कोरल ड्रा का परिचय, लाभ, विशेषताए और उपयोग

कोरल ड्रा का परिचय (CorelDRAW Introduction)

CorelDRAW, Corel Corporation द्वारा विकसित एक वेक्टर ग्राफिक्स एडिटर है, इसे Adobe Illustrator और Photoshop के साथ प्रतिस्पर्धा करने के लिए डिज़ाइन किया गया था,  उस समय यह दोनों बहुत ही लोकप्रिय सॉफ्टवेयर थे। कोरलड्रा ग्राफिक्स डिजाइन के लिए बहुत अच्छा पैकेज है। इसे Corel’s Graphics suits भी कहा जाता है।

CorelDRAW की विशेषताओं में ड्राइंग टूल्स, टेक्स्ट एडिटिंग, पेज लेआउट, इमेज और एनिमेशन शामिल हैं। इसका प्रथम संस्करण 1989 मे विकसित किया गया, जो CorelDRAW 1 x के नाम से जाना जाता था। समय के साथ इसमे नई सुविधाए जुडते गई, तथा यह अधिक बेहतर एवं लोकप्रिय होता गया। CorelDRAW मूल रूप से केवल Windows ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए उपलब्ध था; लेकिन वर्जन 12 के बाद से इसे macOS और Linux प्लेटफॉर्म पर पोर्ट किया गया है।

कोरल ड्रा ग्राफ़िक डिज़ाइन के लिए एक महत्वपूर्ण सॉफ्टवेयर है जिसके जरिये आप कोई भी डिज़ाइन या फोटो को बना सकते है| इसी तरह फोटोशॉप भी फोटो एडिटिंग सॉफ्टवेयर है जिसके माध्यम से फोटोज को एडिट किया जाता है फोटोशॉप फोटो में एडिटिंग Pixels में करता है जिसकी फोटो की क्वालिटी एक सीमित सीमा तक रहती है | अगर आप फोटो को ज़ूम करके देखते है तो उसके पिक्सेल भटने लगते है और अगर आप किसी फोटो को कोरेल ड्रा के माध्यम से एडिट करते है फिर अगर आप फोटो को ज़ूम करके देखते है तो वो बिलकुल क्लियर नजर आती है |

ग्राफिक्स डिजाइन के लिए यह पैकेज सबसे अधिक प्रयोग होता है। कोरेल ड्रा एक डिजाइनिंग और प्रोफेशनल इमेज बनाने वाला सॉफ्टवेयर है जो लोगो, कार्टून, विजिटिंग कार्ड, इनविटेशन कार्ड, मैगजीन्स, विज्ञापन डिजाईन, छोटे पोस्टर से लेकर बड़े पोस्टर, वेब साइट इत्यादि की डिज़ाइन बनाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है| कोरेल ड्रा एक वेक्टर सॉफ्टवेयर है, कोरेल ड्रा में तैयार किये गए डिज़ाइन को आप कितना भी ज़ूम करें लेकिन उसकी रेजोल्यूशन में और उसकी क्वालिटी में कोई भी प्रभाव नही पड़ता हैं | इस तरह बिटमैप की तुलना में कोरेल ड्रा एक स्मूथ पिक्चर बनाता है| इसमे विभिन्न टूल एवं इफेक्ट्स है, जिसके सहायता से डिज़ाइन बहुत अच्छे से बनाई जा सकती है। इसमे बनाई गई डिजाइन विभिन्न डीटीपी पैकेज के साथ शेयर कर सकते है।

इस पैकेज में बनाई गई डिजाईन को आप, इन्टरनेट द्वारा विभिन्न ब्यूरो को प्रिन्टिंग के लिए भेज सकते है। इसमे four color separation, mirror image इत्यादि का आउटपुट निकाल सकते है । कोरलड्रा X7 या X8 यह इस पैकेज का आधुनिकतम संस्करण (Latest Version) है । इन वर्जन मे कुछ नये टूल दिये गये है। इसमे कुछ पहले से बनी हुई डिजाइन उपलब्ध है, तथा कुछ बहुत से बनी हुई templates दिये है। वर्तमान मे यह प्रोग्राम अन्य ग्राफिक्स प्रोग्राम की तुलना मे बहुत अधिक सुविधाएं प्रदान करता है। यह एक ग्राफिक्स suit है, जिसमे विभिन्न प्रोग्राम जैसे CorelDraw, Corel photo paint आदि जोडे गये है।

