What is CM Helpline

सी.एम. हेल्पलाइन क्या है? (What is CM Helpline?)

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर भारत के कई राज्यों में लागू किया गया एक सिस्टम है, जिसके माध्यम से लोग मुख्यमंत्री से संपर्क कर सकते हैं और अपनी शिकायतें दर्ज करा सकते हैं। कुछ राज्यों में सीएम हेल्पलाइन नंबर आपको सीधे मुख्यमंत्री से बात करने की सुविधा प्रदान करता है।

विभिन्न राज्यों में नागरिकों द्वारा दर्ज कराई गई शिकायतों को सीधे प्राप्त करने के लिए और प्राथमिकता के आधार पर उनका समाधान करने के लिए एक पूरी प्रोसेस होती है।

‘’सी.एम. हेल्पलाइन” की शुरुआत सबसे पहले मध्यप्रदेश सरकार द्वारा की गई थी। आइये इसके बारे में विस्तार से चर्चा करते हैं।

मध्यप्रदेश में “सी.एम. हेल्पलाइन” की शुरुआत
“CM Helpline” launched in Madhya Pradesh

  • 31 जुलाई, 2014 को मध्यप्रदेश में नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा “सी.एम. हेल्पलाइन-181” की शुरुआत की गई थी। यह हेल्पलाइन सर्विस लोक सेवा प्रबंधन विभाग के अंतर्गत आती है।
  • जनता की छोटी-छोटी समस्याओं के समाधान के लिए यह हेल्पलाइन शुरू की गई है, जिस पर हर दिन हजारों लोग शासकीय योजनाओ की जानकारी, शिकायत, माँग, सुझाव एवं समस्याओं से संबंधित कॉल करते हैं।
  • शिकायत हेतु टोल फ्री नम्बर 181 प्रदान किया गया है। इस नम्बर पर कॉल करके कोई भी नागरिक अपनी शिकायत दर्ज कराने के लिए संपर्क कर सकते है। शिकायत मिलने के बाद उसके समाधान से संबंधित विभाग या कार्यालय के अधिकारियों को सूचना दी जाती है। जब शिकायतों का निराकरण अधिकारीयों द्वारा कर दिया जाता है तब शिकायत करने वाले नागरिको को समाधान की जानकारी भी दी जाती है।

शिकायत करने वाला नागरिक यदि उस समाधान से संतुष्ट नहीं होता है तो फिर से इस विभाग को बताया जाता है। एवं उसका उचित निराकरण किया जाता है।

शिकायत हेतु माध्यम
Channel for Complaint

नागरिक स्वंय ही सी.एम. हेल्पलाईन पोर्टल पर या मोबाईल app के माध्यम से अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

सी.एम. हेल्पलाईन 181 पर नागरिक निम्न विषयों के अंतर्गत कॉल कर सकते हैं :-

  • शिकायत करने के लिए।
  • शासकीय योजनाओं की जानकारी के लिए।
  • मांग एवं सुझाव के लिए।
  • भ्रष्टाचार सम्बन्धी शिकायत।
  • सी एम हेल्पलाईन में की गई शिकायत के निराकरण की जानकारी हेतु।
  • आय प्रमाण पत्र, मूल निवासी प्रमाण पत्र, नक्शा, खसरा आदि की प्रतिलिपियों के लिये आवेदन।

सी.एम. हेल्पलाइन की विशेष पहल
CM Special initiative of helpline


  1. सी.एम. जन सेवा – त्मनिर्भर मध्यप्रदेश के संदर्भ में 26 दिसम्बर 2020 से सी.एम. जन सेवा योजना की शुरुआत की गई। इस योजना के अंतर्गत नागरिकों को सबसे ज्यादा उपयोगी लोक सेवा गारंटी अधिनियम की निम्न सेवाएं प्रदान की जाती हैं :-
  • आय प्रमाण पत्र के लिये आवेदन
  • मूल निवासी प्रमाण पत्र के लिये आवेदन
  • चालू नक्शा की प्रतिलिपियों के लिये आवेदन
  • चालू खसरा की प्रतिलिपियों के लिये आवेदन

