टिकटोक की जगह इन भारतीय एप्प को करें डाउनलोड
सोशल मीडिया के युग में, बहुत सारे यादगार एप्प आए और गए हैं। जिनमे से TikTok दुनिया का सबसे बड़ा वीडियो शेयर करने वाला
भारत में टिकटॉक पर प्रतिबंध के बाद यह 20 करोड़ मोबाइल फोन्स पर बंद हो गया है। इसी का फायदा उठाते हुए कई भारतीय एप्स तेजी से अपनी पहचान बना रहे हैं। Chingari, Mitron, ShareChat और अन्य एप्स के बाद अब ROPOSO को लोग तेजी से डाउनलोड कर रहे हैं। रोपोसो से हर एक घंटे में पांच लाख नए यूजर जुड़ रहे हैं। तो आज हम आपके लिए कुछ ऐसे एप्प ले कर आये है जो TikTok के अल्टरनेट है, आपको इन्हें यूज करके अच्छा भी लगेगा और यह एप्प Android और iOS के लिए प्ले स्टोर पर आसानी से उपलब्ध हैं।
1. ROPOSO App
रोपोसो एक भारतीय शोर्ट वीडियो-शेयरिंग प्लेटफार्म है, जहाँ उपयोगकर्ता वीडियो और इमेज शेयर कर सकते हैं| इस ऐप को साल 2014 में 19 नवंबर को रिलीज किया गया था और ऐप के लेटेस्ट वर्जन को 10 जून, 2020 को रिलीज किया गया है, यह ऐप एंड्रॉइड (Android) और आईओएस (iOS) दोनों प्लेटफार्मों पर उपलब्ध है| यह ऐप भारत की 10 भाषाओं में उपलब्ध है और इसमें 25 से अधिक चैनल हैं| TikTok की तुलना में, Roposo एप्प में यूजर्स वीडियो और फ़ोटो बनाने के लिए टीवी जैसे ब्राउज़िंग इंटरफ़ेस का उपयोग कर सकते हैं। रोपोसो पर यूजर्स मजेदार शॉर्ट वीडियो बना सकते है। इसकी मदद से यूजर्स बॉलीवुड के गानों के अलावा ह्यूमर, प्रैंक, फैशन और यहां तक कि कोरोनो वायरस महामारी से जुड़े चुटकुलों पर भी वीडियो बना सकते हैं। यह एप्प अंग्रेजी, हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़, गुजराती, पंजाबी, मराठी और बंगाली भाषाओं में उपलब्ध है। रोपोसो का इंटरफ़ेस एक टेलीविजन की तरह है|
2013 में IIT दिल्ली के पूर्व छात्र मयंक भंगडिया, अविनाश सक्सेना और कौशल शुभ द्वारा स्थापित, रोपोसो को मूल रूप से एक फैशन प्लेटफॉर्म के रूप में शुरू किया गया था, लेकिन जल्द ही यह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में बदल गया।
2. Chingari App
चिंगारी भी एक भारतीय वीडियो शेयरिंग एप्लिकेशन है, जो यूजर को वीडियो को अपलोड और डाउनलोड करने की सुविधा देता है| इसके साथ इसमें फ्रेंड्स के साथ चैट करने की सुविधा भी दी गई है, यूजर्स नए लोगों के साथ इंटरैक्ट करने के अलावा कंटेंट भी शेयर कर सकते हैं| इसमें वाट्सऐप स्टेटस, वीडियोज, ऑडियो क्लिप्स, जिफ स्टिकर्स और फोटोज जैसे फीचर उपलब्ध हैं| यह ऐप अंग्रेजी के अलावा, 9 भारतीय भाषाओं जैसे कि हिंदी, बांग्ला, गुजराती, मराठी, कन्नड़, पंजाबी, मलयालम, तमिल और तेलुगू को सपोर्ट करता है| इस ऐप को बेंगलुरु बेस्ड डेवलपर्स बिस्वात्मा नायक और