समाधान पोर्टल क्या हैं, इसका प्रयोग कैसे करें?

समाधान पोर्टल क्या हैं, इसका प्रयोग कैसे करें?

समाधान पोर्टल क्या हैं? (What is Samadhan Portal?)

आपको यह जानकर ख़ुशी होगी की मध्य प्रदेश सरकार ने लोगों की शिकायतों के लिए एक पोर्टल का निर्माण किया है| मध्य प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश के नागरिकों के लिए यह एक बड़ा कदम है| अब प्रदेश के नागरिक घर बैठे ऑनलाइन अपनी शिकायतें दर्ज करा सकते हैं इसी के साथ ही आम नागरिक ऑनलाइन एवं डाक पत्र के माध्यम से अपनी शिकायतें दर्ज करा सकते हैं| इस प्रणाली के माध्यम से आम नागरिक की शिकायतों का पारदर्शी तरीके से निवारण हो सकेगा| प्रदेश सरकार द्वारा राज्य में प्रति माह के पहले मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम के दौरान लगभग 20 से 25 शिकायत आवेदन पत्रों पर चर्चा कर ऑनलाइन समाधान भी किया जाता है| इस योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के सभी नागरिकों की शिकायतों का समाधान जल्द और समय पर करना है |

समाधान पोर्टल हेतु स्मार्ट आई.वी.आर. (इंटरैक्टिव वॉयस रेस्पॉन्स) सिस्टम के माध्यम से सार्वजनिक शिकायतों को मोबाइल पर प्राप्त कर उनका निवारण किया जायेंगा| आईवीआर सिस्टम के तहत एक साथ 15 लोग शिकायत या सुझाव दर्ज करा सकते हैं| जन समस्याओं और सुझावों को और अधिक सरल बनाने के लिए राज्य का कोई भी व्यक्ति अब टोल फ्री नंबर 1905 पर फोन कर अपनी शिकायत या सुझाव को पंजीकृत करा सकता है|

इस सेवा के लिए शिकायतकर्ता को अपना नाम, पता, मोबाइल नंबर और शिकायत का विवरण देना होगा| शिकायत करते ही संबंधित शिकायतकर्ता की समस्या एन.आई.सी. के पोर्टल पर दर्ज हो जाएगी, जिसके तुरंत बाद शिकायत संबंधित विभाग को भेजी जाएगी| संबंधित विभाग द्वारा शिकायत पर 10 दिन के भीतर फीडबैक दिया जाएगा|

विभिन्न भाषाओं में कर पाएंगे शिकायत दर्ज

इस पोर्टल पर शिकायत या सुझाव दर्ज करने के लिए लोग अपनी स्थानीय भाषा का प्रयोग कर सकते हैं लोग हिंदी और अंग्रेजी भाषा के अलावा उत्तराखंड में गढ़वाली, कुमाउनी और जौनसारी भाषा का भी प्रयोग कर सकते है| इससे लोगो को पोर्टल का प्रयोग करने में आसानी होगी|

मध्य प्रदेश समाधान पोर्टल के लाभ (Advantages of Madhya Pradesh Samandhaan Portal?

  • इस पोर्टल के माध्यम से मध्य प्रदेश के नागरिक अपनी शिकायतें घर बैठे ऑनलाइन दर्ज करा सकते हैं|
  • लोगो की समस्याएं सुनी जाएगी तथा उन पर कार्रवाई की जाएगी|
  • अब लोगों को अपनी समस्याओं को बताने के लिए दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे|
  • अब प्रदेश के नागरिकों के समय की भी काफी बचत होगी |

मध्य प्रदेश ऑनलाइन समाधान पोर्टल पर आवेदन कैसे करें? (How to apply on the Madhya Pradesh Online Samandhaan Portal?)

  • मध्यप्रदेश राज्य के नागरिकों कि शिकायत दर्ज करने के लिए सबसे पहले समाधान पोर्टल samadhan.mp.gov.in पर जाना होगा|
  • इस वेबसाइट पर जाने के बाद “शिकायत दर्ज करें” पर क्लिक करें।

  • जैसे ही आप बटन पर क्लिक करेंगे आपके सामने एक नया पेज ओपन होगा हो जायेंगा|
  • इस पेज पर आपको कुछ आवश्यक जानकारी जैसे – मोबाइल नंबर, आधार नंबर, नाम, उपनाम, ईमेल, जिला, ब्लॉक, ग्राम पंचायत, पता आदि आवश्यक जानकारी को भरना होगा|
  • लाभार्थी को एप्लीकेशन फॉर्म में सही “मोबाइल नंबर” एवं “आधार कार्ड नंबर” ढालना होगा ताकि आपका एप्लीकेशन फॉर्म Approve हो सके इसका सन्देश आप तक पहुंच जाए।
  • सभी जानकारी और शिकायत सही भरने के पश्चात जन शिकायत दर्ज करें बटन पर क्लिक करके आप अपनी शिकायत पंजीकरण करा सकते हैं|
  • शिकायत पंजीकरण में यदि किसी अन्य डॉक्यूमेंट की भी आवश्यकता होती है| तो आपको अपने डॉक्यूमेंट को स्कैन करके अपलोड करना होगा|
  • शिकायत पंजीकरण के पश्चात जल्द ही आपकी शिकायत का समाधान संबंधित विभाग द्वारा प्रदान किया जाएगा|

error: Content is protected !!