Inserting Sound Layer in Flash

Inserting Sound Layer in Flash

Sound से एक movie जीवंत हो जाती है| हमारे चारों ओर के संसार से मिले डाटा को एक सूचना की एक सतत धारा के रूप में प्रस्तुत किया जाता है| जो हमारी आंखें और कान मस्तिष्क को भेजते हैं और मस्तिष्क उसका अर्थ समझता है| जब Sound या Video को कंप्यूटर पर इस्तेमाल किया जाता है, तब इसे बिट्स की डिस्क्रीट यूनिट्स में कैप्चर किया जाता है अर्थात digital रूप में हम जिसे Sound मानते हैं वह वास्तव में हवा में विचरण करने वाला कंपन है, जो Sound waves के रूप में एक जगह से दूसरी जगह जाते हैं यह Sound waves हमारे कानों तक पहुंचती हैं जिससे हमारे कानों का पर्दा कंपन होने लगता है| flash Sound को प्रयोग करने के कई तरीके प्रदान करता है हम ऐसी Sounds बना सकते हैं जो टाइमलाइन से स्वतंत्र होकर लगातार Play होती हैं या हम animation को भी Soundtrack के साथ सिंक्रोनाइज कर सकते हैं हम Sounds को बटनों के साथ अटैच कर सकते हैं| जिससे उन्हें अधिक इंटरैक्टिव बनाया जा सके|

flash में दो तरह के Sounds का प्रयोग होता है-

  • Event Sound

Event Sound को Play करने से पहले पूरी तरह से सेव किया जाना चाहिए|

  • Stream Sound

screen Sound Play होना शुरु कर देती हैं जैसे ही पहले कुछ frames के लिए पर्याप्त डाटा सेव किया जाता है Stream Sound को मुख्य रूप से वेबसाइट पर sounds Play करने के लिए प्रयोग किया जाता है|

Sound को movie में add करने के लिए हमें Sound को layer के साथ assign करना चाहिए Sound पैनल में विकल्प सेट करने चाहिए|

movie में एक Sound Layer add करने के लिए

  1. सबसे पहले उस file को import करें जिसे आप movie में शामिल करना चाहते हैं|
  2. file menu पर click करके import option को चुने इससे import डायलॉग बॉक्स ओपन हो जाएगा अब Sound file को लोकेट करें और खोलें| import की गई Sound लाइब्रेरी में current movie के लिए रख दी जाती हैं|

  1. insert menu पर click करें फिर Layer पर click करके Sound के लिए एक Layer बनाएं|
  2. Window पर click करके Panels option चुनें और फिर Sound option को चुने|
  3. Sound पैनल में Sound पॉप अप menu में से एक Sound file को चुने |
  4. effects popup menu में से अपनी जरुरत के अनुसार effects विकल्प चुनें|

 

None

Sound file के लिए कोई effects नहीं|


Left channel/ right channel

Sound को left या right channel में Play करता है|

Fade in

Sound की एंप्लीट्यूड बढ़ाता है|

Fade out

Sound की एंप्लीट्यूड कम करता है|

Custom

आपको अपना in और out Sound points बनाने की सुविधा देता है जिसमें आप एडिट का प्रयोग कर सकते हैं|

6. Sync popup menu में से जरूरत के अनुसार sync विकल्प चुनें|

Event

movie खत्म हो जाती है फिर भी यह कंप्लीट Sound या file को Play करता है|


Start

यह उसी Sound का दूसरा instants Play करता है पहले instants को Play करने के बाद|

Stop

यह specified Sound को स्टॉप करता है|

Stream

यह Sound को तब तक Play करता है जब तक movie stop ना हो जाए|

7. Loop के लिए एक वैल्यू एंटर करें ताकि कितनी बार Sound को Play या लूप होना चाहिए वा संख्या निर्धारित की जा सके|

 


error: Content is protected !!