सिद्धार्थ गौतम ने डेवलप किया है. लॉन्च के साथ ही यह ऐप यूजर्स के बीच काफी लोकप्रिय हो गया है और गूगल प्ले स्टोर पर ट्रेंड कर रहा है| TikTok बैन होने के बाद Chingari app, TikTok का एक बड़ा अल्टरनेटिव बन गया है, 72 घंटों में ही इसे 5 लाख से अधिक बार डाउनलोड किया जा चुका था, फिलहाल इस ऐप की यूजर रेटिंग 4.6 है| इसे गूगल प्ले स्टोर से फ्री में डाउनलोड किया जा सकता है|
3. Taka Tak App
TakaRak भी एक वीडियो प्लेयर और वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म हैं जिसे ‘एमएक्स प्लेयर’ (MX Player) ने लॉन्च किया है, जो चाइनीज ऐप
‘टकाटक’ का पहला वर्जन अंग्रेजी के अलावा 9 भाषाओं में उपलब्ध है, इसे 50,000 से ज्यादा लोगों ने डाउनलोड कर लिया है| प्ले-स्टोर पर ‘टकाटक’ की 4.3 रेटिंग है| ‘टकाटक’ का यूजर इंटरफेस ‘टिकटॉक’ की तरह ही है|
4. Bolo Indya App
बोलो इंडिया एक स्वदेशी एप्प है। इस एप्प के माध्यम से भी यूजर्स शोर्ट वीडियो बना सकते है, उन्हें शेयर कर सकते है, दूसरों के साथ चैट कर सकते हैं, फ़ीड के माध्यम से ब्राउज़ कर सकते हैं, सेवाओं की सर्च कर सकते हैं और एप्प की अन्य सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं। यह एप्प दस भाषाओं – हिंदी, तमिल, तेलुगु, बंगाली, मराठी, कन्नड़, गुजराती, मलयालम, कन्नड़, ओडिया और अंग्रेजी में उपलब्ध है। यह एप्प चीनी टिक-टॉक एप्प को कड़ी टक्कर दे सकता है। यूजर्स इस एप्प में अंग्रेजी सीखना और खाना बनाने के टिप्स जैसे कंटेंट को अपलोड कर सकते हैं, जिससे अन्य यूजर्स को बहुत फायदा होगा। Bolo Indya के फाउंडर वरुण सक्सेना है| टिकटॉक के बैन होने के बाद महज 24 घंटे में Bolo Indya को 2.5 लाख लोगों ने डाउनलोड किया है इस एप्प को गूगल प्ले स्टोर पर 4.7 अंक की रेटिंग मिली है। यह कंपनी डाटा प्राइवेसी के मामले में भारत सरकार के नियम के मुताबिक काम कर रही है इसलिए इस एप्प में डाटा की सुरक्षा को लेकर कोई समस्या नहीं है।
5. Cheez App
गूगल प्ले स्टोर पर एक और भारतीय वीडियो एडिटिंग ऐप है जिसका नाम ‘चीज़’ है| इस एप्प के जरिये यूजर्स 17 सेकेंड तक के मज़ेदार
6. Mitron App
Mitron एक शोर्ट वीडियो बनाने वाला एप्लिकेशन है जिसका यूजर इंटरफ़ेस टिकटॉक के समान है। इसमें यूजर्स 15 सेकंड के छोटे वीडियो बना सकते है इस एप्प के माध्यम से यूजर्स हास्य वीडियो बनाने के साथ साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन भी कर सकते हैं। Mitron एप्प यूजर्स को अपने वीडियो बनाने, एडिट करने और शेयर करने के लिए एक आसान इंटरफ़ेस प्रदान करता है प्लेस्टोर पर मिट्रॉन ऐप के रिव्यू और रेटिंग भी अधिक हैं|




2. Chingari App
4. Bolo Indya App
6. Mitron App

