Window Concept of MS Word

Microsoft Word Window के मुख्य तत्व:-

Title Bar – विंडो के सबसे ऊपर वाली पट्टी को Title Bar कहते हैं Title Bar में प्रोग्राम का नाम जैसे MS Word तथा फाइल का टाइटल लिखा रहता हैं जैसे Microsoft Word | इसके दायी ओर कण्ट्रोल बटन होता हैं जिसमें Minimum, Maximize तथा Close Button होते हैं | इसी पट्टी के बायीं ओर एक कंट्रोल मेन्यु बॉक्स होता हैं जिससे भी विंडो को Minimize, Maximize तथा Close किया जा सकता हैं |

Menu Bar – ऍम एस वर्ड में कुल नौं मेन्यु होते है | File, Edit, View, Insert, Format, Tools, Table, Window, Help प्रत्येक मुख्य मेन्यु के अंदर सब मेन्यू होते हैं और प्रत्येक मेन्यु का अपना अपना अलग कार्य होता है मेन्यु को नाम उनके कार्य के अनुसार दिया गया है जैसे – Format Menu इस मेन्यु में आपको सिर्फ Formatting से सम्बंधित Options मिलेगे |

Standard Toolbar – Standard Toolbar, Menu Bar के ठीक नीचे होती हैं यह एक Default Toolbar है जो MS Word खोलने पर दिखाई देती है इस टूलबार में मेन्यू बार के ही सब आप्शन Shortcut के रूप में दिए रहते हैं जिनका सबसे ज्यादा प्रयोग किया जाता है जैसे – New, Open, Save, Print, Undo, Redo, Cut, Copy, Paste etc.

Formatting Toolbar – Formatting Toolbar भी मेन्यू बार के नीचे होती हैं यह भी एक Default Toolbar है जो MS Word खोलने पर दिखाई देती है इस टूलबार में Formatting से सम्बंधित आप्शन दिखाई देते है | जैसे – Font, Font Size, Bold, Italic, Underline, Alignment, Bullets, Numbering, Border etc.


Ruler – Ruler, Formatting Toolbar के ठीक नीचे होता हैं रूलर एक Scale की भाती दिखाई देता है जिसका उपयोग Margin, Column, Paper Size सेट करने के लिए किया जाता हैं |

Scroll Bar – ये दो प्रकार की होती है Horizontal और Vertical | इसका प्रयोग पेज को ऊपर नीचे तथा दाएँ से बाएँ करने के लिए किया जाता हैं |

Drawing Toolbar – यह टूलबार Status Bar के ठीक ऊपर होती हैं जिसका प्रयोग किसी आकृति को बनाने तथा उसमे रंग भरने के लिए किया जाता हैं

Status Bar यह टूलबार Task Bar के ठीक उपर होती हैं जिसका प्रयोग पेज नंबर, लाइन नंबर, देखने के लिए किया जाता हैं |

Task Barविंडो के सबसे नीचे की पट्टी को Task Bar कहा जाता हैं | इस Task bar में Start Button तथा Date, Time, Volume, Device


Connection आदि दिखाई देता हैं |


error: Content is protected !!