Families and Faces of Fonts in multimedia

Families and Faces of Fonts in multimedia

Type face ग्राफिक Character की एक फैमिली होती है जो आमतौर पर कई प्रकार के Sizes एवं styles को शामिल करते हैं Fonts एक special type face होता है तो एक विशेष Point size एवं styles में होता है| font उन सभी Character का एक सेट होता है जो एक विशेष स्टाइल में हो| fonts एवं type face दोनों शब्दों का अर्थ एक नहीं है, लेकिन इन्हें एक दूसरे के बदले इस्तेमाल किया जा सकता है| एक font या type face को Character एवं symbol के एक संग्रह के रूप में परिभाषित किया जाता है| जिनका स्वरूप अथवा डिजाइन सामान्य होती है| Courier font का एक उदाहरण है Times New Roman एक अलग font पर है जिसे न्यूज़पेपर एवं मैगजीन की प्रिंटिंग में प्रयोग किया जाता है| font के सभी वेरिएशन के संग्रह को एक फॉण्ट family कहा जाता है उदाहरण के लिए, Times New Roman, Times italic, Times Bold एवं Times bold italic सभी एक ही font family के अंतर्गत आते हैं|

Font Style

अलग-अलग फॉन्ट स्टाइल को नीचे बताया गया है-

Normal : This text is normal

Bold : This text is normal

Italic : This text is normal

Underline : This text is normal

Strikethrough : This text is normal


Dimensions of Font

Type faces एवम font का size ट्रेडिशनल रूप से पॉइंट्स (1 inch = 72 points) में मापा जाता है|

Baseline : एक काल्पनिक हॉरिजॉन्टल लाइन जिस पर Character टिके होते हैं|

X height : एक लैटर की मुख्य बॉडी की हाइट, जब यह है lowercase में होता है|

Cap Height : एक लैटर की मुख्य बॉडी की हाइट, जब यह uppercase में होता है|

ascented : letter का एक भाग जो X हाइट से ऊपर की ओर निकला हुआ हो जब letter lowercase में होता है जैसा कि कुछ letter जैसे h में होता है|

descender : letter का वह भाग जो baseline के नीचे की तरफ निकला हुआ होता है, जब लैटर lowercase में हो जैसा कि कुछ letter जैसे p और y में होता है|


Mono spaced and Proportionally Spaced fonts

Fonts mono spaced (जिनकी चौड़ाई फिक्स्ड हो) और proportionally spaced (जिनकी चौड़ाई बदलती रहती हैं) दोनों तरह के हो सकते हैं

Mono spaced fonts

Courier जैसे font प्रत्येक Character के लिए समान मात्रा की हॉरिजॉन्टल स्पेस एक ही लाइन पर इस्तेमाल करते हैं एक Mono spaced fonts में एक letter i उतनी ही मात्रा की हॉरिजॉन्टल स्पेस लेता है जितनी की letter w लेता है| Mono spaced fonts का प्रयोग legal documents में होता है| यह space का एक अकुशल उपयोग है और इसमें असमान दिखने वाले शब्द बनते हैं|

Proportionally spaced font

Proportionally spaced font पतले letter को कम जगह में फिट करते हैं Arial एवं Times new roman Proportionally spaced font का एक उदाहरण है जो एमएस वर्ड में प्रयोग किए जाते हैं|

Ornamental fonts

Ornamental fonts का प्रयोग केवल सजावट के लिए ही होता है और यह body text के लिए उपयुक्त नहीं है| यह font आमतौर पर कैटलॉग की कवर डिजाइन या headings के लिए प्रयोग किए जाते हैं| इसके अलावा इन्हें ग्रीटिंग कार्ड्स, इनविटेशन कार्ड आदि में टेक्स्ट के लिए प्रयोग किया जाता है|

Dingbat Font

symbol या Dingbat में symbol शामिल होते हैं ना की सामान्य टेक्स्ट| Character symbol का प्रयोग एक डॉक्यूमेंट में सजावटी उद्देश्य से या बुलेट के रूप में ही होता है| उन्हें logo बनाने के लिए भी combine किया जा सकता है|

Font size

फ़ॉन्ट का आकार points में मापा जाता है और जैसे-जैसे points साइज़ बढ़ता जाता है letter का साइज भी बढ़ता जाता है 1 point 1 inch का 1/72th भाग होता है| point size fonts की हाइट को मापता है लेकिन इसकी चौड़ाई को नहीं| अलग-अलग फॉन्ट साइज का प्रयोग running text, heading, sub headings आदि में किया जाता है| अलग-अलग फॉन्ट साइज टेक्स्ट में निम्न प्रकार से दिखाई देते हैं-

Font Scaling

Scaling का अर्थ है font के साइज को बदलना Horizontal scaling का अर्थ है font की चौड़ाई को बदलना| बिना इसकी ऊंचाई को बदलें Vertical scaling का अर्थ है font की हाइट को बदलना बिना इसकी चौड़ाई बदले हुए|

Tracking Font

Tracking प्रत्येक Character के दाएं ओर की जगह को एडजस्ट करती है| Tracking बढ़ाने से सभी टेक्स्ट में स्पेस की मात्रा बढ़ती है| Tracking को घटाने से सभी टेक्स्ट के बीच की स्पेस कम हो जाती है| और पेज डार्क दिखाई देता है|

Leading Font

Leading का अर्थ है लाइनों के बीच की स्पेसिंग| सामान्य तौर पर body type की प्रत्येक लाइन के बीच जो space add की जाती है उसकी मात्रा टाइप साइज की 20% होनी चाहिए| Leading को टेक्स्ट की लगातार आने वाली लाइनों के ऊपर और नीचे की spacing के रूप में परिभाषित किया जाता है| spacing अलग-अलग प्रकार की होती हैं Single, Double, 1.5 spacing आदि|

Keening प्रत्येक अलग-अलग Character के बीच की स्पेस को कहा जाता है|


error: Content is protected !!