Operators in C Language
- ऑपरेटर एक सिंबल होता है जो Value या Variable को Operate करता है। उदाहरण के लिए: + एक ऑपरेटर है जो संख्याओ को जोड़ता है। C programming में कई built-in operators होते हैं|
- Operators एक या एक से अधिक variable, constants या operands के साथ मिलकर काम करते हैं| Variable, constant, operands, function और operators इन सभी को एक साथ मिला देने से एक expression बनता है|
- Operands और Operators को मिलाकर Expression बनता है| Operands variables ही होते हैं जो की Operators के साथ मिलकर कुछ operation perform करते हैं|
Types of Operators in C
- Arithmetic Operators
- Relational Operators
- Logical Operators
- Bitwise Operators
- Ternary or Conditional Operators
- Assignment Operator
- Special Operator
|
Type of Operator |
Symbolic representation |
| Arithmetic operators | +, -, *, /, % |
| Relational operators | >, <, ==, >=, <=, != |
| Logical operators | &&, ||, != |
| Increment and decrement operator | ++ and — |
| Assignment operator | = |
| Bitwise operator | &, |, ^, >>, <<, ~ |
| Comma operator | , |
| Conditional operator | ?: |
Arithmetic operators
अर्थमेटिक ऑपरेटर का उपयोग mathematical operations को perform करने के लिए होता है जैसे जोड़ (+), घटाव (-), गुणा (*), विभाजन (/) और मापांक (%)
| Operator | Description |
| + | इस ऑपरेटर का उपयोग दो ऑपरेंड को जोड़ने के लिए किया जाता है |
| – | इस ऑपरेटर का उपयोग दो ऑपरेंड को घटाने के लिए किया जाता है |
| * | इस ऑपरेटर का उपयोग दो ऑपरेंड का गुणा करने के लिए किया जाता है |
| / | इस ऑपरेटर का उपयोग दो ऑपरेंड को डिवाइड करने के लिए किया जाता है |
| % | इस ऑपरेटर का उपयोग दो ऑपरेंड के मापांक विभाजन के लिए किया जाता है |
Increment and Decrement Operator
Increment and Decrement ऑपरेटर दोनों ही बहुत उपयोगी ऑपरेटर होते हैं जो आमतौर पर कैलकुलेशन को कम करने के लिए उपयोग किए जाते हैं, अर्थात् ++ x और x ++ का अर्थ है x = x + 1 अर्थात X में 1 value को बढ़ाना और -x और x– का अर्थ है x = x-1 अर्थात X में 1 Value को घटाना| लेकिन ऑपरेंड के पहले या बाद में लिखे गए ++ या −− के बीच थोड़ा अंतर है। प्री-इन्क्रीमेंट में पहले 1 को ऑपरेंड में जोड़ता है और फिर रिजल्ट को बाईं ओर वेरिएबल को असाइन किया जाता है, जबकि पोस्ट-इन्क्रीमेंट पहले लेफ्ट पर वैरिएबल को वैल्यू असाइन करता है और फिर ऑपरेंड में 1 जोड़ता है।
| Operator | Description |
| ++ | Increment operator – एक के बाद एक पूर्णांक मान बढ़ाता है |
| −− | Decrement operator – एक के बाद पूर्णांक मान घटाता है |
Relational operators
रिलेशनल ऑपरेटरों का उपयोग दो वैल्यू की तुलना करने के लिए किया जाता है। इसलिए इसे Comparison operator भी कहा जाता है|
| Operator | Description |
| == |
इस operator को equal to operator कहा जाता है| इस operator का इस्तेमाल दो value को equal check करने के लिए किया जाता है| अगर दोनों value equal होती है तो यह true return करता है| |
| != |
इस operator को Not equal to operator कहा जाता है| इसका इस्तेमाल दो operands को equal नहीं होने के लिए check किया जाता है| मतलब की इस operator का इस्तेमाल दो operands के value को check करने के लिए किया जाता है अगर दोनों operands का |
| > | इस operator को Greater than operator कहा जाता है| इसका इस्तेमाल First operand के value को second operand के value से greater check करने के लिए किया जाता है| अगर First operand का value second operand के value से बड़ा होता है तो यह true return करता है जैसे (5 > 2) return true |
| < | इस operator को Less than operator कहा जाता है| इसका इस्तेमाल First operand के value को second operand के value से less than check करने के लिए किया जाता है| अगर First operand का value second operand के value से छोटा होता है तो यह true return करता है जैसे (3 < 4) return true |
| >= | इस operator को Greater than equal to operator कहा जाता है| इसका इस्तेमाल First operand के value को second operand के value से greater और equal check करने के लिए किया जाता है| अगर First operand का value second operand के value से बड़ा होता है या बराबर होता है तो यह true return करता है जैसे (5 >= 5) return true |
| <= | इस operator को Less than equal to operator कहा जाता है| इसका इस्तेमाल First operand के value को second operand के value से Less और equal check करने के लिए किया जाता है| अगर First operand का value second operand के value से छोटा होता है या बराबर होता है तो यह true return करता है जैसे (5 <= 5) return true |
Logical Operators
C में तीन प्रकार के Logical operator होते है जब हमे दो कंडीशन में से किसी एक को चुनना हो तब हम Logical Operator का प्रयोग करते है| &&- and, ||- or, !- Not.
| Operator | Description | Example |
| && | Logical AND | (a && b) is false |
| || | Logical OR | (a || b) is true |
| ! | Logical NOT | (!a) is false |
Bitwise Operator
C लैंग्वेज में बिटवाइज ऑपरेटर का प्रयोग bit लेवल के ऑपरेशन करने के लिए किया जाता है|
| Operator | Description |
| & | Bitwise AND |
| | | Bitwise OR |
| ^ | Bitwise exclusive OR |
| << | left shift |
| >> | right shift |
Special Operators
C कुछ विशेष ऑपरेटरों को सपोर्ट करता है|
| Operator | Description |
| sizeof() | यह operator किसी भी variable का size उसके data type के अनुसार return करता है| |
| & | यह operator variable के address को return करता है| |
| * | Pointer variable को denote करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है| |




