What are Loops in Python and its types

Python loop and its types

What are Loops in Python?

प्रोग्रामिंग भाषा (Programming Language) में, लूप एक Statement होता है जिसमें instructions होते हैं जो एक निश्चित condition तक पहुंचने तक लगातार दोहराये जाते हैं।

जब किसी कार्य को कई बार दोहराया जाना होता है, तब लूप्स हमें कोड की redundancy को दूर करने में मदद करते हैं । लूप के उपयोग से, हम कोड की सौ पंक्तियों को छोटा करके कुछ ही पंक्तियों में कर सकते हैं। मान लीजिए कि आप “हैलो, वर्ल्ड!” टेक्स्ट को 10 बार प्रिंट करना चाहते हैं। 10 बार प्रिंट स्टेटमेंट लिखने के बजाय, आप आवश्यक संख्या को इंगित करके लूप का उपयोग कर सकते हैं।

Python में, loop ब्लाक का एक ऐसा set होता है, जो दिए गए Statement को बार बार repeat और execute करता है, loop किसी भी Statement को तब तक execute करता है जब तक loop में दी गयी condition false ना हो जाये। loop के दो भाग होते है पहला Loop body और दूसरा Control Statement.

अन्य प्रोग्रामिंग लैंग्वेज की अपेक्षा Python में loop को define करना आसान होता है| loop का use तब किया जाता है जब किसी statement को बार बार execute करना होता है।

Types of loop

Python लूप को execute करने के तीन तरीके प्रदान करता है। पाइथन मे तीन प्रकार के लूप्स होते है |

  1. for loop
  2. while loop
  3. nested

For Loop

Python में For loop ऐसा loop होता है जिसका इस्तेमाल Sequence जैसे List, Dictionary, Set, Tuple और String आदि को Iterating करके के लिए किया जाता है। for loop का syntax बाकी प्रोग्रामिंग लैंग्वेज से काफी अलग होता है, for loop को define करने के लिए for keyword को लिखते है।


step 1:- सबसे पहले हम for कीवर्ड को लिख़ते है |

step 2:- फिर वेरिएबल का नाम लिख़ते है जो की sequence को iterate करेगा |

step 3:– फिर in ऑपरेटर को लिख़ते है |

step 4:- उसके बाद हम sequence का नाम लिखेंगे जिसको iterate करना है |

step 5:- फिर हम statement लिखेंगे जो हमे प्रिंट करवानी है|


Syntax

for value in sequence:

    {loop body}

While Loop

While loop, दी गई शर्त जब तक TRUE है, तब तक यह स्टेटमेंट्स (कोड) को लगातार execute करता है। यह पहले condition को check करता है और फिर instruction देता हैं| अर्थात लूप कोड के एक हिस्से को तब तक execute करने की अनुमति देता है जब तक कि दी गई condition false नहीं हो जाती। इसे pre-tested loop के नाम से भी जाना जाता है।

लूप के अंदर कितने भी स्टेटमेंट हो सकते हैं। हमारी आवश्यकता के अनुसार condition कुछ भी हो सकती है। जब condition फेल हो जाती है (False हो जाती है) तब लूप चलना बंद हो जाता है, और execution कोड की अगली लाइन में चला जाता हैं|

Syntax

while expression:

    statements

Example

i = 1

while i < 6 :

print(i)

i += 1

Output:

1 2 3 4 5

Nested Loops

नेस्टेड लूप्स का मतलब लूप के अंदर दूसरे लूप का उपयोग करना है। हम किसी भी प्रकार के लूप के अंदर किसी भी प्रकार के लूप का उपयोग कर सकते हैं। हम while loop के अंदर for loop का उपयोग कर सकते हैं, for loop के अंदर while loop का उपयोग कर सकते हैं, for loop के अन्दर for loop का उपयोग और while loop के अंदर while loop का उपयोग कर सकते हैं|

Loop Control Statements

लूप कंट्रोल स्टेटमेंट का उपयोग execution के flow को बदलने के लिए किया जाता है। यदि आप किसी iteration को छोड़ना चाहते हैं या execution को रोकना चाहते हैं तो इनका उपयोग किया जा सकता है।

लूप कंट्रोल स्टेटमेंट तीन प्रकार के होते हैं:

  1. Break statement
  2. Continue statement
  3. Pass statement

Break Statement

Break keyword का प्रयोग लूप को ख़त्म करने लिए किया जाता हैं| यह दी गई condition के आधार पर, execution को रोकता है और लूप से बाहर आ जाता है। अर्थात ब्रेक स्टेटमेंट उस लूप को समाप्त कर देता है जिसमें यह होता हैं| यदि ब्रेक स्टेटमेंट नेस्टेड लूप (दूसरे लूप के अंदर लूप) के अंदर है, तो ब्रेक स्टेटमेंट उस लूप को समाप्त कर देगा।

Example

for val in “string” :

if val == “i”:

break

print(val)

print(“the end”)

 Output:

s

t

r

The end

Continue statement

python में Continue statement का उपयोग प्रोग्राम कण्ट्रोल को लूप के शुरुआत में लाने के लिए किया जाता है। Continue statement लूप के अंदर कोड की शेष पंक्तियों को छोड़ देता है और अगले iteration से शुरू होता है।

अर्थात Python में Continue keyword, loop के current iteration को रोकता है और फिर continue आगे बढ़ जाता है| Continue statement का use केवल current iteration के लिए लूप के अंदर शेष कोड को छोड़ने के लिए किया जाता है। लूप समाप्त नहीं होता है लेकिन अगले iteration के साथ जारी रहता है।

Example

for val in “string” :

if val == “i”:

continue

print(val)

print(“the end”)

Output:

s

t

r

n

g

the end

Pass Statement

Pass statement का प्रयोग Empty loop को declare करने के लिए किया जाता है। इसका उपयोग empty class, function, और control statement को परिभाषित करने के लिए भी किया जाता है।

python में, Pass कीवर्ड का उपयोग ‘कुछ नहीं’ execute करने के लिए किया जाता है; इसका मतलब है, जब हम कोड execution नहीं करना चाहते हैं, तब Pass statement का उपयोग खाली execution के लिए किया जा सकता है। अगर हम किसी भी कोड को बायपास करना चाहते हैं तो Pass statement का इस्तेमाल किया जा सकता है।

मान लीजिए कि हमारे पास एक लूप है, और हम अभी लूप को execute नहीं करना चाहते हैं, लेकिन हम भविष्य में execute करेंगे। तो यहां हम Pass statement का उपयोग कर सकते हैं।

Pass statement का उपयोग तब किया जाता है जब हम condition पूरी होने पर कुछ नहीं करना चाहते हैं। यह execution को छोड़ या रोकता नहीं है, यह सिर्फ अगले iteration के लिए जाता है। कभी-कभी हम comment का उपयोग करते हैं जिसे interpreter अनदेखा कर देता है। और इसका उपयोग loops, functions, classes आदि के साथ किया जा सकता है।

Example

for val in “please”:

if val == “a”:

pass

print(“pass block”)

print(val)

Output:

p

l

e

pass block

a

s

e


error: Content is protected !!