Introduction to Macromedia director

Introduction to Macromedia director

Adobe Director एक Premium Multimedia Authoring package है, जो Windows और Macintosh कंप्यूटर्स के लिए उपलब्ध है| इसे 1992 में एक पब्लिक कंपनी Macro Media ink ने डेवलप व पब्लिश किया था| परन्तु अब इसे Adobe systems द्वारा manage किया जाता हैं|

Adobe Director बहुत प्रकार के माध्यमों जैसे text, image, and sound का संग्रह करने के लिए प्रयोग किया जाता है और आप हाई परफॉर्मेंस Multimedia कंटेंट, CD,DVD, Kiosk और internet के लिए application डेवलप कर सकते हैं| Director वर्ल्ड वाइड web के लिए डेवलपमेंट टूल बन गया है| यह Director द्वारा बनाए गए इंटरनेट के प्रोजेक्ट्स की साइज घटाने में मदद करता है| Macro Media ने shock web develop किया| Director movies shocked होते हैं या webसाइट्स पर डिस्ट्रीब्यूट किए जाने से पहले कंप्रेस किये जाते हैं| यूजर्स फिर इन फिल्म्स को शॉक web प्लग इन का प्रयोग करके प्लेबैक कर सकते हैं|

हम Adobe Director का प्रयोग शुरू करें, इससे पहले हम जानते हैं कि Director किस तरह काम करते हैं मान लीजिए आपको एक प्रमुख बॉलीवुड स्टूडियो के लिए एक movie बनाने का जिम्मा दिया गया है, सबसे पहले तो आपको यह जानना जरूरी है कि movie किस बारे में है और movie में क्या होने वाला है, क्या सीन है, जब आप movie किस बारे में है यह जान लेते हैं तब आप यह निर्धारित करते हैं कि आप कहां फिल्म शूट करने वाले हैं क्योकि सही लोकेशन से ही movie अच्छी बनती हैं| movie में जो Actors आप चाहते हैं वह भी बहुत महत्वपूर्ण होते हैं एक अच्छी कास्ट से ही movie को ब्लॉकबस्टर बनाने में मदद मिलती हैं, एक्टर जिस जॉय का प्रयोग करेंगे उसे मत भूलिए यह भी कास्ट का ही एक भाग होता है|
अंत में आपको एक स्ट्रांग script चाहिए script में यह बताया गया होता है कि क्या कब होने वाला है, script में डायलॉग से लेकर stage डायरेक्शन और आसपास का माहौल सब कुछ शामिल होता है| Director इन सभी एक जैसे ideas का प्रयोग करता है और आपको उन्हें Multimedia project बनाते समय प्रयोग करने की सुविधा देता है| यह ठीक उसी प्रकार होता है जैसे एक रियल Director movie बनाता है|

Movie

Adobe Director में एक project को बनाने वाले सभी भागों को movie कहां जाता है| movie में वह सारी सूचना होती है, जो एक एंड यूजर के लिए project को प्ले करने के लिए जरूरी होती हैं| सभी Director प्रोजेक्ट्स एक movie से शुरू होते हैं movie डिस्क पर स्टोर होने वाली मुख्य फाइल होती है| एक Director movie में फाइल नेम एक्सटेंशन .dir होता है| एक movie फाइल से एक projector बनाया जाता है ताकि एंड यूजर के कंप्यूटर पर प्लेबैक किया जा सके| इसे इंटरनेट पर डिस्ट्रीब्यूशन के लिए एक shock web movie के रूप में shocked या compress किया जा सकता है|

एक movie बनाने के लिए Director को प्रयोग करने की प्रक्रिया को अक्सर एक Author mode कहां जाता है| इसी तरह से जब एक Director movie एक projector के भीतर प्लेबैक होती है तब इसे projector mode कहां जाता है, इसे Browser के भीतर प्लग-इन मोड कहां जाता है|


error: Content is protected !!