साथ ही पावर ऑन होने के बाद कम्‍प्‍यूटर के आरम्भिक सैटअप के लिए सर्विसेज भी होते हैं। कई पोर्टेबल तथ इम्बेडेड पर्सनल कम्‍प्‍यूटरों के मदरबोर्ड पर लगभग सभी मुख्‍य भाग स्थित होते हैं। मदरबोर्ड में एक्‍सपेंशन पर्पज उद्देश्‍यों के लिए एक या अधिक पेरिफेरल बस तथा फिजिकल कनेक्‍टर्स होते हैं।

साधारण अर्थो में मदरबोर्ड एक Printed Circuit Board (PCB) होता है | जिसे Logical Board, System Board, Printed Wired Board (PWB), और Mainboard के नाम से भी जाना जाता है |मदरबोर्ड कंप्यूटर का सबसे महत्वपूर्ण भाग होता है | जिसमे सभी आवश्यक उपकरण जुडे रहते हैं | इनमें CPU, RAM, HDD, Monitor, BIOS, CMOS, Mouse, Keyboard आदि उपकरण शामिल है जो Dedicated Ports के माध्यम से जुडे रहते हैं | मदरबोर्ड इन उपकरणों को पॉवर सप्लाई करता है,और आपस में कम्यूनिकेट करवाता हैं |

मदरबोर्ड एक प्लास्टिक शीट होती हैं जिसमे उपकरणों को जोडने के लिए विभिन्न पोर्ट (Ports) बनाये जाते है | प्रत्येक पोर्ट का कनेक्शन मदरबोर्ड में बिल्ट-इन किया हुआ रहता हैं ,जिसे हम देख सकते हैं |

मदरबोर्ड के प्रकार (Types of Motherboard)

मदरबोर्ड कई सारी विशेषताओं और क्षमताओं मे उपलब्ध हैं ,एवं ये क्षमता और विशेषता मदरबोर्ड निर्माताओं पर निर्भर करती हैं | इसलिये मदरबोर्ड का कोई खास प्रकार उपलब्ध नही हैं | मगर इनकी बनावट के आधार पर इन्हे दो भागों में बांटा जा सकता है |

  • Integrated Motherboard
  • Non-Integrated Motherboard

1. Integrated Motherboard

जिन मदरबोर्ड में कंप्यूटर के विभिन्न उपकरणों को जोडने के लिए अलग से पोर्ट्स बनाये जाते हैं उन्हे Integrated Motherboard कहते हैं | आजकल यही मदरबोर्ड PCs, Laptops आदि में इस्तेमाल किये जाते हैं | इन मदरबोर्ड के माध्यम से आप अपने कंप्यूटर के किसी पार्ट को आसानी से Upgrade भी कर सकते है |

Image result for integrated motherboard

2 . Non-Integrated Motherboard

जिन मदरबोर्ड में आवश्यक उपकरणों को जोडने के लिए Ports नही होते हैं उन्हे Non-Integrated Motherboard कहा जाता हैं | इन मदरबोर्ड में CPU, RAM आदि बिल्ट-इन होते हैं,और इन्हे बाद में अपग्रेड भी नही किया जा सकता हैं | Smartphones, Tablets आदि में इसी प्रकार के मदरबोर्ड का इस्तेमाल होता हैं |


Image result for non integrated motherboard images

मदरबोर्ड के कार्य (Functions of Motherboard)

  1. मदरबोर्ड सहायक उपकरणों को जोडने के लिए जगह उपलब्ध करवाता है | इसलिये इसे कंप्यूटर की बैकबोन भी कहा जाता हैं |
  2. यह Connected Devices को Power Supply पहुँचाता है और उन्हे मैनेज भी करता हैं |
  3. एक उपकरण को दूसरे उपकरण के साथ कम्यूनिकेट करवाता हैं |
  4. कंप्यूटर की BIOS Settings और सूचना को सुरक्षित रखता है ताकि कंप्यूटर आसानी से चालू हो सके |

मदरबोर्ड के विभिन्न भाग /मदरबोर्ड पोर्ट्स

मदरबोर्ड एक बेस या कंपोनेंट हब की तरह कार्य करता हैं | जिससे सभी आवश्यक कंप्यूटर उपकरण जुडे रहते हैं | प्रत्येक उपकरण एक Dedicated Place पर Connect होता हैं | इस Place या जगह को Port कहा जाता हैं | मदरबोर्ड में विभिन्न प्रकार के Ports होते हैं | जिनमें कंप्यूटर के अलग-अलग उपकरणों को जोडा जा सकता हैं |

Motherboard Ports

Serial Port

Serial Ports का उपयोग अतिरिक्त मॉडेम और पुराने तकनीक पर आधारित माउसों को जोडने के लिया किया जाता हैं | ये Ports 9 Pin और 25 Pin इन दो मॉडल में आते हैं |

Parallel Port

इन Ports में Scanners & Printers को कनेक्ट किया जाता है | यह Ports 25 Pin में होते हैं | इन्हे Printer Port भी कहा जाता हैं |

PS/2 Port

इन Ports का आकार गोल होता हैं | इनके द्वारा माउस और की-बोर्ड को जोडा जाता हैं | आजकल इन पोर्ट का इस्तेमाल बहुत कम किया जाता हैं |

USB Ports

USB का पूरा नाम Universal Serial Bus होता हैं | USB Ports के द्वारा सभी प्रकार के USB Devices जैसे माउस, की-बोर्ड, प्रिंटर, हार्ड डिस्क आदि को कनेक्ट किया जा सकता है | USB Ports को सन 1991 में इजात किया गया था | और इनकी डाटा ट्रांसफर करने की क्षमता बहुत तेज और ज्यादा होती हैं |


VGA Port

VGA Port कंप्यूटर मॉनिटर को जोडने के लिये प्रयोग किया जाता हैं | इसकी बनावट Serial Port के जैसी ही होती हैं |

Power Connector

Motherboard को Power से जोडने के लिए Power Connector का इस्तेमाल किया जाता हैं | पॉवर सीधे मदरबोर्ड में नही जाती हैं | यह पहले SMPS में जाती हैं इसके बाद मदरबोर्ड में पहुँचती हैं |

Modem Port

Computer को इंटरनेट केबल से जोडने के लिए Modem Port को इस्तेमाल किया जाता हैं | इसकी बनावट कुछ-कुछ USB Port के समान होती हैं |

External Ports

एक कंप्यूटर को दूसरे कंप्यूटर से जोडने के लिये इन Ports का इस्तेमाल किया जाता हैं | इनमे Network Cable को जोडा जाता हैं |

Game Port

Game Consoles और Joystics को जोडने के लिए गेम पोर्ट का इस्तेमाल किया जाता हैं | मगर, आजकल इनकी जगह USB Ports का इस्तेमाल होने लगा है |

DVI Port

DVI का पूरा नाम Digital Video Interface होता हैं | DVI Port का उपयोग Flat Panel Monitors यानि LCD, LED को कंप्यूटर से जोडने के लिए किया जाता है |

Sockets

Speakers और Microphones को कंप्यूटर से कनेक्ट करने के लिए Sockets का इस्तेमाल किया जाता है | ये गोल और छोटे होते हैं |

प्रमुख मदरबोर्ड निर्माताओं कंपनियों के नाम

  • Intel
  • ASUS
  • Gigabyte Technology
  • AMD
  • Acer
  • MSI
  • ABIT
  • AOpen
  • Biostar

error: Content is protected !!