ये सभी सेवाएं सी.एम. हेल्पलाइन-181 के माध्यम से प्रदान की जाती हैं।

  1. महिला हेल्पलाइन – महिलाओं के शोषण से बचाव के लिए मध्यप्रदेश सरकार द्वारा 8 मार्च 2020 को “महिला दिवस” के उपलक्ष्य में “महिला हेल्पलाइन की शुरुआत की गई। महिला हेल्पलाइन के लिए सी.एम. हेल्पलाइन (181) द्वारा ही सेवायें प्रदान की जाती हैं, जिसमें महिलाओं से सम्बंधित अपराधों एवं समस्याओं पर तुरंत एक्शन लेकर उनका समाधान किया जाता है।
  1. CPGRAMS पोर्टल (Centralized Public Grievance Redress and Monitoring System) – केंद्रीकृत लोक शिकायत निवारण एवं निगरानी सिस्टम (सी.पी.जी.आर.ए.एम.एस.) एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म है जो नागरिकों के लिए सर्विस डिलीवरी से संबंधित किसी भी विषय पर सार्वजनिक अधिकारियों को अपनी शिकायतें दर्ज करने के लिए 24×7 उपलब्ध है। यह भारत सरकार और राज्यों के सभी मंत्रालयों/विभागों से जुड़ा एक सिंगल पोर्टल है।

www.pgportal.gov.in (पीजी पोर्टल) पर लॉग-इन करके ऑनलाइन शिकायत दर्ज की जा सकती है। सी.बी.ई.सी. वेबसाइट www.cbec.gov.in के माध्यम से भी नागरिक अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

06 नवम्बर 2020 से केंद्र सरकार के CPGRAMS पोर्टल को सी.एम. हेल्पलाईन पोर्टल के साथ एकीकृत किया गया है। जिससे अब CPGRAMS पोर्टल से प्राप्त शिकायतों को सी.एम. हेल्पलाइन 181 पोर्टल पर दर्ज किया जाता है, एवं उनके समाधान हेतु संबंधित जिलों एवं विभागों में भेजा जाता है।

  1. WhatsApp की सुविधा- WhatsApp नंबर +917552555582 के माध्यम से नागरिकों को उनके द्वारा दर्ज शिकायत की स्थिति/जानकारी एवं योजनाओं की जानकारी देने की सुविधा उपलब्ध करायी गयी है।

इसी तरह अन्य राज्यों में भी नागरिकों की शिकायतों के निराकरण के लिए सीएम हेल्पलाइन के तहत बहुत से पोर्टल लांच किए गए हैं, जैसे कि

  • उत्तरप्रदेश में भी सी.एम. हेल्पलाइन के तहत सरकार द्वारा भ्रष्टाचार एवं घूसखोरी के खिलाफ “जन सुनवाई (Jansunwai)” नाम से एक पोर्टल शुरू किया गया है। अगर कोई सरकारी अधिकारी आपकी बात नहीं सुन रहा है और आपके साथ बदसलूकी कर रहा है तो आप किसी भी काम या सरकारी अधिकारी के खिलाफ Jansunwai.up.nic.in वेबसाइट पर ऑनलाइन शिकायत कर सकते हैं।
  • इसी प्रकार से बिहार राज्यके लिए बिहार सरकार द्वारा बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के अंतर्गत lokshikayat.bihar.gov.in की शुरुआत की गई है ।

अन्य राज्यों के लिए हेल्पलाइन
Helpline for all other states

अन्य राज्यों में भी राज्य सरकारों द्वारा इसी प्रकार के पोर्टल एवं वेबसाइट लॉन्च की गई हैं, जिन पर नागरिक अपनी शिकायतें दर्ज करते हैं, एवं सरकार द्वारा उनका निराकरण किया जाता है।

