एमएस पावरपॉइंट 2013 में स्लाइड, हैंडआउट और स्लाइड नोट्स क्या है

एमएस पावरपॉइंट 2013 में स्लाइड, हैंडआउट और स्लाइड नोट्स क्या है
(What is Slide, Handout and Slide Notes in MS PowerPoint 2013)

स्लाइड क्या है? (What is Slides?)

पावरपॉइंट प्रेजेंटेशन स्लाइड्स की एक श्रृंखला से बना है। स्लाइड में वह जानकारी होती है जो आप अपने दर्शकों को पेश करते हैं। इसमें टेक्स्ट, चित्र, टेबल और चार्ट शामिल हो सकते हैं। स्लाइड प्रेजेंटेशन की एक स्क्रीन होती है, और प्रत्येक प्रेजेंटेशन कई स्लाइडों से बना है। विषय वस्तु के आधार पर, संदेश प्रस्तुत करने के लिए सर्वोत्तम प्रेजेंटेशन में 10 से 12 स्लाइड्स हो सकती हैं, लेकिन जटिल विषयों के लिए अधिक आवश्यकता हो सकती है।स्लाइड के समूह को स्लाइड डेक (Slide deck) के रूप में जाना जा सकता है। एक स्लाइड शो इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस या प्रोजेक्टर स्क्रीन में स्लाइड्स या इमेज की श्रृंखला का प्रदर्शित किया जाता है।

Slide से संबधित अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करें|

Working with Slides in MS PowerPoint 2013

हैंडआउट क्या है? (What is Handout?)

Handout, Presentation का Printout होता है। जो Presentation को सहारा देता हैं प्रेजेंटेशनकरण से पूर्व आप अपने Audience में Handout बाँट सकते हैं इसमें स्लाइड के ही छोटे छोटे प्रिंट एक पेज में दो, चार, छः या नौ की संख्या में होते हैं| यह Presentation मुख्य रूप से श्रोताओ को दिया जाता है। जिसमे स्लाइड के कन्टेन्टस कम्पनी का नाम प्रेजेन्टस, की तारीख और स्पीकर का नाम होता है।

प्रजेन्टेशन की सभी स्लाईड का प्रिंटआउट निकाल कर audience (श्रोताओ) के बीच बाॅट दिये जाते है। ताकि audience Presentation को आसानी से समझ सके और उसका भविष्य में प्रयोग कर सकते है। एक पेज पर कम से कम एक और अधिकतम नौ स्लाईड का प्रिंट आउट निकाला जा सकता है। उस पेज पर साइड में खाली स्पेस होता है । ताकि audience उस पर स्लाईड के बारे में नोट लिख सके। हैन्डआउट का प्रिंटआउट निकालने के लिये प्रिंट डायलाग बॉक्स के आॅप्शन Print What में Handouts को चुनते है। और उसका प्रिंट निकाल लेते है। एक पेज पर कितनी स्लाइ्र्रड का प्रिंट निकालना है। इसका सिलेक्शन Slides per page option से करते है।


अधिकांश हैंडआउट प्रिंट किए जाने के लिए बनाए जाते हैं – और इन प्रिंट हैंडआउट्स का फॉर्मेट और अनुभव हैंडआउट मास्टर द्वारा निर्धारित किया जाता है। हैंडआउट मास्टर में सुधार करने के लिए, आपको PowerPoint 2013 में हैंडआउट मास्टर व्यू पर जाना होगा – इस व्यू में आपके द्वारा किए गए परिवर्तन प्रिंट हैंडआउट के फॉर्मेट और लेआउट को प्रभावित करते हैं। आप बैकग्राउंड, हेडर और फुटर हैंडआउट में बदल सकते हैं।

Handout Master से संबधित जानकारी प्राप्त करने के लिए नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करें|

What is Handout Master in MS PowerPoint 2013

स्लाइड नोट्स क्या है? (What is Slide Notes?)

प्रजेंटेशन के समय प्रस्तुतकर्ता के स्पष्टीकरण के लिए स्लाइड के नीचे प्रस्तुतकर्ता नोट्स लिखे जाते हैं प्रस्तुतकर्ता प्रजेंटेशन के समय स्लाइड शो करते हुए अपने इन नोट्स से सहायता ले सकता हैं जिससे उस स्लाईड को समझने में आसानी होती है। आप Notes Pane से अपनी स्लाइड में नोट्स जोड़ सकते हैं। अक्सर इसे स्पीकर नोट्स कहा जाता है, यह आपकी प्रेजेंटेशन के लिए आपको तैयार करने में मदद करते हैं।

Slide Notes से संबधित अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करें|


How to Add Slide Notes in MS PowerPoint 2013


error: Content is protected !!