LAN, MAN और WAN के बीच अंतर

LAN, MAN और WAN के बीच अंतर (Difference Between LAN, MAN and WAN)

नेटवर्क कई कंप्यूटर को कनेक्ट और कम्यूनिकेट करने का एक माध्यम होता है| नेटवर्क के तीन प्रकार होते है – LAN , MAN ,WAN | जिन्हे अलग अलग क्षेत्र को कवर करने के लिए डिज़ाइन किया गया है| इन नेटवर्क्स के बीच कुछ समानताये और कुछ असमानताएं भी होती है| इन नेटवर्क में सबसे बड़ा अंतर भौगोलिक क्षेत्र का होता है जैसे की LAN एक छोटा क्षेत्र कवर करता है, MAN LAN से बड़ा क्षेत्र कवर करता है और WAN दुनिया का सबसे बड़ा क्षेत्र कवर करता है |

इस पोस्ट में आप जानेंगे-

  1. लेन, मेन और वैन का तुलना चार्ट
  2. लेन, मेन और वैन की परिभाषा
  3. लेन, मेन और वैन में महत्वपूर्ण अंतर
  4. निष्कर्ष

1. लेन, मेन और वैन का तुलना चार्ट

तुलना का आधार
LAN
MAN
WAN
फुल फॉर्म लोकल एरिया नेटवर्क मेट्रोपॉलिटन एरिया नेटवर्क वाइड एरिया नेटवर्क
अर्थ यह नेटवर्क एक छोटे भौगोलिक क्षेत्र में कम्प्यूटर्स को ग्रुप में जोड़कर रखता है| जैसे – बिल्डिंग यह नेटवर्क एक बड़े क्षेत्र को कवर करता है जैसे – सिटी, टाउन यह नेटवर्क बहुत बड़े क्षेत्र को कवर करता है और एक कंट्री को दूसरी कंट्री के साथ जोड़कर रखता है| जैसे वर्ल्ड
नेटवर्क का मालिक प्राइवेट प्राइवेट और पब्लिक प्राइवेट और पब्लिक
नेटवर्क को डिज़ाइन और प्रबंधन करना यह आसान होता है| यह कठिन होता है| यह कठिन होता है|
स्पीड ज्यादा मध्यम कम
नेटवर्क्स के बीच ट्रैफिक कम ज्यादा ज्यादा
नेटवर्क का इस्तेमाल कॉलेज , स्कूल , अस्पताल शहर, टाउन देशो और महादीपो
सहनशीलता कम ज्यादा ज्यादा

2 (a) लोकल एरिया नेटवर्क की परिभाषा

पर्सनल कंप्यूटर और वर्कस्टेशन को कनेक्ट करने के लिए लोकल एरिया नेटवर्क या लेंन नेटवर्क का प्रयोग किया जाता है जिसमें डाटा, टूल्स, प्रोग्राम आदि को शेयर किया जाता है| लेंन में डाटा हस्तांतरण (ट्रांसमिशन) बहुत तेजी से होता है क्योकि इसमें सीमित कम्प्यूटर्स को कनेक्ट किया जाता है| लेंन एक छोटा भौगोलिक क्षेत्र कवर करता हैं और यह नेटवर्क प्राइवेट होता है| लेंन का प्रयोग ऑफिस बिल्डिंग, होम, हॉस्पिटल, स्कूल, बैंक आदि में किया जाता है| लेंन को आसानी से डिज़ाइन और मैनेज किया जा सकता है|

(b) मेट्रोपॉलिटन एरिया नेटवर्क की परिभाषा

मैन या मेट्रोपॉलिटन एरिया नेटवर्क, लेंन नेटवर्क से बड़ा और वैन नेटवर्क से कम क्षेत्र कवर करता है| यह दो या दो से अधिक कंप्यूटर को जोड़ता है जो अलग अलग शहर या एक समान शहर के हो सकते है| यह बड़ा भौगोलिक क्षेत्र कवर करता है व ISP (इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर ) के रूप में कार्य करता है| मैन नेटवर्क को डिज़ाइन और मैनेज करना कठिन होता है| मैन नेटवर्क में डाटा हस्तांतरण (ट्रांसमिशन) करने की गति मध्यम होती है और यह काफी महंगा होता है|

(c) वाइड एरिया नेटवर्क की परिभाषा

www और वर्ल्ड वाइड नेटवर्क एक कंप्यूटर नेटवर्क है जो बड़े भौगोलिक क्षेत्र में फैला हुआ है| वैन नेटवर्क एक लेंन नेटवर्क को दूसरे लेंन नेटवर्क से कनेक्ट करने के लिए टेलीफोन लाइन और रेडियो तरंगो का प्रयोग किया जाता है| www प्राइवेट भी हो सकता है और नहीं भी| www नेटवर्क में संचार माध्यम के रूप में पीएसटीएन और सेटेलाइट का प्रयोग किया जाता है| अधिक दूरी तक हस्तांतरण (ट्रांसमिशन) करने में www मे त्रुटि (एरर) और शोर अधिक होता है|

3. लेन, मेन और वैन में महत्वपूर्ण अंतर

  • लेंन द्वारा कवर किया गया भौगोलिक क्षेत्र छोटा होता है मैन , लेंन से ज्यादा क्षेत्र कवर करता है और वैन , मैन और लेंन दोनों से बड़ा क्षेत्र कवर करता है |
  • लेन का प्रयोग सीमित क्षेत्र जैसे स्कूल, हॉस्पिटल, बिल्डिंग आदि में किया जाता है| और मैन का प्रयोग एक सिटी को दूसरी सिटी से जोड़ने के लिए किया जाता है| और वैन का प्रयोग एक देश या देशो के समूह को आपस में जोड़ने के लिये किया जाता है |
  • डाटा को ट्रान्सफर करने के लिए उपयोग की जाने वाली डिवाइस

LAN: वाई फाई , ईथरनेट केबल्स ।


MAN: मोडेम और वायर / केबल

WAN: ऑप्टिक वायर, माइक्रोवेव, सैटेलाइट्स|

  • लेन के हस्तांतरण (ट्रांसमिशन) करने की गति मैन और वैन से अधिक होती है|
  • मैन और वैन की तुलना में लेंन को मैनेज करना बहुत आसान होता है|
  • लेन में हस्तांतरण (ट्रांसमिशन)करने की बैंडविड्थ मैन और वैन से अधिक होती है|
  • डाटा हस्तांतरण करने में त्रुटि (एरर) और शोर लेन में कम, मैन में मध्यम और वैन में अधिक होता है|

4. निष्कर्ष

लेन, मैन और वैन के कई फायदे होते है जैसे की लेन बहुत विश्वसनीय होता है, इसमें डाटा हस्तांतरण (ट्रांसमिशन) की गति कॉफी अधिक होती है, इसको मैनेज करना आसान होता है, इसमें परिधीय उपकरण (पेरीफेरल डिवाइस) को भी शेयर किया जा सकता है| लोकल एरिया नेटवर्क सिटी को कवर नहीं कर सकता है इसलिए मैन नेटवर्क की जरुरत होती है जो सिटी या सिटी के समूह को एक साथ कनेक्ट कर सके| इसके अलावा, देश या देशों के समूह को जोड़ने के लिए वाइड एरिया नेटवर्क की आवश्यकता होती है।


error: Content is protected !!