आइये सभी राज्यों की हेल्पलाइन नंबर एवं वेबसाइटों के बारे में जानते हैं। नीचे दी गई सारणी में सभी राज्यों की हेल्पलाइन सर्विस के लिए उपलब्ध कराए गए टोल फ्री नंबर एवं वेबसाइट दी गई हैं, जिन पर नागरिक अपनी शिकायतों को दर्ज करा सकते हैं।


क्रमांक राज्‍य केन्‍द्र शासित प्रदेश हेल्‍पलाइन नम्‍बर बेवसाइट
1 आन्‍ध्रप्रदेश Toll Free: 1902 https://www.spandana.ap.gov.in/
2 अरुणाचल प्रदेश CM Helpline: 155250 https://pgportal.gov.in/
3 असम NA https://gad.assam.gov.in/portlet-level-1/lodge-your-grievance
4 बिहार 0612-220 1000, 0612-220 5800 http://www.bpgrs.in/
5 छत्‍तीसगढ़ Toll Free: 1100 https://cggrievance.cgg.gov.in/
6 गोवा NA https://goaonline.gov.in/
7 गुजरात Grievance Cell : 079-23250073, 079-23250074 https://cmogujarat.gov.in/en/write-to-cmo/
8 हरियाणा CM Helpline: 0172-3322500 https://cmharyanacell.nic.in/
9 हिमाचल प्रदेश Toll Free: 1100 https://cmsankalp.hp.gov.in/
10 झारखण्‍ड Grievance Cell Toll Free: 181 https://pgms.dmajharkhand.in/index.php/request
11 कर्नाटक NA http://164.100.133.44/cms/portal/login.jsf
12 केरल Grievance Cell Toll Free: 1800-425-7211 https://kerala.gov.in/web/guest/cm-grievance-redressal-cell
13 मध्‍यप्रदेश CM Helpline Toll Free: 181 http://cmhelpline.mp.gov.in/Default.aspx
14 महाराष्‍ट्र NA https://grievances.maharashtra.gov.in/en
15 मेघालय WhatsApp Helpline: 4363-94363 http://megpgrams.gov.in/index.htm
16 मणिपुर Grievance Cell Toll Free Number: 1800-345-3818 https://grievancecellmanipur.in/frontend/web/index.php
17 मिजोरम NA https://aizawl.nic.in/service/how-to-lodge-a-grievance/
18 नागालैण्‍ड NA NA
19 उड़ीसा CM Helpline: 0674-2390902 https://cmgcodisha.gov.in/
20 पंजाब NA http://connect.punjab.gov.in/
21 राजस्‍थान Grievance Cell Toll Free: 181 http://sampark.rajasthan.gov.in/RajSamWelcome.aspx
22 सिक्किम NA https://pgportal.gov.in/
23 तमिलनाडु CM Helpline: 044 – 2567 1764 http://cmcell.tn.gov.in%20https//www.tn.gov.in/grievance
24 तेलंगाना Janahitha WhatsApp: 9494181920 http://cpgrams.ts.nic.in/citizen/grievance.php
25 उत्‍तरप्रदेश CM Helpline Toll Free: 1076 http://jansunwai.up.nic.in/?language=en_US
26 उत्‍तराखण्‍ड CM Helpline Toll Free: 1905 https://cmhelpline.uk.gov.in/#
27 त्रिपुरा NA https://grievance.tripura.gov.in/
केन्‍द्रशासित प्रदेश
28 जम्‍मू कश्‍मीर Kashmir:1800-572-2328 Srinagar:0194- 2502593
Jammu:0191- 2560109,
https://jkgrievance.in/AwazAAwam/index.aspx
29 दिल्‍ली 011-23379900, 011-23379901 https://pgc.delhigovt.nic.in/content/public-grievances
30 दादर एवं नगर हवेली दमन एवं दीव Grievance Cell: 0260-2230698, 0260-2230689 03192-233056 NA
31 अण्‍डमान निकोबार द्वीप समूह 03192-233056 http://db.and.nic.in/lghelpdesk/
32 लक्ष्‍यद्वीप NA https://lakshadweep.gov.in/service-category/grievances/
33 पुदुचेरी NA https://pgportal.gov.in/

error: Content is protected !!