ऍम एस वर्ड 2013 में कमेंट का प्रयोग कैसे करें

ऍम एस वर्ड 2013 में कमेंट का प्रयोग कैसे करें
(How to Insert and Delete Comment in MS Word)

MS Word मे Comment सबसे महत्वपूर्ण और उपयोगी सुविधा हैं। इसका उपयोग डॉक्यूमेंट में किसी शब्द को अधिक समझने के लिए, दूसरों को सुझाव देने के लिए किया जाता है। आमतौर पर, Comment का उपयोग तब किया जाता है जब एक से अधिक व्यक्ति एक ही डॉक्यूमेंट पर काम कर रहे हों। MS Word 2013 में Comment option के साथ अब Reply button को भी जोड़ दिया गया हैं आप MS word 2013 में किसी भी Comment पर अपना उत्तर दे सकते है।

ऍम एस वर्ड में कमेंट इन्सर्ट कैसे करें (How to Insert a Comment)

Microsoft Word डॉक्यूमेंट में Comment insert करने के लिए, नीचे दिए गए स्टेप्स का पालन करें:

Step 1: MS Word डॉक्यूमेंट खोलें।

Step 2: उस Text को हाइलाइट करें जिस पर आप Comment करना चाहते हैं या उस Text के अंत में क्लिक करें जिस पर आप Comment करना चाहते हैं।

Step 3: इसके बाद Review Tab पर जाएं और Comment सेक्शन से New Comment आइकन पर क्लिक करें।

Step 4: आपको Comment डायलॉग बॉक्स स्क्रीन पर दिखाई देगा। Comment बॉक्स में वह Text लिखें जो आप कमेंट करना चाहते है|


How to edit a Comment (कमेंट में सुधार कैसे करें)

MS Word डॉक्यूमेंट में Comment में सुधार करने के लिए नीचे दिए गए सबसे आसान स्टेप्स का पालन करें –

Step 1: सबसे पहले MS Word डॉक्यूमेंट खोलें।

Step 2: उस Comment का चयन करें जिसमे आप सुधार करना चाहते है|

Step 3: वर्ड डॉक्यूमेंट के दाईं ओर Comment डायलॉग बॉक्स दिखाई देगा। Comment पर क्लिक करें, पिछली Comment को हटा दें, और उस नई Comment को टाइप करें जिसे आप डॉक्यूमेंट में जोड़ना चाहते हैं।


How to Delete Comment (कमेंट को डिलीट कैसे करें)

ऍम एस वर्ड डॉक्यूमेंट से कमेंट को हटाने के लिए निम्न स्टेप्स को फ़ॉलो करें –

Step 1: सबसे पहले वह MS Word डॉक्यूमेंट खोलें। जिसमें आप Comment हटाना चाहते हैं।

Step 2: इसके बाद Review Tab पर जाएं और Comment section में Next आइकन पर क्लिक करें।

Step 3: आपकी Comment सिलेक्ट हो जाएगी इसके बाद, Comment Section में Delete बटन पर क्लिक करें।

अब, आप पाएंगे कि Comment को वर्ड डॉक्यूमेंट से हटा दिया गया है।


error: Content is protected !!