स्टूडेंट्स के लिए 5 उपयोगी एप्प

स्टूडेंट्स के लिए 5 उपयोगी एप्प (Top 5 apps for students)

स्टूडेंट्स के लिए पढ़ाई-लिखाई से संबंधित कई एप इंटरनेट पर मुफ्त में उपलब्ध हैं। आज के समय में अधिकतर स्टूडेंट घर बैठ कर ही अपने स्मार्टफोन्स और इंटरनेट के जरिए पढाई करते है| तो आज स्टूडेंट्स के लिए हम ऐसे 5 apps लेकर आये है जिनका यूज़ करके आप अपने फ़ोन पर पढाई और काम को बहुत अच्छे से कर सकते है|

Alarmy – Alarm Clock with Missions & Loud Ringtones

Size 47.62MB
Downloads 1,00,00,000+downloads
Rating 4.7*
Released on 22 august 2012

कई बार आप रात में सोने से पहले दूसरे दिन सुबह-सुबह पार्क में घूमने, पढाई करने के लिए उठने का प्लान बनाते हैं और तय समय पर उठने के लिए फोन में अलार्म भी लगाते हैं मगर फोन में पहले से इनस्टॉल अलार्म नींद से जगाने में कई बार असफल रहते हैं।

ऐसे में आप Alarmy एप्प का उपयोग कर सकते हैं जो आपको उठाने के बाद ही बंद होता है| इसमें आप जब भी अलार्म को सेट करते है तो उसे बंद करने के लिए आपको टास्क दिए जाते है जब तक आप उस टास्क को पूरा नहीं करते है तब तक अलार्म बंद नहीं होता है|

जैसे –

  • Mathematical Task – यदि आप इसे सेलेक्ट करते हो तो आपको मैथ्स से रिलेटेड कुछ टास्क (जोड़, घटना,गुणा,भाग) दिए जाते है|
  • इसके अलावा आप फोटो क्लिक करना या शेक (Shake) ऐसे आप्शन का भी यूज कर सकते है |

Microsoft Office: Word, Excel, PowerPoint & More

Size 97.92MB
Downloads 100,000,000++downloads
Rating 4.5*
Released on 16 February 2020

आपने MS Office के बारे में सुना ही होगा और यूज भी किया होगा यह माइक्रोसॉफ्ट द्वारा बनाया गया सॉफ्टवेयर हैं जिसका यूज ऑफिस, स्कूल, कॉलेज में किया जाता है|

आपको यह जानकार ख़ुशी होगी की MS Office को प्ले स्टोर पर भी लांच किया गया है तो अब आप MS Office का यूज अपने स्मार्टफोन में भी कर सकते है| इस सॉफ्टवेयर से आप डॉक्यूमेंट तैयार कर सकते है, टेबल बना सकते है, प्रेजेंटेशन बना सकते है| इसके कई ऑप्शन होते हैं जिनका यूज अलग अलग कार्यो को करने के लिए किया जाता है|


  • यदि आप अपने मोबाइल में टाइपिंग से सम्बंधित कार्य करना चाहते है जैसे लैटर बनाना, एप्लीकेशन तैयार करना तो आप इसके लिए MS Word का यूज कर सकते है|
  • यदि आप टेबल बनाना चाहते है या कैलकुलेशन करना चाहते है तो उसके लिए आप MS Excel का यूज कर सकते है|
  • यदि आप प्रेजेंटेशन बनाना चाहते है तो उसके लिए आप MS PowerPoint का यूज करके एक अच्छी प्रेजेंटेशन बना सकते है|

Google Keep – Notes and Lists

Size 9.6 MB
Downloads 50,00,000,000+downloads
Rating 4.5*
Released on 20 march 2013

यदि आप अपने फ़ोन में नोट्स तैयार करते है तो आपके लिए यह बहुत ही अच्छा App है | इसके द्वारा आप नोट्स में टेक्स्ट के साथ साथ कई चीज़े इन्सर्ट कर सकते है| गूगल कीप में कई ऐसी चीजें हैं जो यूजर सर्च कर सकते हैं| इस ऐप के द्वारा न सिर्फ आप फोटो क्लिक या रिकॉर्डिंग कर सकते हैं, बल्कि नोट्स को सजाने के लिए कई तरह के रंग इस्तेमाल कर सकते हैं. आप अपने नोट्स को टाइल्स फॉर्मेट में भी सजा सकते हैं|

YourHour – Phone Addiction Tracker & Controller

Size 11.54MB
Downloads 10,00,000+downloads
Rating 4.6*
Released on 5 June 2018

दोस्तों यदि आप एग्जाम टाइम में अपनी पढाई पर फोकस नहीं कर पाते तो यह एप्प आपके लिए ही है |

क्या, कभी आपको ऐसा लगता है कि आप अपने स्मार्टफोन का ज्यादा यूज करने लगे हैं और इसी कारण आप अपने काम या पढाई पर ध्यान नहीं दे पा रहे हैं? आप अपने फोन के साथ सोते हैं और उसके साथ ही आपकी सुबह होती हैं । इसका मतलब आपका फोन दिन भर आपका साथी बना रहता हैं।

यदि ऐसा है तो आप Yourhour का यूज कर सकते है यह एक डिजिटल वेलबीइंग (welbeing) की एप्लीकेशन है जिसके द्वारा आप अपने फ़ोन के यूज़ को ट्रैक कर सकते है और साथ ही साथ उसे कंट्रोल कर सकते है |


आपका YourHour एप्प आपको कई प्रकार की मजेदार और आपके उपयोग के अनुकूल सुविधाएँ प्रदान करता है जो आपको अपने फ़ोन को ट्रैक करने और उसको कण्ट्रोल करने में मदद कर सकता हैं इसमें आपको बहुत सारे फीचर मिलते है |

जैसे :-

  • आप किसी app का टाइम सेट कर सकते है की आपको उसे कितनी देर तक यूज़ करना है |
  • किसी aap को ज्यादा यूज़ करने पर उसे ब्लॉक कर सकते है |
  • Apps Timeline.
  • एप्प में डार्क मोड का यूज कर सकते है|

RealCalc- Scientific Calculator

यदि आप मैथ्स या कॉमर्स के स्टूडेंट है तो आपको कैलकुलेटर की ज्यादा जरुरत पड़ती ही होगी तो आप अपने फ़ोन में इस एप्प का यूज़ कर सकते है| यह बहुत ही अच्छा कैलकुलेशन एप्प है इसमें कैलकुलेशन से सम्बंधित सभी ऑप्शन रहते है जिसके द्वारा आप जल्दी से अपने कैलकुलेशन को कर सकते है|

फीचर –

  • इसमें बीच बीच में कोई भी ऐड नहीं आता है|
  • इसमें आपको रियल कैलकुलेटर जैसा एक्सपीरियंस मिलता है |
  • यह बहुत ही लाइट वेट एप्लीकेशन है |


error: Content is protected !!