What is Computer Networking

What is Networking?

नेटवर्किंग के द्वारा दो या दो से अधिक डिवाइस को आपस में कनेक्ट किया जाता हैं ताकि उनके बीच डाटा और जानकारी को शेयर किया जा सके| Network से जुड़ने के लिए Router का उपयोग किया जाता है| Network बनाने के लिए Switches, Network की सुरक्षा के लिए Firewall, Network पर कॉल करने के लिए IP Phones और Network में सुरक्षित टनल बनाने के लिए VPN की आवश्यकता होती हैं|

Networking Wired और Wireless तकनीक सहित हार्डवेयर, प्रोटोकॉल और सॉफ्टवेयर के संबंध में Computer network बनाने और उपयोग करने की कुल प्रक्रिया को संदर्भित करता है। इसमें विभिन्न तकनीकी क्षेत्रों, जैसे IT, Computer science और Computer Electrical engineering से सिद्धांतों का उपयोग शामिल है। एक कंप्यूटर Network संसाधनों को share करने के उद्देश्य से एक साथ जुड़े कंप्यूटरों का एक सेट है। आज share करने के लिए सबसे आम संसाधन इंटरनेट कनेक्शन है। अन्य share resources में Printer या file server शामिल हो सकता है। इंटरनेट को कंप्यूटर Network माना जा सकता है।

What is Computer Networking

Network परस्पर स्वतंत्र कंप्यूटरों का एक संग्रह है Network नेटवर्किंग उपकरणों की मदद से एक दुसरे से जुड़े कंप्यूटरों का एक संग्रह होता हैं| एक Network को उसके आकार, दुरी, स्वामित्व और भौतिक संरचना के आधार पर वर्गीकृत किया गया हैं| जैसे – LAN, MAN, WAN network|

Network में कंप्यूटरों का एक समूह शामिल होता है जो संसाधनों को शेयर करने के क्रम में किसी भी तरीके से जुड़ा होता है यह समूह अकेले-अकेले स्वतंत्र मशीनों की तुलना में अधिक से अधिक भंडारण क्षमता और प्रसंस्करण शक्ति प्रदान करता है| कंप्यूटर के अलावा अन्य उपकरण होते हैं जिसे डाटा और जानकारी का आदान प्रदान करने के उद्देश्य से इस्तेमाल किया जाता है|

एक Network में अलग-अलग तरह के कंप्यूटरों को एक साथ जोड़ा जाता है और यूजर एक समूह में एक साथ काम करते हैं डेटाबेस मैनेजमेंट सिस्टम के साथ साथ ग्राफिकल आर्ट वर्क में सॉफ्टवेयर पैकेज को सामूहिक कार्य के लिए विकसित किया गया है| इसके अलावा दूर स्थानों पर स्थित विभिन्न विभागों से डाटा को केंद्रीय कंप्यूटर पर हस्तांतरित और संग्रहित किया जा सकता है| इस डाटा को विभिन्न विभागों में स्थित कंप्यूटरों द्वारा इस्तेमाल किया जा सकता है| केंद्रीय कंप्यूटर के डाटा को अपडेट और सभी उपयोगकर्ताओं द्वारा इस्तेमाल किया जा सकता है| इस विधि से संगठन के सुचारु संचालन में किसी भी बाधाओं को रोका जा सकता है क्योंकि सभी यूजर्स को केंद्रीय कंप्यूटर में संग्रहित नवीनतम जानकारी मिल जाती है|

Applications of Network (नेटवर्क की आवश्यकताएं एवं अनुप्रयोग)

आज के युग में नेटवर्किंग का बहुत ही योगदान है नीचे दिए गए कुछ उदाहरण है जो नेटवर्किंग के बिना संभव नहीं है


1.दूर स्थित डेटाबेस को एक्सेस करना (Accessing Remote Database)

एक यूजर अपने कंप्यूटर के माध्यम से नेटवर्क से जुड़े हुए कंप्यूटरों पर उपलब्ध किसी भी डेटाबेस को एक्सेस कर सकता है रेलवे, रोडवेज व वायुसेवा के सूचना व आरक्षण संबंधी डेटाबेस को नेटवर्क की सहायता से एक्सेस किया जा सकता है|

2. फैक्स (Fax)

यदि हमारे कंप्यूटर में फैक्स या मॉडल अडैप्टर कार्ड इनस्टॉल हो तो हम नेटवर्क से जुड़े किसी भी कंप्यूटर पर फैक्स भेज सकते हैं इसके लिए भेजने व प्राप्त करने वाले कंप्यूटरों पर फैक्स सॉफ्टवेयर होना चाहिए|

