जानें गूगल से जुड़ी मजेदार और दिलचस्प बातें

जानें गूगल से जुड़ी मजेदार और दिलचस्प बातें (Interesting Facts about Google)

गूगल दुनिया का सबसे बड़ा और सबसे तेज सर्च इंजन है| गूगल पर आप कुछ भी सर्च कर सकते है और गूगल आपको उसका परिणाम भी देता है| क्योकि गूगल के पास आपके हर सवाल का जबाब होता है| Google दुनिया की सबसे मूल्यवान ब्रांडों में से एक है। Google ने न केवल Search Engine की तुलना में बहुत अधिक विकास किया है। बल्कि आज आप गूगल पर नेविगेट कर सकते हैं, मेल कर सकते हैं, वीडियो देख सकते हैं, अपने वीडियो अपलोड कर सकते हैं, समाचार पढ़ सकते हैं, अन्य भाषाओं का अनुवाद कर सकते हैं और भी बहुत कुछ। Google दुनिया का सबसे लोकप्रिय सर्च इंजन है। हमने Google के बारे में कुछ सबसे दिलचस्प और मज़ेदार तथ्य एकत्र किए हैं जो निम्न है-

  1. Google की स्थापना 1998 में लैरी पेज और सर्गेई ब्रिन ने की थी जब ये स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय में Ph.D. स्टूडेंट थे|
  2. Google का नाम वास्‍तव में एक मैथमेटिकल टर्म ‘googol‘ से लिया गया है जिसमें एक के आगे सौ शून्‍य लगे होते हैं|
  3. लैरी पेज और सर्गेई ब्रिन ने जब इसे शुरू किया था तब गूगल का नाम कुछ और था, पहले गूगल का नाम ‘Backrub‘ रखा था|
  4. आपको जानकर हैरानी होगी की Google ने अपने Head Office में 200 बकरियों को रखा है ताकि वो सारी बकरिया घास को काट सके, उसने घास काटने के लिए मशीन नहीं रखी क्यूंकि इसकी आवाज से काम करने वाले लोगो को परेशानी होती थी| कर्मचारियों का दावा है कि उन्हें खिड़कियों के बाहर बकरियों को देखना अच्छा लगता है।
  5. गूगल के हेड क्वार्टर को “गूगल प्लेक्स” कहा जाता है।
  6. गूगल की पहली महिला कर्मचारी Yahoo की CEO थी|
  7. 2010 से, Google हर हफ्ते औसतन एक कंपनी का अधिग्रहण कर रहा है Android, Youtube, Waze इन सभी कंपनियों का Google मालिक है।
  8. Google नए कर्मचारियों को भर्ती करने के लिए foo.bar नामक वेब टूल का उपयोग करता है जिसे गूगल ऑनलाइन सर्च करता हैं| यदि Google देखता है कि आप विशिष्ट प्रोग्रामिंग जैसे कि पायथन को सर्च कर रहे हैं, तो वे आपसे नौकरी के लिए आवेदन करने के लिए कह सकते हैं।
  9. गूगल पर 30 August 1998 में पहला Google Doodle लगाया गया था| दरअसल लैरी और सर्गेई, नेवाड स्‍थ‍ित एक बर्निंग मैन फेस्‍ट‍िवल में गए थे| उन्‍होंने बर्निंग मैन फेस्‍ट‍िवल की फोटो होमपेज पर लगा दी, ताकि अपने यूजर्स को वह ये बता सकें कि वो दोनों ऑफिस में नहीं हैं और इस दौरान किसी प्रकार की टेक्‍निकल परेशानी होने पर वे उसे ठीक नहीं कर पाएंगे|
  10. NASA में लैरी और सर्गेई के निजी विमान के लिए रनवे हैं, जहां किसी अन्य विमान को उतरने की अनुमति नहीं है|
  11. गूगल की सही स्‍पेलिंग Google ही है, लेकिन अगर आप www.gooogle.com, www.gogle.com और www.googlr.com टाइप करते हैं तो भी गूगल की ही वेबसाइट खुलेगी क्योकि यह गूगल की गलतियाँ है |
  12. गूगल का पहला Storage Computer, Legos के साथ बनाया गया था|
  13. अमेरिका में यदि किसी Google कर्मचारी की मृत्यु होती है तो गूगल उसके जीवनसाथी को अगले 10 साल तक उसके वेतन का 50% राशी देता है|
  14. यदि आप किसी नम्बर को सर्च करने के बाद ‘= English’ टाइप करते हैं तो Google उस नम्बर को pronounce करने में मदद करता है|
