Find and Replace Option

Find Option

Find Option का प्रयोग किसी विशेष शब्द अथवा शब्द श्रृंखला को खोजने के लिए किया जाता है। इस विकल्प का प्रयोग करने के लिए Edit Menu के Find Option पर जाकर क्लिक करते हैं या Ctrl+F शार्टकट का चयन करते हैं। जिससे मॉनिटर स्क्रीन पर फाइंड नामक डायलाग बॉक्स निम्नानुसार प्रदर्शित होता है।

इस डायलोग बॉक्स में Find what के सामने बने बॉक्स में वह शब्द या शब्द श्रृंखला टाईप की जाती है। जिसे हमें फाइंड कराना है। हमारे डाक्यूमेंट में जिस जगह भी वर्ड लिखा होता है वहां पर कर्सर पहुंच जाता है यदि हम अपने डाक्यूमेंट में इस वर्ड को और भी खोजना चाहते हैं तब Find Next Button पर क्लिक कर देते हैं।

Replace Option

इस विकल्प का प्रयोग किसी विशेष शब्द अथवा शब्द श्रृंखला को बदलने के लिए किया जाता है। इस विकल्प का प्रयोग करने के लिए एडिट मेन्यू के Replace ऑप्शन पर जाकर क्लिक करते हैं या Ctrl+H Shortcut Key का चयन करते हैं। जिससे मॉनिटर स्क्रीन पर Replace नामक डायलाग बॉक्स निम्नानुसार प्रदर्शित होता है।

इस विकल्प में Find What के सामने वह शब्द टाईप किया जाता है जिसको बदलना है। व Replace with के सामने वह शब्द या शब्द श्रृंखला टाईप कर दी जाती है जिससे इसको बदलना है। Replace बटन पर क्लिक करने पर यह एक-एक शब्द को बदलता है और Replace All बटन का प्रयोग करने पर Find what के सामने लिखे शब्द को रिप्लेस विथ के सामने लिखे शब्द से एक साथ परिवर्तित कर देता हैं|


error: Content is protected !!