वर्डप्रेस में टैग को Add, edit और Delete कैसे करें

वर्डप्रेस में टैग को Add, edit और Delete कैसे करें
(How to add, edit and delete tags in WordPress)

What are Tags?

टैग्स की मदद से समान पोस्ट्स को एक साथ ग्रुप किया जा सकता है। इसलिए, यह यूजर्स के लिए किसी विशेष पोस्ट को खोजना आसान बनाता है। यह यूजर को बताता है कि पोस्ट किस बारे में है। टैग केटेगरी के समान हैं लेकिन फिर भी दोनों में कुछ असमानताएं हैं।

टैग वर्डप्रेस में Pre-Defined टैक्सोनॉमी में से एक है। यूजर केटेगरी के साथ अपने वर्डप्रेस पोस्ट में टैग जोड़ सकते हैं। हालाँकि, केटेगरी विषयों की एक विस्तृत श्रृंखला को कवर कर सकती है|

वर्डप्रेस में, यदि कोई यूजर किसी पोस्ट के लिए केटेगरी का चयन नहीं करता है, तो यह स्वचालित रूप से डिफ़ॉल्ट केटेगरी में दर्ज किया जाता है। हालाँकि, टैग स्वचालित रूप से किसी पोस्ट में तब तक नहीं जोड़े जाते हैं जब तक कि कोई यूजर उन्हें नहीं जोड़ता है, जो उन्हें पूरी तरह से वैकल्पिक बनाता है, वर्डप्रेस में आप कितने भी टैग जोड़ सकते हैं। टैग की स्थिति विषय के आधार पर भिन्न हो सकती है। कभी-कभी वे नीचे, ऊपर, या साइडबार में दिखाई दे सकते हैं।

How to Add a Tag

  • टैग जोड़ने के लिए, Posts > Tags पर जाएं|

  • यहां आपको कुछ फ़ील्ड दिखाई देंगी जैसे Name, Slug, Description आदि इन्हें भरने होगा।
    • Name – टैग का नाम यह unique होना चाहिए।
    • Slug – यह यूआरएल में एक पोस्ट का वर्णन करता है। यह आम तौर पर लोअरकेस में होता है और इसमें केवल अक्षर, संख्या और हाइफ़न होते हैं।
    • Description – यह टैग के बारे में एक संक्षिप्त परिचय है। जब आप होवर करते हैं (टैग पर पॉइंटर लाते हैं) तब यह विवरण प्रदर्शित होता है।
  • उपरोक्त सभी जानकारी भरने के बाद Add New Tag बटन पर क्लिक करें।

  • आपके सामने स्क्रीन दिखाई देगी। दाईं ओर, आपको आपका टैग दिखाई देने लगेगा|

How to Edit Tag

  • टैग edit करने के लिए, Posts > Tag पर जाएं और माउस को टैग पर लाएं।

  • edit करने के लिए दो विकल्प हैं।
    • edit पर क्लिक करने पर, निम्न page दिखाई देगा। इसमें आप जो सुधार करना चाहते है वह करे और फिर अपडेट बटन पर क्लिक करे|
    • Quick edit पर क्लिक करने पर, निम्न पेज दिखाई देगा।
  • यहां आप केवल टैग का नाम और स्लग edit कर सकते हैं। एडिट करने के बाद अपडेट टैग बटन पर क्लिक करें।

How to Delete Tag

  • टैग हटाने के लिए, Posts > Tag पर जाएं और माउस को टैग पर लाएं।
  • Delete विकल्प पर क्लिक करें आपका टैग हटा दिया जाएगा।



error: Content is protected !!