विकिपीडिया का उपयोग कैसे करें

विकिपीडिया क्या है? (What is Wikipedia?)

विकिपीडिया एक फ्री और ओपन सोर्स ऑनलाइन ज्ञानकोश है|, ज्ञानकोश का मतलब है ज्ञान का भण्डार| इस ज्ञानकोश को लोगों के सहयोग से बनाया गया है| इस वेबसाइट में कोई भी यूजर बिना रजिस्ट्रेशन के अपना आर्टिकल लिख सकता है और किसी भी आर्टिकल में सुधार कर सकता है| विकिपीडिया की शुरुआत 15 जनवरी 2001 में Jimmy Wales एवं Larry Sanger ने की थी और इसका नामकरण Larry Sanger ने किया था| Wikipedia शब्द हवाई भाषा से लिया गया है, Wikipedia दो शब्दों से मिलकर बना है Wiki और Encyclopedia. Wiki का अर्थ है “जल्दी” इसका मतलब है एक ऐसा सर्वर प्रोग्राम जो किसी भी यूजर को आर्टिकल में सुधार करने की परमिशन देता है और दूसरा शब्द है Encyclopedia जिसका अर्थ है ज्ञानकोश | इस प्रकार इन्टरनेट के माध्यम से कोई भी व्यक्ति विकिपीडिया आर्टिकल को लिख सकता है और उसमे सुधार कर सकता है|

वैसे तो इन्टरनेट पर हजारों वेबसाइट्स है हम सभी वेबसाइट्स के नाम याद नहीं रख सकते पर कुछ ऐसी वेबसाइट होती है जो हमे याद रहती है उन्ही में से एक है Wikipedia| यह बहुत ही फेमस वेबसाइट है यदि आप कोई भी जानकारी सर्च करना चाहते है तो आप Wikipedia पर सर्च कर सकते है इसमें आपको सारी जानकारी मिल जाती है| विकिपीडिया पर जानकारी को प्रदान करने के साथ साथ और भी कई सेवाएं उपलब्ध है-

विकिपीडिया की सर्विसेज (Wikipedia Services)

  • Wiktionary
  • Wikibooks
  • Wikisource
  • Wikiquotes
  • Wikiversity
  • Wikispecies
  • Mediawiki
  • Wikinews
  • Meta-Wiki
  • Wikitech

विकिपीडिया के फायदे (Advantages of Wikipedia)

  • विकिपीडिया पर किसी जानकारी को सर्च करना बहुत ही आसान है|
  • विकिपीडिया पर लगभग 300 से भी ज्यादा भाषा में आर्टिकल है इसलिए आप किसी भी अपनी किसी भी भाषा में जानकरी को सर्च कर सकते है|
  • विकिपीडिया पर जानकारी को सर्च करने के साथ साथ आप उसमे सुधार भी कर सकते है|
  • इंटरनेट पर मौजूद अभी तक का सबसे बडा जानकारी पोर्टल ‘विकिपीडिया’ हैं. जहाँ पर सारी सामग्री मुफ्त उपलब्ध हैं|
  • विकिपीडिया का उपयोग करने के लिए किसी भी प्रकार की कोई बाध्यता नहीं हैं, कोई भी इंटरनेट यूजर एक क्लिक में इसका इस्तेमाल कर सकता हैं. तथा उपलब्ध जानकारी को एक्सेस कर सकता हैं|
  • यदि आप भी अपना ज्ञान लोगों के साथ शेयर करना चाहते हैं तो आप भी विकिपीडिया पर नया पेज बनाकर अपना आर्टिकल प्रकाशित कर सकते हैं|

विकिपीडिया का उपयोग कैसे करें? (How to Use Wikipedia?)

विकिपीडिया का उपयोग करने के लिए निम्न प्रक्रिया को अपनाये-

  • सबसे पहले Wikipedia वेबसाइट पर Visit करें। या डी गई लिंक पर क्लिक करें-

https://www.wikipedia.org/

  • आपको Wikipedia.org वेबसाइट का Homepage दिखाई देगा| अगर आप किसी जानकारी को English में सर्च करना चाहते हैं तो दिये हुए Search Box पर टाइप करें और Enter करें|
  • लेकिन यदि आप किसी अन्य भाषा में जानकारी को सर्च करना चाहते है तो “Read Wikipedia in Your Language” पर क्लिक करें| आपको लगभग सभी लैंग्वेज दिखाई देंगी अगर आप हिंदी में पढना चाहते हैं तो “हिंदी” पर क्लिक करें।

  • “हिंदी” पर क्लिक करने के बाद आपको विकिपीडिया का हिंदी पेज दिखाई देगा | पेज के दायीं ओर एक बॉक्स मिलेगा जिसमें लिखा होगा “विकिपीडिया में खोजें”| आप जो भी जानकारी सर्च करना चाहते है उसे उस बॉक्स में सर्च करें।
  • आप जो भी जानकारी Search Box में लिखेंगे अगर उसका कोई विकिपीडिया पेज होगा तो वो आपके सामने खुल जायेगा। और यदि आपको लगे की उस जानकारी में कुछ सुधार करना है तो आप “संपादन” ऑप्शन में जाकर सुधार कर सकते हैं।

नोट- आप अपने स्मार्टफोन पर भी विकिपीडिया एप्प को डाउनलोड कर सकते हैं, Apple के लिए App Store और Android के लिए Play Store में मौजूद है।

विकिपीडिया से जुड़ी कुछ रोचक बाते –

  • विकिपीडिया की शुरुआत जिमी वेल्स और लैरी सैंगर ने 2001 में की थी|
  • विकिपीडिया के निर्माण के बाद इसका नाम दुनिया की सबसे बड़ी रिफरेन्स वेबसाइट में शामिल हो गया है| इसलिए यह भारत की सबसे मशहूर सातवीं वेबसाइट है|
  • वर्तमान में इसमें 300 से अधिक भाषाओ में आर्टिकल मौजूद है|
  • इसमें 53 मिलियन से अधिक आर्टिकल है| जिसमे से अंग्रेजी भाषा में लगभग 46 लाख से भी ज्यादा आर्टिकल लिखे गए है|
  • विकिपीडिया पर सबसे ज्यादा बार पढ़ा जाने वाला पेज स्टीव जॉब्स का है, 6 अक्टूबर 2011 को 74 लाख और अगले दिन 16 लाख से ज्यादा यूजर्स ने इस पेज को देखा था|
  • हर महीने में 5 करोड़ से ज्यादा यूजर्स विकिपीडिया का इस्तेमाल करते हैं|

error: Content is protected !!