गूगल ने डिजिटल पेमेंट के लिए यू पी आई पर आधारित तेज़ ऐप किया भारत में लॉन्च

गूगल ने भारत में ऑनलाइन पेमेंट सर्विस लॉन्च कर दी है,इसके लिए खास ऐप बनाया गया है जिसका नाम Tez है| यह ऐप एंड्रॉयड और iOS दोनों प्लेटफॉर्म के लिए बनाया गया है और इसे फ्री डाउनलोड किया जा सकता है| गूगल ने आधिकारिक तौर पर इसे लॉन्च कर दिया है| यानी अब पेटीएम को टक्कर देने के लिए गूगल अपने इस ऐप के साथ तैयार है| आइए जानते हैं यह ऐप काम कैसे करता है और आपको इससे कितना फायदा होगा|

अपने मोबाइल में कैसे करें Tez का सेटअप

  • एंड्रॉयड ऐप और iOS पर इसे ऐप स्टोर/प्ले स्टोर से डाउनलोड करना है|
  • डाउनलोड करने के बाद आपको गूगल पिन या स्क्रीन लॉक सेट करना होगा|
  • तीसरे स्टेप के तौर पर आपको बैंक अकाउंट लिंक करना होगा | इसके लिए अगर आपका अकाउंट मोबाइल नबंर से लिंक है तो नंबर दर्ज करना होगा| आपको मोबाइल से एक मैसेज किया जाएगा और इस नंबर से जितने अकाउंट लिंक किए गए होंगे वो खुद ऐड कर लिए जायगे |
  • अब आप ऑप्शन में जा कर किसी को भी पैसे भेज सकते हैं|

Tez ऐप की ये हैं खासियत

Tez app से बैंक में पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं

Tezऐप के जरिए अपने बैंक अकाउंट से पेमेंट कर सकते हैं| यानी इसके लिए गूगल कोई कमीशन नहीं लेगा और पैसे आपके बैंक में सेफ रहेंगे और गूगल के पास नहीं जाएंगे| गूगल के मुताबिक इसके लिए कस्टमर्स कोई खास तरीके का अकाउंट भी नहीं खुलवाना होगा|

कौन से बैंक सपोर्ट देंगे

UPI आधारित गूगल की यह सर्विस लगभग सभी बड़े बैंकों के साथ काम करेगी| पार्टनर बैंक के तौर पर ऐक्सिस, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया शामिल हैं|


Tez शील्ड के साथ आप सिक्योर पेमेंट कर सकेंगे

गूगल के मुताबिक Tezके जरिए किए गए टांजैक्शन Tez Shield से सुरक्षित होंगे| यह शील्ड 24/7 काम करेगा ताकि फ्रॉड और हैकिंग का पता लगा सके| इतना ही नहीं यह कस्टमर्स की पहचान जानने में भी मदद करेगा|

Tez ऐप से किए गए सभी पेमेंट्स UPI PIN के जरिए सिक्योर किए जाएंगे इसके अलावा यह गूगल पिन से भी सुरक्षित किया जाएगा| उदाहरण के तौर पर अगर आपके स्मार्टफोन में फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है तो यह भी ऑथेन्टिकेशन के तौर पर काम करेगा| सपोर्ट के लिए गूगल का कहना है कि वो फोन और चैट सपोर्ट के जरिए हर दिन उपलब्ध होगा| यानी किसी भी जानकारी के लिए आप सपोर्ट में बात कर सकते हैं|

Image result for tez app images

Pay nearby feature

Tez app से Tez app को पैसा ट्रांसफर करना आसान होगा| उदाहरण के तौर पर आपके दोस्त के स्मार्टफोन में Tezऐप है और वो आपके आस पास है तो इसके लिए आपको बैंक अकाउंट या फोन नंबर शेयर करने की जरूरत नहीं होगी| Tez app खुद से आस-पास के जितने भी Tez app होगे उन सबको सर्च कर लेगा फिर आप पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं|


Tez के जरिए ऑनलाइन पेमेंट भी कर सकते हैं

गूगल के मुताबिक ऑनलाइन ट्रांजैक्शन में जहां UPI को ऐक्सेप्ट किया जाता है वहां Tezकाम करेगा| पेमेंट चेकआउट के दौरान Tez के logo पर क्लिक करके अपने अकाउंट से पेमेंट कर सकते हैं|

ऑफर्स

दूसरे ई-वॉलेट ऐप की तरह गूगल भी ट्रांजैक्शन करने पर आको ऑफर्स देगा| लकी कस्टमर्स को ट्रांजैक्शन पर 1,000 रुपये जीतने का मौका मिल सकता है| इसके लिए किसी कूपन कोड की जरूरत नहीं होगी| लकी कस्टमर्स को जीते गए पैसे उनके अकाउंट में ट्रांसफर कर दिए जाएंगे|

ऑफर के तहत कस्टमर्स को रिवॉर्ड भी दिए जाएंगे| रेफरल स्कीम भी है जिसके जरिए किसी दूसरे को आप रेफर करेंगो और वो इस लिंक से इसे इंस्टॉल करेगा तो 51 रुपये का रिवॉर्ड मिलेगा| रेफर करने की कोई लिमिट नहीं है आप जितने लोगों को चाहें रेफर कर सकते हैं, लेकिन अधिकतम 9,000 रुपये तक है मिलेंगे|

Image result for tez app images


error: Content is protected !!