CorelDraw स्वयं मे परीपूर्ण सॉफ्टवेअर है, जो ना सिर्फ वेक्टर इमेज पर सुविधा प्रदान करता है, अपितु बिटमैप इमेज पर भी विभिन्न प्रभाव देने की क्षमता प्रदान करता है। इसमे कुछ ऐसे टूल है, जो अन्य ग्राफिक्स प्रोगाम मे उपलब्ध नही है। इसमे node-edit यह सबसे महत्वपूर्ण सुविधा है, जो आपको ग्राफिक्स को इच्छित आकार मे बदलने की क्षमता प्रदान करती है। इसमे ना सिर्फ ग्राफिक्स अपितु टेक्स्ट को विभिन्न कलात्मक प्रभाव दिये जा सकते है, आप text to path विकल्प से टेक्स्ट इच्छित आकार में सेट कर सकते है। इसमे विभिन्न कलर मोड उपलब्ध है, जैसे RGB, CMYK जो अलग अलग कार्यो मे प्रयोग होते है।


कोरल ड्रा यह मुख्यतः वेक्टर ग्राफिक्स के निर्माण के लिए बनाया गया है, तथा Corel photo paint यह बिटमैट ग्राफिक्स के लिए बनाया गया है। दोनो प्रोग्राम मिल कर एक सम्पूर्ण ग्राफिक्स डिजाइनिंग समाधान प्रदान करते है। वर्तमान मे शायद ही कोई डिजायनिंग कंपनी होगी, जो कोरल ग्राफिक्स सूट का प्रयोग ना करती हो। इसमे एकल पेज डिजाइल जैसे visiting card, advertisement का निर्माण किया जाता है, साथ ही बहुपेज डिजाइन जैसे ब्राउशर, मैगजीन, किताब आदि की डिजाइन भी की जा सकती है। कोरल ड्रा के कारण प्रिन्टिंग क्षेत्र में नई क्रांति आ गई है, पहले किसी colorful डिजाइन के लिए कलाकार पर निर्भर रहना पडता था, अब सामान्य व्यक्ति भी इस प्रोग्राम की सहायता से आकर्षक और सुन्दर डिजाईन बहुत कम समय में बना सकते हैं|

कोरल ड्रा की विशेषताए (Features of CorelDRAW)

  1. कोरल ड्रा मे विभिन्न प्रकार के टूल दिये गए हैं, जिनकी सहायता से कार्य आसानी से एवं बहुत तेजी से होता है ।
  2. टेक्स्ट संबंधित बहुत से विकल्प है, जिससे टेक्स्ट फारमेटिंग का कार्य भी आसानी से किया जा सकता है।
  3. कोरल ड्रा विभिन्न फाइलों को सपोर्ट करता है, जिससे अन्य सॉफ्टवेअर की फाइलो का प्रयोग कोरल ड्रा मे किया जा सकता है। एवं कोरल ड्रा की फाइलों को दूसरे सॉफ्टवेअर में प्रयोग कर सकते है ।
  4. इसमे वेक्टर इमेज के साथ ही रास्टम इमेज पर इफ़ेक्ट देने के बहुत से विकल्प है।
  5. इसमें बडी आकार की ड्राइंग बनाई जा सकती है।
  6. इसमे चार रंगों का मिश्रण, mirror image इत्यादि का आउटपुट निकाल सकते है यह व्यवसायिक प्रिन्टिंग के लिए बहुत महत्वपूर्ण सुविधा है।
  7. इसमे विभिन्न Interactive tool है, जिनकी सहायता से बहुत अच्छे इफ़ेक्ट दिये जा सकते है ।
  8. इसमे मेनु, उसके अंदर के विकल्प एवं किबोर्ड shortcut को कार्य के अनुसार सेट किया जा सकता है। इसमे प्रयोगकर्ता के कार्य के अनुसार customize करने की क्षमता है। इसमे Visual script का विकल्प दिया है, जिससे प्रयोगकर्ता मायको का निर्माण कर सकता है।
  9. इसमे विभिन्न View दिये है, जिससे जटिल एवं बडी ड्राइंग को बनाने में सहायता होती है, तथा कार्य तेजी से होता है।
  10. इसमे बनी फाइलों को इंटरनेट पर आसानी से साझा कर सकते है ।
  11. इसमे coreltutor विकल्प है जो बहुत अच्छी एवं विस्तृत सहायता प्रणाली है, यह कोरल ड्रा मे क्रमवार तरीके से कार्य करना सिखाता है।

कोरल ड्रा के उपयोग (Uses Of CorelDRAW)

कोरल ड्रा का प्रयोग मुख्यः ग्राफिक डिजाइनिंग क्षेत्र मे होता है। वर्तमान मे यह सॉफ्टवेअर व्यावसायिक ग्राफिक्स डिजाइनरों की पहली पसंद बन गया है। इस प्रोग्राम का उपयोग विभिन्न विज्ञापन एजन्सी, वेब पेज डिजाइनिंग कंपनी, पब्लिशिंग हाउस मे किया जाता है। इसका प्रयोग निम्न कार्यो में किया जाता हैं-