3. इलेक्ट्रॉनिक मेल (E mail)

ईमेल के द्वारा कम्युनिकेशन काफी आसान हो जाता है यदि एक संस्थान के सभी कंप्यूटर नेटवर्क से जुड़े हो तो यूजर इलेक्ट्रॉनिक मेल के माध्यम से कम्युनिकेट कर सकते हैं यह कम्युनिकेशन अन्य किसी भी प्रकार के कम्युनिकेशन की तुलना में सस्ता पड़ता है|

4. ऑनलाइन सर्विसेज (Online services)

कुछ निजी क्षेत्र की कंपनियां जैसे माइक्रोसॉफ्ट, AOL (अमेरिकन ऑनलाइन) आदि अपने ग्राहकों को नेटवर्किंग के माध्यम से तरह-तरह के ऑनलाइन सेवाएं उपलब्ध करवाते हैं इनके ग्राहक एक दूसरे से कम्युनिकेट कर सकते हैं व नेटवर्क पर उपलब्ध सभी प्रकार के डेटाबेस को एक्सेस कर सकते हैं|

5. ऑनलाइन ट्रेडिंग (Online Trading)

नेटवर्क के माध्यम से कोई भी यूजर ऑनलाइन ट्रेडिंग कर सकता है अर्थात कंप्यूटर के माध्यम से अपने घर पर बैठकर ही क्रय विक्रय का कार्य कर सकता है|

6. गेम खेलना (Game Playing)

अलग-अलग भौगोलिक स्थानों पर स्थित यूजर नेटवर्क के द्वारा मल्टी यूजर खेलों में हिस्सा ले सकते हैं जैसे शतरंज आदि


7. बैंकिंग (Banking)

यूजर ATM की सहायता से देश में किसी भी स्थान से अपने बैंक खाते में लेन देन कर सकते हैं इसी के साथ नेटवर्किंग के माध्यम से पैसे ट्रांसफर करना आसान हो गया है|

कंप्यूटर नेटवर्क के लाभ (Advantages of Network)

जैसे-जैसे व्यवसाय बढ़ता है, कर्मचारियों के बीच अच्छे संचार की आवश्यकता होती है। संगठन कंप्यूटर नेटवर्क पर सामान्य फ़ाइलें, डेटाबेस और व्यावसायिक अनुप्रयोग सॉफ़्टवेयर जैसी जानकारी साझा करके दक्षता में सुधार कर सकते हैं। नेटवर्क का उपयोग करने के लाभ निम्नलिखित हैं:

  • डेटा के इलेक्ट्रॉनिक रूप में आदान प्रदान से कार्य प्रणाली में तीव्रता आती है और समय की बचत होती हैं|
  • हार्डवेयर उपकरणों का अनेक कंप्यूटरों द्वारा सम्मिलित रूप से उपयोग होता है इसलिए कंप्यूटरीकरण में लागत कम आती है|
  • एक डेटा व सूचना को अनेक व्यक्ति एक बार में प्राप्त कर सकते हैं जिससे डाटा व सूचना को परस्पर आदान-प्रदान करने की आवश्यकता नहीं रहती है|
  • एक उपयोगकर्ता सभी महंगे साधनों को खरीदने में सक्षम नहीं हो सकता परंतु वह नेटवर्क की सहायता से किसी भी प्रकार के साधनों का आवश्यकतानुसार उपयोग कर सकता है उपयोगकर्ता बहुत कम लागत में ही अपना काम चला सकता है|
  • यह उपयोगकर्ता को नेटवर्क के भीतर Email, News Group, Video conference का उपयोग करने के लिए Communication करने की अनुमति देता हैं|

नेटवर्क के प्रकार से सम्बंधित जानकारी प्राप्त करने के लिए नीचे दी गई लिंक पर click करे-

Types of Network

नेटवर्क के तत्व से सम्बंधित जानकारी प्राप्त करने के लिए नीचे दी गई लिंक पर click करे-

Components of Network

नेटवर्क केबल से सम्बंधित जानकारी प्राप्त करने के लिए नीचे दी गई लिंक पर click करे-

Network Cable

नेटवर्क की टोपोलॉजी से सम्बंधित जानकारी प्राप्त करने के लिए नीचे दी गई लिंक पर click करे-

Topologies of Network

 


error: Content is protected !!