डॉक्यूमेंट स्कैन करने के लिए टॉप 3 एप्प

डॉक्यूमेंट स्कैन करने के लिए टॉप 3 एप्प (Top 3 apps for scan a document)

दोस्तों आपको पता ही होगा कि अब हमारा इंडिया डिजिटल इंडिया बन गया है आज ज्यादा से ज्यादा लोग अपना काम ऑनलाइन करने लगे है| जैसे – आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर कार्ड आदि| ऐसी स्थिति में कई बार ऐसा होता है कि आपको अपने डाक्यूमेंट्स को घर पर ही स्कैन करके उन्हें किसी और व्यक्ति को भेजना होते है, पर हमारे पास स्कैनर न होने की वजह से हमारे सामने सबसे बड़ी समस्या यह रहती हैं की हम घर पर अपने डॉक्यूमेंट को स्कैन कैसे करें| तो आज हम जानेंगे की आप अपने स्मार्टफोन से डॉक्यूमेंट को स्कैन कैसे कर सकते है –

  1. Microsoft Office Lens
  2. Adobe Scan : PDF Scanner with OCR, PDF Creator
  3. Cam Scanner

Microsoft Office Lens

Microsoft Office Lens एप्प माइक्रोसॉफ्ट के द्वारा बनाया गया एप्प है | इस एप्प के द्वारा आप किसी भी इमेज या डॉक्यूमेंट को स्कैन करके उसके टेक्स्ट में भी एडिटिंग कर सकते है| इसके अलावा आप एडिट किये हुए टेक्स्ट को दूसरी फाइल के रूप में माइक्रोसॉफ्ट के One Note या वन ड्राइव क्लाउड स्टोरेज पर भी सेव कर सकते है| इसी के साथ साथ इस एप्प में वर्ड, एक्सेल और पॉवरपॉइंट के रूप में सेव की गई फाइल को एडिट भी किया जा सकता है|

यदि आप डॉक्यूमेंट को स्कैन करके उसे ब्लैक एंड व्हाइट में कन्वर्ट करना चाहते है तो भी आप इस एप्प का यूज़ कर सकते है |

इस एप्प को 26 May 2015 में लांच किया था| इसकी Size 41.57 MB हैं| और इसे अभी तक 1,00,00,000 से भी ज्यादा यूजर द्वारा डाउनलोड किया जा चुका है| इसकी प्ले स्टोर पर रेटिंग 4.8 है|

 

Size 41.57MB
Downloads 1,00,00,000+downloads
Rating 4.8*
Released on 26 May 2015

इस app को यूज़ करने के आपको बहुत सारे फायदे हो सकते है जैसे :-

  • इसमें आपको कोई भी ads देखने नहीं मिलते हैं|
  • इसमें आपका डाटा सिक्योर रहता है|
  • इसमें आप डॉक्यूमेंट को स्कैन करने के साथ साथ उसे pdf, image या text में कन्वर्ट कर सकते है|


Adobe Scan: PDF Scanner with OCR, PDF Creator

एडोब ने एक नया मोबाइल ऐप एडोब स्कैन लॉन्च किया है। इस ऐप की मदद से आप किसी भी फोटो और डॉक्यूमेंट को पीडीएफ फाइल में कंवर्ट कर सकते है और उस स्कैन फाइल में एडिटिंग भी कर सकते है। वैसे तो प्ले-स्टोर पर बहुत सारे स्कैनर ऐप हैं लेकिन सबकी अलग अलग विशेषताएं होती है| यह एक बहुत ही आसान और अच्छा एप्प है|

इस एप्प को 31 May 2017 में एडोब द्वारा लांच किया गया था| इसकी Size 30.48 MB है| और इसे अभी तक 1,00,00,000 से भी ज्यादा लोगों द्वारा डाउनलोड किया जा चुका है| इसकी प्ले स्टोर पर रेटिंग 4.7 है|

 

Size 30.48MB
Downloads 1,00,00,000+downloads
Rating 4.7*
Released on 31 May 2017

इसमें आप डॉक्यूमेंट को स्कैन करने के साथ साथ इसे किसी और फॉर्मेट में भी कन्वर्ट कर सकते है जैसे :-

  • स्कैन फाइल को इमेज में कन्वर्ट कर सकते है|
  • स्कैन फाइल को pdf फॉर्मेट में सेव कर सकते है|
  • स्कैन फाइल को वर्ड फाइल में भी कन्वर्ट कर सकते है|

CamScanner

CamScanner भी डॉक्यूमेंट को स्कैन करने के लिए बहुत ही अच्छा app है और इसका इस्तेमाल बहुत सारे लोगो के द्वारा किया जा रहा है | इस एप्प के द्वारा आप इमेज या डॉक्यूमेंट को स्कैन करके उस इमेज को आप अपने हिसाब से क्रॉप कर सकते है| इसी के साथ आप इसमें स्कैन होने वाली फाइल को PDF में कन्वर्ट करके किसी के साथ शेयर भी कर सकते है|


इस एप्प को 30 Oct 2010 में रिलीज़ किया गया था| इस एप्प की Size 62.43 MB होती है| इसे अभी तक 10,00,00,000 से भी अधिक लोगों द्वारा डाउनलोड किया जा चुका है| इसकी रेटिंग प्ले स्टोर पर 4.8 है|

Size 62.43MB
Downloads 10,00,00,000+downloads
Rating 4.8*
Released on

30 Oct 2010


error: Content is protected !!