2D और 3D एनीमेशन सॉफ्टवेयर

2D और 3D एनीमेशन सॉफ्टवेयर (2D and 3D Animation Software)

2D एनीमेशन सॉफ्टवेयर

  • US Animation OPUS
  • ANIMO
  • RETA Spro
  • CTP or CREATER
  • DIGITAL (FLIPBOOK)
  • Pencel 2d
  • Flash
US एनिमेशन OPUS : Toon Boom

US एनीमेशन OPUS टून बूम का फ्लैगशिप प्रोडक्ट था| 3D एनीमेशन के आने के बाद 2D एनीमेशन में लोगों का ध्यान आकर्षित करना बंद कर दिया है किंतु OPUS अब भी बाजार में सबसे उन्नत सॉफ्टवेयर है| OPUS एनिमेशन तकनीक का चमत्कार है यह ना सिर्फ आपको अपनी लाइन ड्राइंग को स्कैनिंग मॉड्यूल की सहायता से सेक्टर में परिवर्तित करने में मदद करता है बल्कि XSheet कैमरा, पेंट और सीन प्लानिंग फंक्शन सब एक ही स्टेज मॉड्यूल में मिल जाते हैं इसका परिणाम एक अद्भुत उत्पादन प्रणाली के रूप में प्राप्त होता है| यह सॉफ्टवेयर लाइनेक्स तथा विंडोज मशीनों पर चलता है|

ANIMO : Cambridge Animation system

जब US एनीमेशन टेलीविजन पर दबदबा बनाए रखते थे और वीडियो प्रोडक्शन को निर्देश प्रदान करते थे तो ANIMO ने फीचर फिल्मों पर अपना प्रभाव कायम किया| यह उन कुछ प्रथम प्रणालियों में से एक है जो 2D ओर 3D एनिमेशन के साथ एकीकृत करती है| ANIMO में एक बहुत ही अच्छा पेंसिल टेस्टेड मॉड्यूल शामिल किया गया है जो आपके एनिमेशन की टेस्टिंग को सरल और प्रभावी बनाता है

RETASpro : Celsys

RETASpro में बहुत से अलग-अलग प्रोग्राम (STYLOS, PAINT MAN, QUICK CHECKER, TRACE MAN RENDER DOG) शामिल होते हैं| जो एक साथ मिलकर 2D एनीमेशन प्रोडक्ट के लिए टूल्स का एक शक्तिशाली समुच्चय प्रदान करते हैं| CoreRETASs, एक ऐसा टूल है जो एनीमेशन प्रोडक्शन में शूटिंग प्रक्रिया को पूरा करता है|

CTP : Crater animation

यह ऐसे स्टूडियो के लिए अच्छा पैकेज है जो सर्वाधिक जटिल और महंगे प्रोग्राम का प्रयोग नहीं कर पाते हैं CTP एक सस्ता और सरल सॉफ्टवेयर है इसके तीन वर्जन है प्रो (Pro), लाइट (lite) और एजुकेशनल (Educational) |

DIGICEl : Flipbook

यह तीन वर्जन में आता है

FlipBook Lite

फ्लिप बुक हमारा एंट्री लेवल प्रोग्राम है, यह उन लोगों के लिए, जिनकी रुचि एनिमेशन में होती है|

FlipBook Studio

इसमें फ्लिपबुक लाइट की सारी खूबियां शामिल होती है, किंतु आपको 5 फोरग्राउंड लेयर्स मिलती है और 1000 फ्रेम होते हैं|


FlipBook Pro

फ्लिपबुक प्रो एक संपूर्ण खूबियों से युक्त एनिमेशन प्रोग्राम है, जिसमें 99 स्तर तथा 1500 फ्रेम्स होते हैं|

Pencil 2d : Blendernation

पेंसिल 2D एनीमेशन एक ओपन सोर्स प्रोग्राम है, जो परंपरागत एनीमेशन के लिए बनाया गया है| पेंसिल एक एनिमेशन ड्रॉइंग सॉफ्टवेयर है; Mac OSX, Windows और Linux के लिए|

यह बिटमैप तथा वेक्टर ग्राफिक्स का प्रयोग कर परंपरागत कार्टून एनीमेशन बनाने में आपकी सहायता करता है पेंसिल मुक्त और ओपन सोर्स प्रोग्राम है|

3d एनीमेशन सॉफ्टवेयर

3D सॉफ्टवेयर अलग-अलग प्रकार के होते हैं, हालांकि आज के समय में 3D सॉफ्टवेयर का प्रयोग बहुत ज्यादा किया जा रहा है इसलिए यह सॉफ्टवेयर आपको आसानी से मिल जाते हैं लेकिन इन्हें बहुत ही ध्यान से बनाना पड़ता है 3D एनीमेशन के बाजार में तीन सामान्य सेक्टर उपलब्ध है|

Beginner

यदि आप बिना शुल्क के कुछ पाना चाहते हैं तो 3D Packages के कुछ फ्रीवेयर वर्जन उपलब्ध है|3D कैनवस कंपनी के व्यापारिक 3D Packages का एक छोटा वर्जन है| यह एक पूर्ण रूप से सक्रिय 3D एनीमेशन है|

Xara 3d एक विशिष्ट लो एंड 3D पैकेज है, जो कई वर्जन के बाद भी मांग में है|सिर्फ $39 की कीमत वाला यह एक पर्सनल कंप्यूटर के लिए 3D प्रोग्राम है| इसका प्रयोग लोगो तथा टाइटल बनाने के लिए किया जाता है क्योंकि इसमें बहुत सारी खूबियां है|


Intermediate

इंटरमीडिएट 3D सॉफ्टवेयर की गुणवत्ता अलग अलग हो सकती है, पर कुछ बातें दिमाग़ में रखी जानी चाहिए यह सुनिश्चित करें कि रेंडरिंग स्पीड के लायक हो तथा सॉफ्टवेयर की ऑनलाइन गैलरीज की जांच करें, जो आपको सामान्यतः डेवलपर की साइट पर मिल जाएँगी| इसके अधिकांश प्रोग्राम डेमो वर्जन में उपलब्ध है इन्हें आप पहले प्रयोग करके देख सकते हैं और फिर खरीद सकते हैं|

Advanced

3D एप्लीकेशन अपनी अलग कार्यशैली रहता है, इसमें से कुछ एप्लीकेशन महंगे और कुछ शक्तिशाली होते हैं इनका प्रयोग फिल्मों तथा टेलीविजन में किया जाता है|

Lightwave 3d

यह एक दोहरा एप्लीकेशन होता है जिसमें अलग मॉडलर/टेक्सचर और एनिमेशन/लाइटिंग/रेंडरिंग एप्स जैसी खूबियां होती है|

Softimage XSI

यह अत्यंत शक्तिशाली सॉफ्टवेयर होता है| इसका नोड आधारित आर्किटेक्चर एनीमेशन तथा फिनोमेनल रेंडरिंग निर्मित होने में सहायक करता है|


error: Content is protected !!