एंड्राइड फ़ोन के लिए बेहतर कैमरा एप्प

एंड्राइड फ़ोन के लिए बेहतर कैमरा एप्प

दोस्तों आपके फ़ोन में पहले से ही कैमरा एप्लीकेशन होती है, लेकिन गूगल प्ले स्टोर में ऐसे बहुत सारे कैमरा एप्लीकेशन होते है जो आपकी फोटो और विडियो को और भी बेहतर बना सकते है| यदि आपको भी फ़ोटो खींचने का शौक है और आपके मोबाइल का कैमरा अच्छा नहीं है तो आज हम आपको ऐसे एप्प के बारे में बताएगे जिनका यूज करके आप अपनी फ़ोटो को एक बेहतर Quality दे सकते है।

Google Camera

Google Camera, Android यूजर के लिए Google के द्वारा बनाया गया एक कैमरा एप्लिकेशन है। यह गूगल का कैमरा है इसलिए यह गूगल फ़ोन में ही मिलता है इसे आप प्ले स्टोर से डाउनलोड नहीं कर सकते यदि आप इसका यूज करना चाहते हैं तो आपको इसे डाउनलोड करने के लिए थर्ड पार्टी वेबसाइट पर जाकर इनस्टॉल करना होता है|

गूगल कैमरा में लेंस ब्लर मोड (Lens Blur Mode) होता है इस मोड में Front के Subject को साफ दिखाकर उसके बैकग्राउंड को ब्लर (Background Blur) किया जाता है गूगल कैमरे से आप DSLR कैमरा जैसी फ़ोटो खींच सकते है। इससे आप बैकग्राउंड कलर को बदलकर फ़ोटो ले सकते है। इस एप्प को इस्तेमाल करने के लिए आपके मोबाइल में कम से कम एंड्राइड 7 वर्ज़न होना जरुरी है। 

यह पुराने एंड्राइड वर्ज़न पर काम नहीं करता है। यदि आप इसे अपने मोबाइल में यह एप्प इनस्टॉल करना चाहते है तो उसके लिए आपको इसे गूगल पर अपने फ़ोन के नाम के साथ सर्च करना होगा| यह कैमरा केवल गूगल के फ़ोन के लिए ही होता है पर कुछ developer के द्वारा गूगल कैमरा लगभग हर एक फ़ोन के लिए आज मिल सकता है|

जैसे –

  • Asus : Zenfone Max Pro M1, Zenfone Max Pro M2, Asus Zenfone 6, Asus Zenfone 5Z
  • Essential : Essential Phone PH-1
  • Google : Google Pixel / Pixel XL, Google Pixel 2 / Pixel 2XL
  • HTC : HTC 10, HTC U11, HTC U11, HTC U Ultra
  • LeEco : LeEco Le Max 2, LeEco Le Pro 3
  • Lenovo : Lenovo K6, Lenovo P2, Lenovo ZUK Z2 Pro, Lenovo ZUK Z2 Plus
  • LG : LG G4, LG G5, LG G6, LG G7 ThinQ, LG V20, LG V30
  • Motorola : Moto G5 Plus, Moto G5S, Motorola One, Motorola One Power, Moto G5S Plus, Moto X4
  • Nokia : Nokia 8, Nokia 7 Plus, Nokia 6, Nokia 5
  • OnePlus : OnePlus 7 Pro, Oneplus 7, OnePlus 6 / 6T, OnePlus 5 / 5T, OnePlus 3 / 3T
  • Razer Phone, Razer Phone 2
  • RealMe : RealMe 2 Pro, RealMe 3 Pro, Realme 1, RealMe 2, Realme 3, Realme X, Official Way to Unlock Realme 3 Pro
  • Samsung : Samsung Galaxy Note 9, Samsung Galaxy S9 / S9 +, Samsung Galaxy S8, Snapdragon, Exynos, Samsung Galaxy Note 8, Samsung Galaxy S7, Samsung Galaxy S10 & S10 Plus
  • Xiaomi : Xiaomi Mi A1, Xiaomi Mi 5, Xiaomi Mi 5S, Xiaomi Mi 8, Xiaomi Mi 6, Xiaomi Mi Mix 2S, Xiaomi Mi Mix 2, Xiaomi Mi Mix, Xiaomi Mi Note 3, Xiaomi Redmi 3S, Xiaomi Redmi 4X, Xiaomi Redmi 4 Prime, Xiaomi Redmi 5A, Xiaomi Redmi Note 5/5 Plus, Xiaomi Redmi Note 5 Pro, Xiaomi Redmi Note 6 Pro, Xiaomi Redmi Note 4, Xiaomi Redmi Note 3, Xiaomi Redmi Note 7 Pro, Xiaomi Mi A2 / A2 Lite , Redmi K 20, Redmi K20 Pro

Camera ZOOM FX Premium

यह भी आपके फ़ोन के कैमरा एप्लीकेशन से बेहतर है इस ऐप को भी अधिक यूजर्स द्वारा यूज़ किया जा रहा है यह ऐप भी शानदार फोटो फीचर देता है| इस ऐप द्वारा ली गयी फोटो में आपको अलग ही चमक देखने को मिलेगी| इसमें आपको बहुत सारे खास फीचर देखने मिलते हैं|

  • इसमें आपको मैन्युअल कैमरा के सारे फीचर देखने मिलते है |
  • इसमें आपको रॉ फोटो का भी सपोर्ट देखने मिलता है|
  • कैमरा API2 का यूज करके आप DSLR फोटो ले सकते है|
  • आईएसओ (ISO), फोकस डिस्टेंस , एक्सपोजर, शटर स्पीड इसमें सेट कर सकते हैं|
  • इसमें कंबाइन शूटिंग मोड़ की सुविधा है जैसे टाइमर, एचडीआर, स्टेबल, टाइम लेप्स
  • इसमें UX के लिए अलग से बटन होता है|

Retrica - The Original Filter Camera

यदि आपको अपनी फोटो में फ़िल्टर का यूज़ करना अच्छा लगता है तो यह आपको लिए बहुत ही अच्छा एप्प है इसमें आपको 100 से भी ज्यादा फ़िल्टर देखने को मिलते है| और साथ ही साथ इसमें कई ऐसे effects है जिनका इस्तेमाल करके आप अपनी इमेज को और भी बेहतर बना सकते हो | इसे 10 अप्रैल 2014 को लांच किया गया था अब तक इसे 10,00,00,000 से भी ज्यादा यूजर द्वारा डाउनलोड किया जा चुका है, तथा इसकी साइज़ 36.76 MB है और प्ले स्टोर पर इसकी रेटिंग 4.4 है|


Open Camera

यह एक फ्री एप्प है जिसे आप प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते है | इसमें आपको कैमरा मैन्युअल के सभी कंट्रोल मिल जाते है| जैसे :- brightness, exposure, saturation etc. यदि आप अपने कैमरा की पूरी strength का यूज़ करना चाहते है तो आपको इसे जरुर डाउनलोड करना चाहिए|

इसकी विशेषताए –

  • auto-stabilize करने का विकल्प ताकि आपकी तस्वीरें पूरी तरह से स्थिर हों|
  • आसान रिमोट कंट्रोल: टाइमर, ऑटो-रिपीट मोड
  • grid और Crop guide option

इस एप्प को 17 October 2013 में लांच किया गया था अब तक इसे 1,00,00,000 से भी ज्यादा यूजर द्वारा डाउनलोड किया जा चुका है, तथा इसकी साइज़ 2.5MB है और प्ले स्टोर पर इसकी रेटिंग 4.2 है|


error: Content is protected !!