  1. कंपनी या संस्था की लोगो (Logo) डिजाइन
  2. विज्ञापन डिजाइनिंग
  3. ब्राउशर डिजाइनिंग
  4. फोल्डर डिजाइनिंग
  5. न्युज पेपर डिजाइनिंग
  6. Fabric designing
  7. सरल इंजिनिरींग डिजाइनिंग
  8. वेब पेज डिजाइनिंग
  9. मैगजीन डिजाइनिंग
  10. पोस्टर डिजाइनिंग
  11. Flex डिजाइनिंग

कोरेल ड्रा के लाभ (Advantages of CorelDRAW)

  1. CorelDraw एक Designing Software हैं इसलिए इसका इस्तेमाल Designing का काम करने के लिए किया जाता है |
  2. यदि आप किसी भी तरह का कार्ड बनाना चाहते है तो CorelDraw पर बना सकते है जैसे invitation Card, Visiting Card आदि| इसका यूज़ करके बहुत ही आसानी से डिज़ाइन करके किसी भी कार्ड को बनाया जा सकता है।
  3. CorelDraw सीखना बहुत ही आसान होता है इस सॉफ्टवेर को कोई भी बहुत आसानी से सीख सकता है और इसका यूज़ कर सकता है।
  4. अगर आप किसी कंपनी का Logo बनाना चाहते है तो CorelDraw का इस्तेमाल करके बना सकते है और  इसमे फ़ोटो को एडिटिंग भी किया जा सकता है।
  5. CorelDraw सॉफ्टवेयर में बहुत से Features है इनका यूज़ हर कोई आसानी से कर सकता है।
  6. Corel Draw में काम करके हम बहुत से पैसे भी कमा सकते। यदि हम किसी का कार्ड, लोगो, पोस्टर, बैनर, विजिटिंग कार्ड, या और कोई डिज़ाइन बना कर देते है तो हम घर बैठे पैसे कमा सकते हैं|
  7. CorelDraw को आप प्राय सभी popular operating systems में install कर सकते हैं, इसमें ऐसे बहुत से powerful tools हैं जो की pictures को आप जैसा चाहें वैसे बना सकते है|
  8. इसमें image की size को visualize और print करना बहुत ही आसान और बेहतर हैं| इसमें design सुन्दर दिखते हैं क्यूंकि visualization के लिए ये pixels पर निर्भर नहीं करते हैं

कोरेल ड्रा X5 कोरेल ड्रा का नया वर्शन है इस वर्शन में वेब, कलर मैनेजमेंट, प्रिंटिंग टेबल और डिजाइनिंग के लिए टूल्स मेनू और कमांड को शामिल किया गया है| कोरेल ड्रा में बनी हुई फाइल को .cdr फॉर्मेट से सेव किया जाता है और दूसरे सॉफ्टवेयर में कई फॉर्मेट में फाइल को सेव करते है जैसे कि .AI , .pdf, .wmf इत्यादि |

कोरल ड्रा के वर्जन (Versions of Corel Draw)

Corel DRAW के अभी तब 29 Versions आएं हैं।

कोरल ड्रा के वर्जन्स वर्ष
CorelDRAW 1 जनवरी 1989
CorelDRAW 1.01 मार्च 1989
CorelDRAW 1.02 अप्रैल 1989
CorelDRAW 1.10 जुलाई 1989
CorelDRAW 1.11 फरवरी 1990
CorelDRAW 2 सितंबर 1991
CorelDRAW 3 मई 1992
CorelDRAW 4 मई 1993
CorelDRAW 5 मई 1994
CorelDRAW 6 अगस्त 1995
CorelDRAW 7 अक्टूबर 1996
CorelDRAW 8 अक्टूबर 1997
CorelDRAW 9 अगस्त 1999
CorelDRAW 10 नवंबर 2000
CorelDRAW 11 अगस्त 2002
CorelDRAW 12 फरवरी 2004
CorelDRAW X3 (13) जनवरी 2006
CorelDRAW X4 (14) जनवरी 2008
CorelDRAW X5 (15) फरवरी 2010
CorelDRAW X6 (16) मार्च 2012
CorelDRAW X7 (17) मार्च 2014
CorelDRAW X8 (18) मार्च 2016
CorelDRAW 2017 (19) अप्रैल 2017
CorelDRAW 2018 (20) अप्रैल 2018
CorelDRAW 2019 (21) मार्च 2019
CorelDRAW 2020 (22) मार्च 2020
CorelDRAW 2021 (23) मार्च 2021
CorelDRAW 2022 (24.0-24.2) मार्च 2022
CorelDRAW 2023 (24.3) मार्च 2023

error: Content is protected !!