Section of Form in MS Access

MS Access में फॉर्म को तीन section में बांटा गया है।
1. header
2. detail
3. footer
1.Header – Header form के सबसे ऊपर का हिस्सा होता है। इसमे फॉर्म की हेडिंग देते है। जो यह निर्देशित करता है,कि फॉर्म किस कार्य से संबंधित है। कुछ control button का भी प्रयोग इसमे किया जा सकता है।

2.Detail- यह फॉर्म का मेन एरिया होता है। इसमे टेबिल के फील्ड को सेट किया जाता है। इसमे फॉर्म controls मे टेबिल के डाटा को प्रदर्शित किया जाता है। Detail Section से ही टेबिल मे नये रिकार्ड को जोडा जाता है,डिलीट किया जाता है। साथ ही इसमे टेबिल फील्डस को विभिन्न स्टाईल से सेव कर सकते है।

3. Footer- इसमे फॉर्म की उस सूचना को प्रदर्शित किया जाता है। जिसको बदला नही जा सकता है। अर्थात इसमे टेबिल का सार होता है। इसमे कमांड बटन को रख सकते है। जिसकी सहायता से फॉर्म के डाटा को कंट्रोल किया जा सकता है। इसके अलावा इसमे फॉर्म के बारे मे जानकारी को भी सेट करते है।

Image result for form in design view


error: Content is protected !!