  15. गूगल ने सन 2000 में “adword” की शुरुआत की जिस पर कोई भी व्यक्ति या कंपनी अपने विज्ञापन चला सकता हैं।
  16. आज बहुत से लोग अपने blog बना कर उनका प्रयोग कर रहे है पर क्या आप जानते है कि blogger.com की शुरुआत गूगल ने ही 2003 में की थी|
  17. Gmail की शुरुआत गूगल ने अप्रैल 2004 में की थी|
  18. आपको पता ही होगा आज एंड्राइड कितना फेमस हो गया है आज हर व्यक्ति एंड्राइड मोबाइल का प्रयोग कर रहा है गूगल ने एंड्राइड कंपनी को 2005 में खरीद लिया था|
  19. Google earth और Google map की शुरुआत गूगल ने 2005 में की थी|
  20. Youtube आज सबसे ज्यादा प्रयोग होने वाला एप्प है गूगल ने Youtube को 2006 में खरीद लिया था|
  21. Google Chrome की शुरुआत गूगल ने सन 2008 में की थी|
  22. गूगल ने 2012 में मोटोरोला को 12.5 Billion US Dollar में खरीद लिया था|
  23. Google पर हर सेकंड में 65 हजार से भी ज्यादा सर्च किया जाता ही|
  24. अमेजॉन के सीईओ ने गूगल पर शुरुआती समय में $250000 लगाए थे, अब गूगल की कीमत 2.2 बिलियन के करीब है।
  25. Google पर जब भी आप कुछ सर्च करते है तो अपने नीचे देखा होगा इस तरह से Goooooooooogle लिखा रहता है इसका मतलब है की उस सर्च से सम्बंधित गूगल के पास अरबो-खरबों में पेज है जिसकी कोई भी गिनती नहीं है|
  26. यदि आप Google में “Google mirror” सर्च करते है तो आपको सभी चीज उलटी देखने को मिलेगी यानि पूरा पेज mirror की तरह दिखाई देगा|
  27. जब आप गूगल पर “askew” सर्च करते है तो आप देखेंगे की गूगल पेज थोडा सा दाई ओर झुक जाता है|
  28. यदि आप यह देखना चाहते है की गूगल ने अपना लोगो कितनी बार बदला है तो उसके लिए आप सर्च इंजन में Google logo history टाइप करके देख सकते है|
  29. Google एक सेकंड में लगभग 1,30,900 रुपए कमाता है।
  30. 2010 के बाद गूगल प्रति सप्ताह कम से कम एक कंपनी को खरीद रहा है।
  31. यदि आप गूगल पर Google.com/Mars सर्च करते है तो गूगल आपको मंगल गृह का द्रश्य दिखाता है|
  32. यदि आप पूरे ब्रह्माण्ड को घर बैठे देखना चाहते है तो उसके लिए Google.com/sky टाइप करे आप अपने कंप्यूटर पर ब्रह्माण्ड को देख सकते है|
  33. यदि आप काम करते करते बोर हो जाते है तो आप गूगल में “atari breakout” सर्च करके गेम खेल सकते है।
  34. यदि कोई भी Google पर “I want to Commit Suicide” Search करता है तो सबसे पहेले आपको आपकी country के हेल्पलाइन नंबर दिखाई देंगे|
  35. 1999 में गूगल के संस्थापको ने गूगल को याहू को 1 मिलियन डॉलर में बेचने की पेशकश की थी। लेकिन Yahoo ने इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया था और आज गूगल याहू को पीछे छोड़ कर नम्बर वन कंपनी है|
  36. गूगल की टीम में 14% ऐसे कर्मचारी हैं जो कभी कॉलेज नहीं गए।
  37. यूट्यूब गूगल के बाद दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा सर्च इंजन है।
  38. गूगल के पास आपके द्वारा किए गए सभी कार्यों की एक विस्तृत टाइमलाइन है जिसे “My Activity” कहा जाता है।
  39. गूगल के पास 25 मिलियन पुस्तकों का डेटाबेस है जिसे पढ़ने की अनुमति नहीं है।
  40. आप गूगल मैप की मदद से पानी के अन्दर समुद्री जीव जंतु और जहाजों को देख सकते है|

error: Content is protected !!