विभिन्न प्रकार की नेटवर्किंग केबल

नेटवर्किंग में हम बहुत सारे कंप्यूटर को एक साथ कनेक्ट कर सकते है, उसमे कंप्यूटर, एक महत्वपूर्ण अवयव तो होता ही है पर साथ ही साथ एक और महत्वपूर्ण अवयव होता है और वो है, केबल |

केबल कई प्रकार की होती है

  • CAT5
  • CAT5E
  • CAT6
  • CAT7
  • CAT8

*यहाँ पर CAT का अर्थ Category होता है |

CAT 5 Networking Cable

यह एक ट्विस्टेड पेयर केबल होती है, जिसका उपयोग तेज़ी से डाटा ट्रांसमिशन के लिए किया जाता है | इसकी अधिकतम स्पीड 100MB/s होती है | यह सिग्नल को ट्रांसमिट कर सकती है और साथ ही साथ ईथरनेट जैसी कंप्यूटर नेटवर्किंग में निर्माण में इसका उपयोग किया जा सकता है | यह 100 MHz पर काम करती है | टेलीफोन के द्वारा बात करने तथा वीडियोस सिग्नल को एक स्थान से दुसरे स्थान तक भेजने में इसका उपयोग किया जाता है |

CAT 5E Networking Cable

यह कैट 5 के मुकाबले अधिक स्पीड से डाटा को ट्रांसमिट कर सकती है , इसकी स्पीड GB/s तक हो सकती है | यह कैट 6 के बराबर तक की स्पीड प्रोवाइड करा सकती है, परन्तु इसकी frequency, CAT6 की तुलना में कम होती है |

CAT6 Networking Cable

यह भी ट्विस्टेड पेयर केबल होती है, पर इसकी स्पीड 10 GB/s तक होती है | इसका उपयोग ईथरनेट और नेटवर्किंग में किया जा सकता है| यह 250 MHz पर कम करती है| यह CAT5, CAT5E के साथ कम्पेटिबल होती है अर्थात आप इनके साथ CAT 6 का यूज़ कर सकते हो| इसका उपयोग 8P8C कनेक्टर को आपस में कनेक्ट करने में किया जा सकता है, और 100meter की दुरी के लिए एक आदर्श केबल के रूप में उपयोग में ली जाती है|

CAT7 Networking Cable

यह भी एक ट्विस्टेड पेयर केबल होती है, परन्तु इसमें चार ट्विस्टेड पेयर होते है, तथा इसमें कॉपर केबलिंग होती है| यह भी 10 GB/s तक की स्पीड से डाटा ट्रांसमिट कर सकती है | CAT 7 सभी केबल के साथ उपयोग में ली जा सकती है और साथ ही साथ इसमें बहुत सारे कनेक्टर कनेक्ट किये जा सकते है जैसे – 8P8C मोडुँलर कनेक्टर , GG45 इलेक्ट्रिकल कोन्नेटर , TERA कनेक्टर |


TERA कनेक्टर

यह भी ट्विस्टेड पेयर होते है | CAT 7 इनके साथ 600 MHz के साथ डाटा ट्रान्सफर करते है | इस कनेक्टर का उपयोग केबल शेयरिंग , डाटा ट्रान्सफर, विडियो ट्रान्सफर, वॉइस ट्रान्सफर में किया जाता है |

CAT8 Networking Cable

इसका उपयोग 2013 से होना शुरू हुआ है , यह सभी केबल्स में सबसे तेज़ स्पीड से डाटा ट्रांसमिट करने वाली केबल है | इसकी स्पीड 25Gbps से 40Gbs तक हो सकती है | इसकी ऑपरेटिंग frequency 1600 MHz -2000MHz तक होती है |

सभी प्रकार की नेटवर्किंग केबल में अंतर

NAMEYEARFREQUENCY (maximum)SPEED (maximum)
CAT 51995100 MHz100 MB/s
CAT 5E1999100 MHz1 GB/s
CAT 62002250 MHz1 GB/s
CAT 72002600 MHz10 GB/s
CAT 820132000 MHz40 GB/s

error: Content is protected !!